Vivo X500 Pro Max ने मचाई हलचल! 8,000mAh Battery और 200MP Camera, भारत में कब होगा Launch?


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Sep 25, 2026



Vivo ने ऐसा फ्लैगशिप फोन लॉन्च किया है। जो अपनी शानदार बैटरी और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे की वजह से सभी का ध्यान खींच रहा है। हाल ही में कंपनी ने चीन में नई X500 सीरीज़ लॉन्च की है। इसके टॉप मॉडल X500 Pro Max में 8,000mAh की बैटरी और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। नई सीरीज़ में Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max शामिल हैं। तीनों मॉडल में कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी को लेकर कई अपग्रेड किए गए हैं।

खास बात यह है कि X500 Pro Max में 200MP टेलीफोटो कैमरे के साथ 8,000mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है। अब इस सीरीज़ के बाकी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस भी चर्चा में हैं।

X500 सीरीज़ में डिस्प्ले पर खास फोकस

Vivo ने अपनी नई X500 सीरीज़ में तीन शानदार स्मार्टफोन उतारे हैं। इनमें X500, X500 Pro और X500 Pro Max शामिल हैं। ये प्रीमियम मार्केट के अलग-अलग सेगमेंट को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। Vivo X500 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

वहीं, X500 Pro में 6.36 इंच का LTPO AMOLED पैनल दिया गया है। इस लाइनअप के सबसे बड़े X500 Pro Max में 6.85 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। सबसे शानदार बात यह है कि तीनों ही मॉडल 144Hz के बेहतरीन रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं।  

X500 सीरीज़ में मिलेगा नया Dimensity चिपसेट 

इस नई सीरीज़ में दमदार परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंशन 9600 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। स्टैंडर्ड मॉडल में डाइमेंशन 9600M प्रोसेसर मिलता है। 

जो 3 nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर बेस्ड है। वहीं, Pro और Pro Max  मॉडल में नया डाइमेंशन 9600 प्रो चिपसेट दिया गया है। जो 2nm प्रोसेस पर काम करता है। 

Vivo का यह नया फ्लैगशिप प्रोसेसर बेहतरीन परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी देता है। यूज़र्स की ज़रूरत के मुताबिक, इसमें 16GB तक रैम और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन मिलता है।

200MP कैमरे से लैस Vivo का टॉप मॉडल

इस नई सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियत इसका शानदार कैमरा सेटअप है।  X500 Pro Max में 50MP का Sony LYTIA L910 मेन कैमरा दिया गया है। जो बेहतरीन ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ आता है। 

इसके साथ 200MP का Samsung ISOCELL HP0 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है।  कंपनी ने इसे खास तौर पर डिस्टेंस फोटोग्राफी और बेहतरीन स्टेबिलाइज़ेशन के लिए डिज़ाइन किया है।  

स्टैंडर्ड मॉडल की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा, अल्ट्रावाइड लेंस और 64MP टेलीफोटो  कैमरा मिलता है।

X500 सीरीज़ में मिलेगी दमदार बैटरी

इस सीरीज़ में बैटरी बैकअप को लेकर भी बड़ा अपडेट किया गया है। स्टैंडर्ड Vivo X500 में 7,500mAh की दमदार बैटरी दी गई है। जबकि X500 Pro में 6,510 mAh की बैटरी मिलती है। 

वहीं, इस लाइनअप के सबसे दमदार प्रो मैक्स मॉडल में 8,000mAh की पावरफुल सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। अच्छी बात यह है कि तीनों ही मॉडल 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग से लैस हैं।

व्लॉगर्स के लिए काम आएगी ये नई एक्सेसरी  

Vivo ने व्लॉगर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक नई वायरलेस स्क्रीन लॉन्च की है। इसमें 3.92 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसे फोन के पीछे लगाया जा सकता है।

यह स्क्रीन लाइव मॉनिटर की तरह काम करती है। रियर कैमरे से फोटो या वीडियो बनाते समय यूज़र्स स्क्रीन पर खुद को देख सकते हैं।   

इसके अलावा, स्क्रीन की मदद से कैमरे के कुछ फंक्शंस को दूर से कंट्रोल किया जा सकता है। इसे Vivo के Zeiss टेलीफोटो एक्सेसरीज़ के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

₹79,000 से शुरू होगी X500 सीरीज

Vivo X500 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की शुरुआती कीमत CNY 5,499 है। जो लगभग ₹79,000 है। Vivo X500 Pro की शुरुआती कीमत CNY 6,499 (लगभग ₹93,000) है। वहीं, X500 Pro Max की शुरुआती कीमत CNY 6,999 (लगभग ₹1 लाख) है। वही, ज़्यादा स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत इससे ज्यादा होगी।

चीन में X500 सीरीज़ की सेल 24 सितंबर से शुरू होगी। वहीं, Vivo ने भारत में इस सीरीज़ के लॉन्च की तारीख और कीमत को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल डिटेल्स सामने नहीं आई है।

भारत में कब लॉन्च होगी X500 सीरीज़?

Vivo की यह नई X500 सीरीज़ फिलहाल चीन में ही लॉन्च की गई है। दूसरे देशों में इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टैंडर्ड स्टैंडर्ड X500 और X500 Pro Max अक्टूबर के आखिर या नवंबर की शुरुआत में इंडिया में आ सकते हैं। हालांकि, Vivo ने भारत में लॉन्च की तारीख का अभी कोई ऐलान नहीं किया है।

अहम बात यह है कि टैक्स, ड्यूटी और अन्य खर्चों को जोड़ने के बाद, भारत में इसकी कीमत चीन के मुकाबले थोड़ी ज़्यादा होने की उम्मीद है।

60-Words Summary:

Vivo ने चीन में नई X500 सीरीज़ लॉन्च की है। इसका टॉप मॉडल X500 Pro Max खास आकर्षण है। इसमें 8,000mAh की बैटरी और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सीरीज़ के तीनों फोन में 144Hz डिस्प्ले और दमदार Dimensity चिपसेट दिए गए हैं। कीमत करीब ₹79,000 से शुरू होती है। भारत के लॉन्च को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 743 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online