Network18 बना दुनिया का नंबर-1 Digital News Network! 376 Million Visitors के साथ रचा रिकॉर्ड


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Aug 11, 2026


डिजिटल न्यूज की दुनिया में Network18 ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जून 2026 में 376 मिलियन यूनिक विजिटर्स के साथ यह दुनिया का नंबर 1 डिजिटल न्यूज और इंफॉर्मेशन नेटवर्क बन गया है। यह आंकड़ा जून की लेटेस्ट Comscore MMX मल्टी-प्लेटफॉर्म रैंकिंग से सामने आया है। इसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया की ऑडियंस शामिल है। 

इस शानदार प्रदर्शन के साथ Network18 कई बड़े इंटरनेशनल मीडिया ग्रुप्स से आगे निकल गया है। यह ग्लोबल लेवल पर भारतीय न्यूज़ नेटवर्क के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

Network18 से पीछे रहे बड़े ग्लोबल मीडिया नेटवर्क

Network18 ने जून में 376 मिलियन यूनिक विजिटर्स के साथ Times Internet Limited को पीछे छोड़ दिया। Times Internet के 347 मिलियन यूनिक विजिटर्स रहे। वहीं NBCUniversal News Group 316 मिलियन विजिटर्स के साथ तीसरे नंबर पर रहा। 

Yahoo News Network 294 मिलियन यूनिक विजिटर्स के साथ चौथे स्थान पर रहा। ये डेटा Network18 की डिजिटल रीच दिखाते हैं। खास बात यह है कि इस रैंकिंग में सोशल प्लेटफॉर्म्स की ऑडियंस भी शामिल है।


भारत के 76% डिजिटल न्यूज़ दर्शकों तक पहुंच

Network18 की ग्लोबल लीडरशिप के पीछे भारत में उसकी मजबूत डिजिटल रीच है। Comscore की मई 2026 की ‘टोटल डिजिटल पॉपुलेशन’ रिपोर्ट में Network18 भारत का नंबर 1 डिजिटल न्यूज़ और इंफॉर्मेशन नेटवर्क रहा। सोशल प्लेटफॉर्म्स को भी इसमें शामिल किया गया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक Network18 की पहुंच करीब 360 मिलियन मंथली यूज़र्स तक रही। यह देश की डिजिटल न्यूज़ ऑडियंस का 76% है।

YouTube पर 6 अरब से ज़्यादा व्यूज़

Network18 की पहुँच सिर्फ़ अपनी वेबसाइट और ऐप तक ही सीमित नहीं है। जून में, नेटवर्क को YouTube पर 6 अरब से ज़्यादा व्यूज़ मिले। जो प्लेटफ़ॉर्म के सबसे करीबी कॉम्पिटिटर के मुक़ाबले लगभग दोगुने थे।

जहां पिछले क्वार्टर में, Network18 को सोशल मीडिया पर 32 अरब से ज़्यादा व्यूज़ मिले। वहीं सभी सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म्स पर कुल फ़ॉलोअर्स की संख्या 472 मिलियन (47.2 करोड़) से ज़्यादा हो गई।

20 टीवी चैनल और 7 डिजिटल प्लेटफॉर्म

Network18 का मीडिया नेटवर्क काफी बड़ा है। इसकी पहुंच कई लैंग्वेज और प्लेटफॉर्म्स तक है। इतना ही नहीं, नेटवर्क के पास 12 से ज्यादा भाषाओं में 20 टीवी चैनल हैं। इसके अलावा 13 भाषाओं में 7 डिजिटल प्लेटफॉर्म भी हैं।

इसके पोर्टफोलियो में CNN-News18, News18 India, CNBC-TV18, CNBC TV18 Prime, CNBC Awaaz, CNBC Bajar और 14 रीजनल न्यूज चैनल हैं। वहीं डिजिटल ब्रांड्स की लिस्ट में News18.com, Moneycontrol, Firstpost, CNBCTV18.com और Storyboard18 शामिल हैं।


Network18 की ग्लोबल रीच हुई मजबूत 

Network18 की ग्लोबल डिजिटल पहुंच लगातार मजबूत हो रही है।। इसका डिजिटल नेटवर्क अब भारत से बाहर भी बड़ी ऑडियंस तक पहुंच रहा है। 

टीवी, वेबसाइट, सोशल मीडिया और वीडियो प्लेटफॉर्म्स इसके अहम हिस्से हैं। मल्टी-लैंग्वेज कंटेंट ने इसका ऑडियंस बेस मजबूत किया है।

डिजिटल न्यूज के बदलते ट्रेंड की तस्वीर


Network18 के 37.6 करोड़ यूनिक विजिटर्स का आंकड़ा डिजिटल न्यूज की बदलती तस्वीर भी दिखाता है। अब न्यूज की पहुंच सिर्फ वेबसाइट ट्रैफिक से तय नहीं होती। सोशल मीडिया और वीडियो प्लेटफॉर्म्स भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

60-Words Summary:

Network18 2026 का दुनिया का नंबर-1 डिजिटल न्यूज़ और इंफॉर्मेशन नेटवर्क बन गया है। Comscore रैंकिंग के मुताबिक इसे 376 मिलियन यूनिक विजिटर्स मिले। इसने कई बड़े ग्लोबल मीडिया नेटवर्क्स को पीछे छोड़ा। भारत में इसकी पहुंच 360 मिलियन मंथली यूजर्स तक रही। YouTube पर नेटवर्क को 6 अरब से ज्यादा व्यूज मिले। यह उपलब्धि भारतीय डिजिटल मीडिया की बढ़ती ग्लोबल पहुंच को दिखाती है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 710 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online