अब पेट्रोल की जगह इथेनॉल से चलेगी आपकी गाड़ी! सरकार जल्द शुरू करेगी 85% Ethanol वाला Fuel


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Apr 24, 2026


भारत अपने फ्यूल सिस्टम में बदलाव की तैयारी कर रहा है। सरकार जल्द ही E85 इथेनॉल-मिक्स्ड फ्यूल के लिए नए नियम लाने वाली है। इस नए फ्यूल में 85% इथेनॉल और केवल 15% पेट्रोल होगा। यह मौजूदा E20 मिश्रण से बड़ा बदलाव है। दरअसल इस कदम के पीछे का मुख्य उद्देश्य कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता को कम करना है। 

E85 फ्यूल क्या है और क्यों खास है?

E85 एक हाई-इथेनॉल फ्यूल है। इसमें इथेनॉल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यह मुख्य रूप से गन्ना, मक्का और अन्य कृषि उत्पादों से बनाया जाता है। अभी इस्तेमाल हो रहे E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल होता है। लेकिन E85 में यह मात्रा काफी अधिक है। इसी वजह से इसे एक ज्यादा सस्टेनेबल और बेहतर विकल्प माना जा रहा है।

इस योजना का उद्देश्य ऑयल इम्पोर्ट को कम करना है। साथ ही पॉल्यूशन को भी कम करना है।  इससे गांव की अर्थव्यवस्था को भी मदद मिलेगी। भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल बाहर से लाता है। ऐसे में, भारत में बना यह इथेनॉल पेट्रोल का अच्छा अल्टरनेटिव साबित होगा।

ग्लोबल तनाव के बीच भारत का मास्टरप्लान

सरकार इस फैसले को जल्द से जल्द लागू करना चाहती है। दुनिया भर में चल रहे तनाव ने फ्यूल सप्लाई को प्रभावित किया है। ऐसे में सरकार की चिंता बढ़ गई है। ऊर्जा सुरक्षा के लिए इथेनॉल को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है। इससे विदेशी ऑयल मार्केट पर हमारी निर्भरता कम होगी। 

साथ ही, भविष्य में ईंधन के दाम भी कम होंगे। पर्यावरण के लिहाज से भी  इथेनॉल अनुकूल विकल्प है। क्योंकि यह पेट्रोल के मुकाबले कम प्रदूषण फैलाता है।

पेट्रोल पंपों पर बदलना होगा पूरा सिस्टम

E85 फ्यूल के फायदे तो बहुत हैं। लेकिन इसे लागू करना एक बड़ी चुनौती है। दरअसल साधारण पेट्रोल इंजन इतनी ज्यादा मात्रा में इथेनॉल नहीं झेल सकते। इसके लिए अब खास फ्लेक्स-फ्यूल इंजन की जरूरत पड़ेगी। पुरानी गाड़ियां इस नए फ्यूल के साथ नहीं चल पाएंगी। साथ ही, पेट्रोल पंपों पर E85 के लिए अलग मशीनें और टैंक लगाने होंगे। 

फिलहाल, ऑटो कंपनियां नई गाड़ियों की टेस्टिंग कर रही हैं। हालांकि, इसे देशभर में अपनाने में अभी कुछ सालों का समय लग सकता है।

E85 से बदल सकता है फ्यूल सिस्टम

भारत ने हाल ही में अप्रैल 2026 से पूरे देश में E20 पेट्रोल अनिवार्य कर दिया है। अब E85 की ओर बढ़ाना इस सफर का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह बदलाव आने वाले समय में देश में व्हीकल चलने का तरीका पूरी तरह बदल देगा। सरकार का लक्ष्य भविष्य में E100 यानी 100% इथेनॉल तक पहुंचना है। यह ऐसे भविष्य की ओर इशारा करता है। जहां गाड़ियां सिर्फ इथेनॉल से चलेंगी। वही , पेट्रोल की भूमिका लगभग खत्म हो जाएगी। 

60- Word Summary:

इंडिया में E85 इथेनॉल फ्यूल को लेकर बड़ा बदलाव आने वाला है। इस फ्यूल में 85% इथेनॉल होगा। जिससे पेट्रोल पर निर्भरता कम होगी। यह कदम इम्पोर्ट  कम करने और प्रदूषण घटाने के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि, इसके लिए नए इंजन और इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होगी। E20 के बाद यह अगला बड़ा कदम है। आने वाले समय में देश का फ्यूल सिस्टम पूरी तरह बदल सकता है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 579 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online