Airtel यूजर्स के लिए एक बेहतरीन अपडेट सामने आया है। कंपनी अपने दो पॉपुलर प्रीपेड प्लान पर शानदार ऑफर लेकर आई है। इसके तहत ₹349 और ₹399 का रिचार्ज कराने पर यूजर्स को एक और रिचार्ज बिल्कुल फ्री मिलेगा। Airtel का यह BOGO (बाय 1 गेट 1 फ्री) ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है। इससे यूजर्स को 28 दिनों की जगह पूरे 56 दिनों तक रिचार्ज का फायदा मिल सकता है।

Airtel Thanks ऐप पर मिल रहा है शानदार ऑफर
Airtel अपने कुछ यूजर्स को ‘1+1 Recharge Free’ का खास ऑफर दे रहा है। यह ऑफर एयरटेल थैंक्स ऐप पर उपलब्ध है।
फिलहाल यह चुनिंदा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसके स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। हालांकि, Airtel ने अभी तक इस ऑफर को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
Airtel ₹349 प्लान में मिलेंगे ये शानदार फायदे
Airtel के ₹349 वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है।
इसके अलावा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। साथ ही, प्रतिदिन 100 SMS का लाभ भी मिलता है।
इस प्लान में ग्राहकों को कुछ अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं। इसमें 12 महीने का ‘Adobe Express Premium’ सब्सक्रिप्शन, फ्री ‘HelloTunes’ और ‘Airtel Safe’ जैसी सर्विसेज शामिल हैं।
Airtel Safe की मदद से स्पैम कॉल की जानकारी मिलती है। साथ ही यह आपको फ्रॉड लिंक्स से भी बचाता है।
वहीं, ‘Buy 1 Get 1’ ऑफर के तहत एलिजिबल यूजर्स को ₹349 का दूसरा रिचार्ज मुफ्त मिलता है। यानी सिर्फ ₹349 में पूरे 56 दिनों तक सर्विस का फायदा उठाया जा सकता है।
Airtel का ₹399 प्लान: डेटा, कॉलिंग और डबल वैलिडिटी
Airtel के ₹399 वाले प्रीपेड प्लान की बात करें तो यहां भी 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोजाना 100 SMS की सुविधा दी जाती है।
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका डेटा बेनिफिट है। ₹349 वाले प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। वहीं, ₹399 वाले प्लान में बिना किसी डेली लिमिट के अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है। हालांकि, इसके लिए कुछ कंडीशंस हैं।
इसके अलावा, प्लान में 12 महीने का ‘Adobe Express Premium’ सब्सक्रिप्शन, फ्री ‘HelloTunes’ और ‘Airtel Safe’ जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
वहीं, ‘BOGO’ ऑफर के तहत यूजर्स को ₹399 का दूसरा रिचार्ज बिलकुल फ्री मिलता है। इस तरह, मात्र ₹399 में 56 दिनों तक सर्विस का फायदा उठाया जा सकता है।
कौन सा Airtel रिचार्ज आपके लिए बेहतर?
Airtel के ₹349 और ₹399 वाले दोनों प्लान लगभग एक जैसे लगते हैं। दोनों में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। लेकिन जब बात डेटा की आती है तो दोनों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है।
अगर आप रोजाना इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं और 2GB डेटा आपके लिए काफी है। तो ₹349 वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है। इसमें रोजाना 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है।
वहीं, डेटा लिमिट से परेशान हैं और ज़्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, तो ₹399 का प्लान आपके लिए बेस्ट है। इसमें बिना किसी डेली लिमिट के अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है।
खास बात यह है कि ‘Buy 1 Get 1’ ऑफर के तहत दोनों प्लान में 28 दिनों की जगह 56 दिनों तक सर्विस मिलती है।
कीमत और वैलिडिटी एक होने के बाद भी डेटा के अंतर की वजह से दोनों प्लान अलग हैं। ऐसे में, आप अपने हिसाब से ही रिचार्ज चुनें।
Airtel का फ्री रिचार्ज ऑफर ऐसे करें चेक
बता दें कि Airtel का यह खास ऑफर हर प्रीपेड ग्राहक के लिए नहीं है। ऐसे में, रिचार्ज करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपका नंबर इस ऑफर के लिए एलिजिबल है या नहीं।
इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ‘Airtel Thanks’ ऐप के जरिए इसकी जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए बस ये स्टेप्स फॉलो करें-
1. सबसे पहले अपने फोन में ‘Airtel Thanks’ ऐप पर जाएं।
2. अपने Airtel मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।
3. अब प्रीपेड रिचार्ज सेक्शन में जाएं।
4. यहां ₹349 या ₹399 वाले प्लान चेक करें।
5. प्लान के सामने ‘1+1 Recharge Free’ का लेबल चेक करें।
6. अगर यह लेबल दिखाई देता है, तो आप इस ऑफर के लिए एलिजिबल हैं। इसके बाद प्लान चुनकर रिचार्ज करें।
अगर आपको किसी भी प्लान के साथ यह लेबल नहीं दिखता है, तो संभव है कि आपके नंबर पर फिलहाल यह ऑफर उपलब्ध न हो।
रिचार्ज से पहले जरूर चेक करें जरूरी डिटेल्स
बताते चलें कि Airtel ने अभी तक इस ऑफर की एलिजिबिलिटी और इसकी लास्ट डेट के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में, रिचार्ज करने से पहले ‘Airtel Thanks’ ऐप में ऑफर की उपलब्धता और सभी डिटेल्स जरूर चेक कर लें।
60-Words Summary:
Airtel ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए खास BOGO ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी के ₹349 और ₹399 वाले प्लान पर दूसरा रिचार्ज फ्री मिलेगा। यानी 28 दिनों की जगह 56 दिनों तक सर्विस का फायदा मिलेगा। हालांकि, यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए नहीं है। यूजर्स ‘Airtel Thanks’ ऐप पर अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं। इसके लिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। रिचार्ज से पहले ऑफर की शर्तें भी जरूर देखें।
