Jio का धमाकेदार ₹200 OTT Plan! 15 OTT Apps, 1000 Live TV Channels समेत मिलेंगे ये शानदार फायदे


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

May 30, 2026


रिलायंस जियो ने भारतीय यूजर्स के लिए स्ट्रीमिंग को आसान बनाते हुए एक नया मनोरंजन रिचार्ज ऐड-ऑन लॉन्च किया है। इसका नाम ‘Jio OTT Pass’ है।  जिसकी कीमत ₹200 तय की गई है। 

इस प्लान में यूजर्स को 15 ओटीटी ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा। 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस पैक में 30 GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। इसके अलावा, अनलिमिटेड 5G कनेक्टिविटी जैसे कई अन्य फायदे भी शामिल हैं।

मात्र ₹200 में मिलेंगे ये शानदार ऑफर्स

Jio का यह नया ₹200 वाला ओटीटी पास एक ऐड-ऑन पैक की तरह डिज़ाइन किया गया है। इसके लिए यूजर्स के पास पहले से एक एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है। इस पैक में 15 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। यूज़र्स 1,000 से ज्यादा लाइव TV चैनल भी देख सकेंगे। 

इसमें 30GB एक्स्ट्रा हाई-स्पीड डेटा भी शामिल है। वहीं, एलिजिबल यूज़र्स को अनलिमिटेड 5G का फायदा भी मिलेगा। जिसकी वैलिडिटी 28 दिन है।

कंपनी का कहना है कि इस पास से यूज़र्स को इंटीग्रेटेड एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देना है। इससे अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म के लिए कई सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

डेटा के साथ एंटरटेनमेंट प्लान्स पर फोकस

यह लॉन्च टेलीकॉम सेक्टर के बदलते ट्रेंड को दिखाता है। अब कंपनियां सिर्फ कॉलिंग और डेटा तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। वे एंटरटेनमेंट सर्विसेज़ पर भी जोर दे रही हैं। मोबाइल टैरिफ धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। वहीं, कंपनियों के बीच मुकाबला भी तेज हो गया है। ऐसे में टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को ज्यादा वैल्यू देने की कोशिश कर रही हैं।

इंटरनेट मार्केट में बढ़ा OTT का क्रेज

आज मोबाइल इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वीडियो स्ट्रीमिंग हो रही है। यही वजह है कि अब टेलीकॉम बाजार में ओटीटी (OTT) बेहद जरूरी हो गया है। एक ही रिचार्ज में कई ऐप्स मिलने से ग्राहकों के पैसे बचते हैं। साथ ही उन्हें कम कीमत में ज्यादा कंटेंट देखने को मिलता है। इस तरह के प्लान से कंपनियों को भी अपने कस्टमर बेस बनाए रखने में मदद मिल रही है।

भारत में तेजी से बढ़ रहा स्ट्रीमिंग मार्केट

पिछले कुछ सालों में, भारत में स्ट्रीमिंग बाजार बहुत तेजी से बढ़ा है। सस्ते स्मार्टफोन और तेजी से फैलते 4G-5G नेटवर्क ने इसे और आसान बना दिया है। आजकल लोग रीजनल और अंतरराष्ट्रीय फिल्में-शोज खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन लेना काफी महंगा साबित हो रहा है।

अब सिर्फ डेटा तक सीमित नहीं कंपनियां

Jio का नया प्लान एक ही पैक में कई फीचर्स देने के लिए लॉन्च किया गया है। इससे यूज़र्स को अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी।

ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में ऐसे बंडल प्लान और बढ़ सकते हैं। टेलीकॉम कंपनियां अब सिर्फ कनेक्टिविटी तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। वे डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म के तौर पर भी अपनी पहचान मजबूत करने में जुटी हैं।

यूज़र्स के लिए कितनी बड़ी राहत?

जो लोग रोजाना फिल्में, लाइव टीवी और इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। उनके लिए यह OTT पास बहुत फायदेमंद है। अलग-अलग ऐप्स का रिचार्ज कराने के मुकाबले यह काफी सस्ता पड़ेगा। यह पैक खास तौर पर प्रीपेड यूज़र्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। इस नए प्लान से यह स्पष्ट है कि Jio अब एंटरटेनमेंट सर्विस पर ज्यादा फोकस कर रही है। 

60-Words Summary:

रिलायंस जियो ने ₹200 का नया Jio OTT Pass लॉन्च किया है। इसमें 15 OTT ऐप्स, 1,000 से ज्यादा लाइव TV चैनल और 30 GB डेटा मिलता है। पैक की वैलिडिटी 28 दिन है। एलिजिबल यूज़र्स को अनलिमिटेड 5G का भी फायदा मिलेगा। यह प्लान उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। जो कई OTT सब्सक्रिप्शन का खर्च बचाना चाहते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस तरह के प्लान आने वाले समय में और लोकप्रिय हो सकते हैं।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 612 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online