अब TV पर भी देख सकेंगे Instagram Reels! Smart TV के लिए नया App लॉन्च


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jun 26, 2026


इंस्टाग्राम अब आपके स्मार्टफोन से निकलकर सीधे टीवी स्क्रीन पर आ रहा है। Meta ने ‘Instagram for TV’ नाम का नया ऐप लॉन्च किया है। इसकी मदद से यूजर्स स्मार्ट टीवी और स्ट्रीमिंग डिवाइस पर इंस्टाग्राम रील्स देख सकेंगे। 

लोग अब बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखना काफी पसंद कर रहे हैं। यह कदम इसी ट्रेंड को देखकर उठाया गया है। इसके जरिए मेटा TV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। 

फोन से टीवी तक पहुंचीं इंस्टाग्राम रील्स

TV के लिए बना यह नया ऐप खास तौर पर रील्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। अब लोग अपने फोन को स्क्रॉल करने के बजाय टीवी पर रील्स एन्जॉय कर सकते हैं। इस ऐप में रील्स को अलग-अलग कैटेगरी जैसे स्पोर्ट्स, कॉमेडी, ट्रेवल और म्यूजिक में डिवाइड किया गया है। एक बार कैटेगरी चुनने के बाद वीडियो लगातार चलते रहते हैं। यह बिल्कुल टीवी देखने जैसा अनुभव देता है।

Meta का कहना है कि उन्होंने यह नया ऐप लोगों की आदत को देखकर बनाया है। बहुत से लोग पहले से ही अपने फोन की रील्स को टीवी पर कास्ट कर देख रहे थे। 


कई टीवी डिवाइस पर मिलेगी सुविधा

बता दें कि यह सर्विस फिलहाल अमेरिका में शुरू की गई है। शुरुआत में यह Amazon Fire TV डिवाइस पर उपलब्ध है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, Meta इसे जल्द अन्य टीवी ब्रांड और स्ट्रीमिंग डिवाइस तक भी पहुंचा सकती है। फिलहाल, कंपनी इंटरनेशनल मार्केट में एक्सपेंशन पर काम कर रही है।

यह ऐप एक ही टीवी पर कई अकाउंट को सपोर्ट करता है। इससे परिवार के अलग-अलग मेंबर्स अपनी पसंद का कंटेंट देख सकेंगे। इसके साथ ही, उन्हें कई नए सुझाव और फीडबैक भी मिलेंगे। यूजर्स अब सीधे टीवी से ही अपने पसंदीदा क्रिएटर, टॉपिक और चैनल ढूंढ सकेंगे।

YouTube और TikTok को चुनौती

Meta अब एंटरटेनमेंट क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। स्मार्ट टीवी पर YouTube पहले से मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

 वहीं, TikTok भी बड़ी स्क्रीन पर अपनी पहुंच बढ़ाने में जुटा है। ऐसे में Instagram रील्स को टीवी तक लाकर Meta इस मुकाबले में उतर गया है।

इस कदम से शॉर्ट वीडियो देखने का तरीका बदल सकता है। अब लोग सिर्फ मोबाइल पर ही नहीं। बल्कि टीवी पर भी रील्स देख सकेंगे। इससे परिवार और दोस्तों के साथ कंटेंट देखना आसान होगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे यूजर्स का स्क्रीन टाइम बढ़ सकता है।

TV ऐप में जल्द जुड़ सकते हैं नए फीचर्स

Meta का कहना है कि TV के लिए Instagram अभी शुरुआती फेज में है। कंपनी इसे बेहतर बनाने पर काम कर रही है। आने वाले समय में इसमें नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। 

इनमें फोन को रिमोट की तरह इस्तेमाल करने का फीचर भी शामिल हो सकता है। बेहतर नेविगेशन और कंटेंट स्ट्रीमिंग के नए टूल भी दिए जा सकते हैं। 

कंपनी यह भी देख रही है कि लोग टीवी स्क्रीन पर रील्स को कैसे इस्तेमाल करते हैं। इस शुरुआत के बाद आने वाले समय में इंस्टाग्राम के दूसरे फीचर भी टीवी पर आ सकते हैं।

एंटरटेनमेंट की दुनिया में Meta का नया दांव

TV पर इंस्टाग्राम का आना एंटरटेनमेंट की बदलती दुनिया को दिखाता है। अब सोशल मीडिया ऐप्स सिर्फ मोबाइल तक सीमित नहीं हैं। वे ऑडियंस को अपनी तरफ खींचने के लिए टीवी ऐप्स को सीधी टक्कर दे रहे हैं। आजकल शॉर्ट वीडियो का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है।

Meta को उम्मीद है कि लोग बड़ी स्क्रीन पर भी रील्स देखना पसंद करेंगे। अगर यह प्लान सफल रहा, तो यह कंपनी की योजना का अहम हिस्सा बन जाएगा। इससे सोशल मीडिया और टीवी के बीच की दूरी भी कम हो जाएगी।

60-Words Summary:

Meta ने ‘Instagram for TV’ ऐप लॉन्च किया है। अब यूजर्स टीवी पर Instagram Reels देख सकेंगे। यह ऐप फिलहाल Amazon Fire TV पर उपलब्ध है। इसमें स्पोर्ट्स, कॉमेडी और म्यूजिक जैसी कैटेगरी मिलेंगी। Meta अब YouTube और TikTok को टक्कर देने की तैयारी में है। कंपनी जल्द नए फीचर्स भी जोड़ सकती है। इससे टीवी पर रील्स देखने का अनुभव और ज्यादा लोकप्रिय हो सकता है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 634 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online