क्या AI Smart Glasses बन रहे हैं खतरा?अमेरिका के इस राज्य में लग सकता है बैन


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jun 24, 2026


अमेरिका में AI स्मार्ट ग्लास को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। यह तकनीक तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसी बीच इलिनोइस बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। राज्य ड्राइविंग के दौरान स्मार्ट ग्लास पहनने पर रोक लगा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो इलिनोइस ऐसा करने वाला पहला राज्य होगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये ग्लास ड्राइवर्स का ध्यान भटका सकते हैं।  

बता  दें कि इस पाबंदी से जुड़ा नया कानून राज्य की विधानसभा से पास हो चुका है। जिसके बाद बिल को अंतिम मंजूरी के लिए गवर्नर जेबी प्रित्ज़कर के पास भेजा गया है।

स्मार्ट ग्लास के इस्तेमाल पर उठे सवाल

आज स्मार्ट ग्लास तकनीक पहले से कहीं ज्यादा एडवांस हो चुकी है। ये न केवल नोटिफिकेशन दिखाते हैं। बल्कि वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। साथ ही यह AI असिस्टेंट की तरह भी काम करते हैं। ऐसे में पॉलिसी मेकर्स इन ग्लासेज के इस्तेमाल को लेकर चिंता जता रहे हैं। खासकर यह सवाल उठ रहा है कि क्या ड्राइविंग के दौरान ऐसे डिवाइस का इस्तेमाल सुरक्षित है।

क्या कहता है ‘हाउस बिल 4843’?

नए कानून ‘हाउस बिल 4843’ से इलिनोइस में ड्राइविंग नियम कड़े होंगे। इसके तहत AI स्मार्ट चश्मों को भी कानून के दायरे में लाया जाएगा। इसके बाद इन्हें स्मार्टफोन और टैबलेट की तरह माना जाएगा। यानी ड्राइविंग के दौरान इन पर भी वही नियम लागू होंगे जो दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर लागू हैं। 

अधिकारियों का मानना है कि ऐसे डिवाइस ड्राइवर का ध्यान भटका सकते हैं। कानून लागू होने पर नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

नियम तोड़ने पर क्या होगी सज़ा?

यह बिल पास होने पर ड्राइविंग के दौरान स्मार्ट चश्मा पहनने पर जुर्माना लगेगा। पहली बार नियम तोड़ने पर 50 डॉलर का जुर्माना होगा। दूसरी बार यह बढ़कर 100 डॉलर हो जाएगा। तीसरी बार 125 डॉलर का जुर्माना देना पड़ सकता है। 

इसके बाद हर उल्लंघन पर 150 डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। अधिकारियों ने यह भी कहा है कि अगर स्मार्ट ग्लास के इस्तेमाल की वजह से कोई गंभीर सड़क हादसा होता है। तो और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

क्या ध्यान भटका सकते हैं ये डिवाइस?

सपोर्टर्स  का कहना है कि स्मार्ट ग्लास ध्यान भटका सकते हैं। ये स्मार्टफोन की तरह ही खतरनाक हो सकते हैं। बल्कि ये स्मार्टफोन से भी ज्यादा ध्यान भटकाते हैं। इसके कुछ मॉडल सीधे आंखों के सामने मैसेज दिखाते हैं। ये रास्ते के नेविगेशन भी दिखाते हैं। इतना ही नहीं, इन ग्लासेज पर आप सोशल मीडिया नोटिफिकेशन और वीडियो भी देख सकते हैं। 

इलिनोइस में स्मार्ट ग्लास पर नया विवाद

इलिनोइस के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एलेक्सी जियानौलियास इस बिल के बड़े समर्थकों में शामिल हैं। उन्होंने ध्यान भटकाकर गाड़ी चलाने को सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया है। उनके अनुसार यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। 

कुछ अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट ग्लास ड्राइवरों का ध्यान भटका सकते हैं। ये डिवाइस सड़क और स्क्रीन दोनों पर ध्यान बांट सकते हैं। जो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

क्या हर स्मार्ट ग्लास खतरनाक है?

इस मामले पर टेक लवर्स ने भी अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि कई स्मार्ट ग्लास में कोई विजुअल डिस्प्ले नहीं होता। ये मुख्य रूप से ऑडियो असिस्टेंट की तरह काम करते हैं।  वहीं दूसरी ओर, विरोधियों का मानना है कि सभी डिवाइसों पर एक जैसा बैन सही नहीं होगा। दरअसल उनका मानना है कि यह कदम बहुत सख्त हो सकता है।

स्मार्ट ग्लास को लेकर नए कानून तैयार

बताते चलें कि स्मार्ट ग्लास की जांच करने वाला इलिनॉय अकेला राज्य नहीं है। अन्य राज्य भी इन चश्मों को लेकर नियम बना रहे हैं। अधिकारी इनकी प्राइवेसी, रिकॉर्डिंग और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। 

उदाहरण के लिए, पेंसिल्वेनिया में एक नए कानून पर काम चल रहा है। इसके तहत स्मार्ट ग्लास में रिकॉर्डिंग लाइट होना जरूरी होगा। इससे लोगों को पता चल सकेगा कि उनकी रिकॉर्डिंग हो रही है। 

आज के डिजिटल दौर में AI वाले स्मार्ट चश्मे काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इसी वजह से दुनिया भर में नए कानून बनाए जा रहे हैं।

60-Words Summary:

अमेरिका में AI स्मार्ट ग्लास को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। इलिनोइस ड्राइविंग के दौरान स्मार्ट ग्लास पहनने पर बैन लगाने की तैयारी में है। नया बिल विधानसभा से पास हो चुका है। इसमें स्मार्ट ग्लास को फोन और टैबलेट की तरह माना जाएगा। नियम तोड़ने पर जुर्माना भी लगेगा। अधिकारियों का कहना है कि ये डिवाइस ड्राइवर्स का ध्यान भटका सकते हैं। यह प्रस्ताव तकनीक और सुरक्षा के बीच संतुलन की चुनौती दिखाता है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 634 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online