भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड ‘Ambrane’ ने नई रिचार्जेबल बैटरी लॉन्च की हैं। कंपनी का दावा है कि ये भारत की पहली USB Type-C से चार्ज होने वाली AA और AAA बैटरियां हैं। इन नई बैटरियों की सबसे बड़ी खासियत इनका बेहद आसान इस्तेमाल है।
अब बैटरी चार्ज करने के लिए किसी अलग भारी-भरकम चार्जर की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स अब अपने स्मार्टफोन वाले सामान्य ‘USB Type-C’ केबल की मदद से इन्हें सीधे कहीं भी रिचार्ज कर सकेंगे।

Type-C केबल से मिनटों में चार्ज होंगी बैटरियां
‘Ambrane’ की इन नई बैटरियों के लिए अलग से चार्जर की जरूरत नहीं होगी। टेक ब्रांड Ambrane ने इस परेशानी का एक बेहतरीन समाधान निकाला है। कंपनी ने इन नई बैटरियों में ही इन-बिल्ट USB Type-C पोर्ट दे दिया है।
आमतौर पर रिचार्जेबल बैटरियों के लिए अलग चार्जिंग डॉक की जरूरत पड़ती है। लेकिन इन नई बैटरियों को सीधे Type-C केबल से चार्ज किया जा सकेगा। यानी यूजर्स इन्हें स्मार्टफोन और TWS ईयरबड्स की तरह आसानी से चार्ज कर सकेंगे।
ऐसे में ये बैटरी फोन और ईयरबड्स की तरह चार्ज होंगी। यूजर्स को अलग से भारी चार्जर साथ नहीं रखना पड़ेगा।
1,200 रिचार्ज साइकल का दावा
‘Ambrane’ का दावा है कि इन बैटरियों को 1,200 बार तक रिचार्ज किया जा सकता है। ऐसे में ये सिंगल-यूज अल्कलाइन बैटरियों के मुकाबले ज्यादा अच्छा विकल्प बन सकती हैं। कंपनी के मुताबिक, बार-बार इस्तेमाल की वजह से बैटरी वेस्ट कम होगा। साथ ही यूजर्स का खर्च भी बचेगा।
हर छोटे-बड़े डिवाइस के लिए फिट
बता दें कि ये बैटरी हर उस डिवाइस में काम करेगी। जहां AA या AAA सेल लगते हैं। आप इन्हें टीवी रिमोट, वायरलेस कीबोर्ड और माउस में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा गेमिंग कंट्रोलर, खिलौने, घड़ी और कैमरे के लिए भी यह बेस्ट हैं। स्मार्ट होम डिवाइस और अन्य गैजेट्स में भी यह आसानी से फिट हो जाती है।
बस 1.5 घंटे में पूरी तरह चार्ज बैटरी
‘Ambrane’ की ये बैटरियां करीब 1.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती हैं। इसके साथ मिलने वाली मल्टी-कनेक्टर केबल एक साथ कई बैटरियों को चार्ज करने की सुविधा देती है। चार्जिंग स्टेटस देखने के लिए इसमें LED इंडिकेटर भी लगा है। जिससे पता चलता है कि बैटरी कितनी तैयार है। यानी चार्जिग सिर्फ तेज ही नहीं।बल्कि ज्यादा स्मार्ट भी हो गई है।
पर्यावरण-अनुकूल गैजेट्स की बढ़ती मांग
ई-वेस्ट की बढ़ती समस्या के बीच टेक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आजकल लोग इको-फ्रेंडली गैजेट्स को काफी पसंद कर रहे हैं। खास तौर पर घरों और टेक यूजर्स के बीच इनका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है।
आम डिस्पोजेबल बैटरियों से बहुत अधिक इलेक्ट्रॉनिक कचरा (E-waste) फैलता है।
ऐसे में ये रिचार्जेबल बैटरियां वेस्ट कम करने में मदद करेंगी। इनका फोकस एक बार इस्तेमाल होने वाले सेल से निकलने वाले कचरे को कम करना है।
प्राइस और अवेलेबिलिटी डिटेल्स
बताते चलें कि ये नई बैटरियां ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं। इन्हें ‘Ambrane’ की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इन्हें एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन के रूप में लॉन्च किया है। इन्हें खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। जो सुविधा के साथ-साथ लंबे समय के लिए एनवायरनमेंट फ्रेंडली ऑप्शन चाहते हैं।
60- Words Summary:
भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड ‘Ambrane’ ने नई रिचार्जेबल AA और AAA बैटरियां लॉन्च की हैं। कंपनी का दावा है कि ये भारत की पहली USB Type-C चार्जिंग वाली बैटरियां हैं। अब इन्हें चार्ज करने के लिए अलग चार्जर की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स इन्हें सामान्य Type-C केबल से आसानी से चार्ज कर सकेंगे। यह बैटरी 1,200 बार तक रिचार्ज हो सकती हैं। इन्हें टीवी रिमोट, गेमिंग कंट्रोलर और वायरलेस डिवाइस जैसे कई गैजेट्स में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
