Car Owners के लिए खुशखबरी! Maruti ने लॉन्च किया Smart Maintenance Plan


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jun 18, 2026


मारुति सुजुकी एक नया सर्विस प्लान लेकर आई है। इसका नाम ‘स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान’ (SMP) है। इसका उद्देश्य व्हीकल मेंटेनेंस को आसान और स्ट्रेस फ्री बनाना है। दरअसल यह एक प्रीपेड मेंटेनेंस पैकेज है। 

जहां ग्राहक अपनी जरूरत और ड्राइविंग पैटर्न के अनुसार सर्विस प्लान चुन सकते हैं। इससे भविष्य में बढ़ने वाले खर्च से भी राहत मिलेगी। यह सुविधा देशभर में प्राइवेट और कमर्शियल वाहन मालिकों के लिए उपलब्ध है।

कब और कैसे मिलेगा फायदा?

कंपनी ने ग्राहकों की ज़रूरतों को देखकर यह प्लान बनाया है। इसमें लोगों को अच्छी सुविधा और सही कीमत मिलेगी। ग्राहक इसे नई गाड़ी लेते समय भी खरीद सकते हैं। 

इसके अलावा, बाद में भी इस प्लान को खरीदने का विकल्प मौजूद है। इसके लिए आपको बस मारुति सुजुकी के किसी भीऑथराइज्ड वर्कशॉप पर जाना होगा।

कैसे काम करता है स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान?

स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान एक प्रीपेड सर्विस पैकेज है। यह तय समय या किलोमीटर तक व्हीकल की रेगुलर सर्विस को कवर करता है। 

कस्टमर्स पहले से पैमेंट कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इससे भविष्य में बढ़ने वाले सर्विस खर्च की चिंता नहीं रहती। 

साथ ही लेबर चार्ज, पार्ट्स और अन्य जरूरी सामान की बढ़ती कीमतों का असर भी कम पड़ता है। पहले मिलने वाले पैकेज के मुकाबले SMP में कई शानदार ऑप्शन मिलते हैं। इसके तहत कस्टमर्स अपनी जरूरत के हिसाब से सही कवरेज चुन सकते हैं।

हर जरूरत के लिए उपलब्ध फ्लेक्सिबल सर्विस प्लान

SMP की सबसे बड़ी खासियत इसकी फ्लेक्सिबिलिटी है। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुन सकते हैं। कंपनी कई तरह के विकल्प दे रही है। जैसे- 

 •  सिर्फ लेबर वाला प्लान

 •  कस्टमाइज्ड सर्विस पैकेज

 •  इंजन ऑयल और कूलेंट कवरेज

 •  पार्ट्स और लेबर दोनों वाला प्लान

 •  कमर्शियल वाहनों के लिए मेंटेनेंस प्लान

 •  क्लच और ब्रेक असेंबली जैसे पार्ट्स के लिए अतिरिक्त कवरेज

कस्टमर्स अपनी ड्राइविंग जरूरत के अनुसार प्लान चुन सकते हैं। इसमें माइलेज, व्हीकल ऐज और इस्तेमाल का तरीका भी शामिल है।

10 साल तक मिलेगा मेंटेनेंस कवर

इस प्लान के तहत, कंपनी ग्राहकों को कई तरह ऑप्शंस दे रही है। जहां प्राइवेट व्हीकल ओनर्स 2 साल या 20,000 किमी से लेकर 10 साल या 1 लाख किमी तक का कवरेज चुन सकते हैं। 

वहीं कमर्शियल वाहन मालिकों को 10 साल या 1.6 लाख किमी तक का कवरेज मिलेगा। लंबी अवधि की कवरेज के चलते यह देश के सबसे बड़े प्रीपेड मेंटेनेंस प्रोग्राम में से एक माना जा रहा है।

बढ़ते मैंटेनेंस खर्चों से मिलेगी राहत

इस प्लान का बड़ा फायदा यह है कि ग्राहक को पहले से सर्विस खर्च का अंदाजा हो जाता है। महंगाई की वजह से व्हीकल सर्विसिंग, लेबर चार्ज और स्पेयर-पार्ट्स के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में SMP लेने के बाद मेंटेनेंस का खर्च आज की कीमतों पर ही फिक्स हो जाएगा। 

ऑटो इंडस्ट्री की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्लान से ग्राहक लेबर चार्ज पर 10% से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। साथ ही, भविष्य में बढ़ने वाली कीमतों के असर से भी पूरी तरह सुरक्षित रह सकते हैं।

ऑल इंडिया वर्कशॉप नेटवर्क 

इस प्लान में देशभर में सर्विस की सुविधा मिलती है। कस्टमर्स भारत में कहीं भी मारुति सुज़ुकी के ऑथराइज्ड वर्कशॉप नेटवर्क पर मेंटेनेंस सर्विस ले सकते हैं। फिर चाहे उन्होंने प्लान कहीं से भी खरीदा हो। 

यह उन ग्राहकों के लिए खास तौर पर फ़ायदेमंद है। जो अक्सर एक जगह से दूसरी जगह जाते रहते हैं या लंबी दूरी की यात्रा करते हैं।

मारुति सुजुकी के पास देश का सबसे बड़ा सर्विस नेटवर्क है। इसके जरिए कंपनी हर इलाके में व्हीकल सर्विस को आसान बनाना चाहती है। इसका उद्देश्य सभी ग्राहकों को एक जैसी और बेहतर सर्विस देना है।

व्हीकल ओनर्स को क्या मिलेगा फायदा?

ऑटोमोटिव सेक्टर अब स्मार्ट मेंटेनेंस की तरफ बढ़ रहा है। कंपनियां अब सब्सक्रिप्शन-बेस्ड मॉडल पेश कर रही हैं। ग्राहक अब प्रीपेड ओनरशिप सेवाओं को पसंद कर रहे हैं। 

इससे व्हीकल मेंटेनेंस सर्विस आसान हो जाएगा। अचानक आने वाले खर्चों से राहत मिलेगी। ग्राहक अब अपनी जरूरत के अनुसार कवरेज ले सकते हैं। वे अपने कार यूसेज पैटर्न के हिसाब से प्लान चुन सकेंगे।

मेंटेनेंस खर्च पर मिलेगा कंट्रोल

मारुति कार मालिकों के लिए यह प्लान बहुत खास है। जो लोग लंबे समय तक कार रखना चाहते हैं, उनके लिए यह बेस्ट है। इसमें कम खर्च और पूरे देश में सर्विस की गारंटी मिलती है। 

आज के समय में गाड़ियों की सर्विस महंगी हो रही है। ऐसे में यह प्रीपेड प्लान आपके बहुत काम आएगा। कार खरीदते समय लोग अब इस प्लान को जरूर चुनेंगे।

60-Words Summary:

मारुति सुजुकी ने नया ‘स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान’ लॉन्च किया है। यह प्रीपेड सर्विस पैकेज कार मेंटेनेंस को आसान और बजट-फ्रेंडली बनाएगा। कस्टमर्स अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुन सकेंगे। इसमें लेबर, पार्ट्स और इंजन ऑयल जैसी सुविधाएं शामिल हैं। प्लान 10 साल तक की कवरेज देता है। इससे भविष्य के बढ़ते सर्विस खर्च से राहत मिलेगी। साथ ही, देशभर के ऑथराइज्ड वर्कशॉप्स पर आसान सर्विस का फायदा भी मिलेगा।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 626 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online