iPhone खरीदने वालों के लिए एक शानदार मौका है। Apple का iPhone 17 Pro अब क्रोमा पर ₹69,990 की आकर्षक कीमत में उपलब्ध है। इस ऑफर में बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बेनिफिट और अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। खास बात यह है कि यह डील ऐसे समय आई है। जब Apple का नया iPhone 18 Pro लाइनअप इंडियन मार्केट में एंट्री ले चुका है।

Phone 17 Pro पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
iPhone 17 Pro का 256GB मॉडल Croma पर ₹69,990 में उपलब्ध है। वहीं, 512GB मॉडल की कीमत ₹88,490 है। हालांकि, यह फोन की बिल्कुल सही कीमत नहीं है। यह कई ऑफर्स को मिलाकर बनती है। इसमें एक्सचेंज वैल्यू, एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक शामिल हैं।
iPhone 15 Pro देने पर ₹44,500 तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। इसके अलावा, Croma ₹12,000 तक का एक्सचेंज बोनस दे रहा है। वहीं, एलिजिबल क्रेडिट कार्ड पर ₹4,000 तक का कैशबैक भी मिल सकता है।
iPhone 17 Pro Max खरीदने पर मिलेंगे ये फायदे
बता दें कि यह ऑफर iPhone 17 Pro Max पर भी मिल रहा है। इसका 256GB मॉडल सभी फायदों के बाद ₹74,990 की प्रभावी कीमत में उपलब्ध है। वहीं, 512GB मॉडल की कीमत 94,990 रुपये है।
इसके अलावा,iPhone 15 Pro Max देने पर ग्राहकों को 53,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा, 12,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और चुनिंदा बैंक कार्ड पर 4,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल रहा है।
फ्री केस के साथ AppleCare+ पर भी फायदा
Croma इस ऑफर के साथ कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी दे रहा है। iPhone 17 Pro सीरीज खरीदने पर ₹3,499 का Hyphen केस कॉम्बो फ्री मिलेगा।
इसके अलावा, AppleCare+ पर सीधे 10% की छूट भी मिलती है। ऑफर की शर्तों के तहत, ₹4,000 के कैशबैक के साथ छह महीने का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है।
स्टोर और ऑनलाइन कीमत में बड़ा अंतर
बताते चलें कि स्टोर पर मिलने वाली ₹69,990 की प्राइस सभी के लिए नहीं है। यह ऑफर पुराने iPhone के एक्सचेंज पर मिलने वाले फायदों पर निर्भर करता है।
Croma की वेबसाइट पर 256GB iPhone 17 Pro की कीमत ₹1,26,490 है। वहीं, 512GB मॉडल ₹1,45,990 में लिस्टेड है। इन कीमतों में ₹4,000 का बैंक कैशबैक शामिल है। ऑनलाइन कीमतें 15 सितंबर से लागू होंगी।
अगर iPhone 17 Pro Max की बात करें, तो इसका 256GB मॉडल ऑनलाइन ₹1,39,990 में उपलब्ध है। वहीं, 512GB मॉडल की कीमत ₹1,59,990 है। इन प्राइस में भी बैंक कैशबैक शामिल है।
iPhone यूजर्स के लिए क्यों खास है ये डील?
Croma ने iPhone 18 Pro सीरीज की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ऐसे में नया Pro मॉडल नहीं लेने वालों के लिए iPhone 17 Pro एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। खासकर पुराने, iPhone को एक्सचेंज करने पर यह डील ज्यादा फायदेमंद बन सकती है।
हालांकि, ₹69,990 की फाइनल प्राइस या डिस्काउंट न समझें। यह एक डील प्राइस है। कुल मिलाकर, फाइनल प्राइस पुराने iPhone की एक्सचेंज वैल्यू और ऑफर कंडीशंस पर निर्भर करेगा।
60-Words Summary:
Apple के iPhone 17 Pro पर Croma शानदार ऑफर दे रहा है। 256GB मॉडल ₹69,990 की डील प्राइस पर मिल रहा है। इसमें एक्सचेंज बेनिफिट, बोनस और बैंक कैशबैक शामिल हैं। iPhone 17 Pro Max पर भी ऐसे फायदे मिल रहे हैं। हालांकि, यह कीमत सभी यूजर्स के लिए नहीं है। फाइनल प्राइस पुराने iPhone की एक्सचेंज वैल्यू और ऑफर कंडीशंस पर निर्भर करेगी।
