हाल ही में हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। नई कीमतें 1 जून 2026 से लागू होंगी। कंपनी ने बताया कि कारों के दाम ₹12,800 तक बढ़ सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, बढ़ती लागत और ऑपरेटिंग खर्च इसकी मुख्य वजह हैं।

इस बढ़ोतरी का असर मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगा। इनमें Hyundai Creta, Hyundai Venue, Hyundai Verna, Hyundai Exter, Hyundai i20, Hyundai Aura और Hyundai Grand i10 Nios शामिल हैं।
Hyundai ने बताई कीमत बढ़ाने की वजह
इस बारे में बात करते हुए Hyundai ने बताया कि कार मैन्युफैक्चरिंग का खर्च बढ़ गया है। स्टील, प्लास्टिक और मेटल महंगे हो गए हैं। इम्पोर्टेड पार्ट्स की कीमत भी बढ़ी है। इसके अलावा, लॉजिस्टिक्स एक्सपेंस में भी इजाफा हुआ है।
हुंडई के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से कंपनी इस बढ़ती लागत का बोझ खुद उठा रही थी। लेकिन अब बाजार के हालात को देखते हुए कंपनी को दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।
दरअसल हुंडई पहले मई 2026 से ही दाम बढ़ाने वाली थी।लेकिन कंपनी ने यह फैसला एक महीने के लिए टाल दिया। कंपनी का कहना है कि उसने ग्राहकों और बाजार के हालात को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया।
Hyundai की कौन सी कारें होंगी महंगी?
नई कीमतों का असर Hyundai की लगभग सभी कारों पर पड़ेगा। इसमें हैचबैक, सेडान, SUV और इलेक्ट्रिक गाड़ियां शामिल हैं।
इसके अलावा, Hyundai Creta, Hyundai Venue, Hyundai Exter, Hyundai Verna, Hyundai Aura, Hyundai i20, Hyundai Grand i10 Nios, Hyundai Alcazar, Hyundai Tucson और Hyundai Ioniq 5 जैसे मॉडल भी इस लिस्ट में हैं।
किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ेगी, यह उसके वेरिएंट और ट्रिम पर निर्भर करेगा।
ऑटो सेक्टर में लगातार बढ़ रही कीमतें
भारत में गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने वाली अकेली हुंडई नहीं है। प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ने और ग्लोबल सप्लाई चेन में दिक्कतों के चलते कई कंपनियां कीमतें बढ़ा रही हैं।
Maruti Suzuki India ने भी जून 2026 से गाड़ियों की कीमतों में ₹30,000 तक बढ़ोतरी की घोषणा की है। वहीं, Mercedes-Benz India, BMW India और Audi India जैसे लग्ज़री ब्रांड्स ने भी हाल ही में कीमतें बढ़ाई हैं।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दुनिया भर में चल रहे तनाव से स्टील, एल्युमीनियम और फ्यूल जैसी चीजें महंगी हो गई हैं। इसी वजह से कार कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है।
दाम बढ़ने से पहले बुक करें हुंडई कार
अगर आप हुंडई की कार लेने की सोच रहे हैं। तो 1 जून से आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस बढ़ते खर्च से बचने का एक ही तरीका है। नई कीमतें लागू होने से पहले इनवॉइसिंग पूरी करना फायदेमंद हो सकता है।
हालांकि, कीमतों में इस मामूली बढ़ोतरी के बाद भी हुंडई की गाड़ियों की डिमांड कम नहीं होगी। खासकर क्रेटा और वेन्यू जैसी दमदार SUV की पॉपुलैरिटी पहले की तरह ही बनी रहने की उम्मीद है।
60-Words Summary:
Hyundai ने 1 जून 2026 से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक, गाड़ियों के दाम ₹12,800 तक बढ़ सकते हैं। बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत और महंगे इम्पोर्टेड पार्ट्स इसकी बड़ी वजह हैं। इसका असर Creta, Venue और Verna समेत कई लोकप्रिय मॉडल्स पर पड़ेगा। नई कीमतें लागू होने से पहले कार बुक करना ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
