iPhone 17 खरीदने की सोच रहे हैं? कीमत को लेकर आया बड़ा अपडेट


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Aug 12, 2026



Apple भारत में iPhone 17 की कीमत बढ़ा सकता है। इसकी वजह मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती कॉस्ट बताई जा रही है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट में टिपस्टर ने दावा किया है कि कीमत में बदलाव 10 अगस्त से लागू हो सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। खुद टिपस्टर भी कीमत बढ़ने को लेकर पूरी तरह श्योर नहीं है। फिलहाल भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत ₹82,900 है।


महंगी मेमोरी से बढ़ सकती है iPhone कीमत 

iPhone 17 खरीदना अब महंगा पड़ सकता है। Apple भारत में इसकी प्राइस बढ़ाने पर विचार कर सकता है। इसकी एक बड़ी वजह मेमोरी की बढ़ती कीमतें हैं। खासकर DRAM और NAND फ्लैश स्टोरेज महंगे हुए हैं। इसका असर Apple के दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी पड़ा है।

दरअसल कंपनी भारत में पहले ही कई प्रोडक्ट्स के कीमत बढ़ा चुकी है। इनमें MacBook, Mac, iPad, Apple TV मॉडल और HomePod स्पीकर शामिल हैं। कुछ प्रोडक्ट्स की कीमत में करीब ₹1 लाख तक का इजाफा हुआ था।

जापान में iPhone 17 की कीमत में 11.3% इजाफा

Apple के लिए जापान से एक बड़ा संकेत मिला है। कंपनी ने वहां iPhone की कीमतें बढ़ा दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टैंडर्ड iPhone 17 अब 11.3% महंगा हो गया है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बढ़ती कंपोनेंट कॉस्ट का असर दूसरे मार्केट्स पर भी पड़ सकता है। 

भारत में अभी ऐसी बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, नए लीक से संकेत मिल रहे हैं कि यहां भी कीमत बढ़ सकती है।  

₹12,000 तक महंगा हो सकता है iPhone 17 

बता दें कि इससे पहले भी iPhone 17 की कीमत को लेकर चर्चा हो चुकी है। एक रिपोर्ट में Apple के स्टैंडर्ड iPhone 17 की कीमत ₹12,000 तक बढ़ाने की बात कही गई थी। इससे 256GB मॉडल की कीमत ₹82,900 से बढ़कर ₹94,990 हो सकती है। वहीं ₹82,900 इसकी लॉन्च कीमत थी।

भले ही iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के दाम बढ़ने की भी चर्चा थी। लेकिन इनकी नई कीमतों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई थी।


Apple के प्रोडक्शन प्लान में भी बदलाव

ऐप्पल ने अपना प्रोडक्शन बढ़ाने का प्लान फिलहाल टाल दिया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कुछ प्रोडक्शन लाइनों की क्षमता 15% से 30% तक बढ़ाने का फैसला रद्द कर दिया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह कटौती किन खास प्रोडक्ट्स या यूनिट्स पर लागू होगी।

फिलहाल, Apple के सामने बढ़ती कॉस्ट एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। कंपनी का प्रोडक्शन प्लान बदलना इसी ओर साफ इशारा करता है। इससे यह भी पता चलता है कि  Apple iPhone की डिमांड और प्रोडक्शन कॉस्ट पर फिर से विचार कर रहा है।

आने वाले समय में महंगे हो सकते हैं iPhone 

बताते चलें कि मेमोरी की बढ़ती कीमत का असर सिर्फ iPhone 17 पर नहीं होगा। आने वाले iPhone मॉडल्स भी महंगे हो सकते हैं। रिपोर्ट में Apple की अगली iPhone सीरीज की बढ़ती लागत को लेकर चिंता जताई गई है। इसमें Counterpoint Research के एक अनुमान का हवाला दिया गया है। 

इसके अनुसार, iPhone 18 Pro Max 1TB के पार्ट्स की लागत करीब $900 हो सकती है। वहीं, iPhone 17 Pro Max के पार्ट्स की कॉस्ट करीब $550 बताई गई है। प्रोडक्ट कॉस्ट बढ़ने की बड़ी वजह NAND स्टोरेज और DRAM की बढ़ती कीमतें हैं।

60-Words Summary:

Apple भारत में iPhone 17 की कीमत बढ़ा सकता है। इसकी वजह मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीमत में बदलाव 10 अगस्त से लागू हो सकता है। हालांकि कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। फिलहाल iPhone 17 की शुरुआती कीमत ₹82,900 है। रिपोर्ट्स में 256GB मॉडल की कीमत ₹94,990 तक पहुंचने की भी चर्चा है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 710 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online