अब इस App से जनरल टिकट लेने पर मिलेगा 3% तक का डिस्काउंट, जानें डिटेल


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Apr 17, 2026



भारतीय रेलवे ने आम यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब जनरल टिकट खरीदना पहले से ज्यादा किफायती होगा। हाल ही में रेलवे ने बिना रिजर्वेशन वाले टिकटों पर स्पेशल डिस्काउंट की घोषणा की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना है। इससे रोज सफर करने वाले लाखों यात्रियों को आर्थिक राहत मिलेगी।

डिजिटल पेमेंट पर 3% की सीधी छूट

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए यह नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत, अब बिना रिजर्वेशन वाले टिकटों पर 3% डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि यह डिस्काउंट केवल डिजिटल पेमेंट पर ही लागू होगा। अगर आप UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए टिकट बुक करते हैं। तो इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। 

स्टेशनों पर लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा

यह कदम सरकार के कैशलेस मिशन का हिस्सा है। इसके तहत, यात्रियों को काउंटर की बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म से टिकट बुक करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।  इससे टिकट बुक करना काफी आसान हो जाएगा। साथ ही, स्टेशनों पर लगने वाली लंबी लाइनों से भी छुटकारा मिलेगा।

ऑफ़र केवल 14 जुलाई तक उपलब्ध 

बता दें कि यह ऑफर लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए उपलब्ध है। भारतीय रेलवे के मुताबिक, आप इस ऑफ़र का लाभ सिर्फ 14 जुलाई, 2026 तक उठा सकते हैं। जो लोग अक्सर कम दूरी का सफर करते हैं। उनके लिए यह बचत करने का अच्छा मौका है। इससे न केवल टिकट पर बचत होगी। बल्कि बुकिंग भी पहले से आसान हो जाएगी।

कैसे क्लेम करें डिस्काउंट?

यह डिस्काउंट क्लेम करना आसान है और पूरी तरह डिजिटल है। यात्री इन स्टेप्स से इसका फायदा उठा सकते हैं-

• सबसे पहले RailOne ऐप डाउनलोड करें। 

• इसके बाद जनरल टिकट (unreserved ticket) चुनें और उसे बुक करें।

• भुगतान के लिए डिजिटल विकल्प चुनना होगा।

• ट्रांजेक्शन पूरा होते ही 3% का डिस्काउंट अपने आप मिल जाएगा।

इस प्रक्रिया से काउंटर पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं रहती। खासतौर पर डेली ट्रेवल करने वालों के लिए यह काफी सुविधाजनक ऑप्शन है।

कैसे काम करता है ‘RailOne App’?

‘RailOne’ भारतीय रेलवे का एक इंटीग्रेटेड मोबाइल ऐप है। इसे यात्रियों की सुविधा के लिए लॉन्च किया गया है। यह ऐप रेलवे की कई सर्विसेज को एक ही जगह पर जोड़ता है। इससे यूज़र्स को अलग-अलग ऐप्स इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। इस पर आप रिजर्वेशन और जनरल टिकट दोनों ही बुक कर सकते हैं। यहां तक कि प्लेटफॉर्म टिकट भी इस ऐप से बुक किया जा सकता है। 

इसके अलावा, ट्रेन ट्रैकिंग और शिकायत दर्ज करने जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं। यह ऐप UTS, NTES और रेल मदद जैसी सेवाओं को एक ही जगह जोड़ता है। 

छोटी सी राहत से होगा बड़ा बदलाव

भले ही 3% का डिस्काउंट बहुत मामूली लगे, लेकिन इसका लक्ष्य बड़ा बदलाव लाना है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को डिजिटल पेमेंट के लिए प्रेरित करना है। इससे टिकटिंग सिस्टम आधुनिक बनेगा। इतना ही नहीं, स्टेशनों पर भीड़ कम होगी। ऐसे में जो पैसेंजर्स अक्सर जनरल टिकट पर सफर करते हैं। उनके लिए यह काफी समय बचाएगा।

60-Word Summary:

इंडियन रेलवे ने जनरल टिकट पर बड़ी राहत दी है। अब डिजिटल पेमेंट करने पर 3% की छूट मिलेगी। इससे यात्रियों का खर्च कम होगा। टिकट बुकिंग प्रक्रिया पहले से आसान बनेगी। स्टेशनों पर भीड़ और लंबी लाइनों से भी छुटकारा मिलेगा। यह ऑफर 14 जुलाई 2026 तक लागू है। ‘RailOne’ ऐप से टिकट बुक किया जा सकता है। इससे सफर ज्यादा सुविधाजनक होगा। डिजिटल पेमेंट को भी बढ़ावा मिलेगा।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 570 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online