भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में विभिन्न सेगमेंट्स में अपनी पहचान बनाने वाली साउथ कोरियाई कंपनी हुंडई, अब भारतीय ग्राहकों के लिए नई एसयूवी मॉडल लॉन्च करने जा रही है। दरअसल, आने वाले दो सालों में हुंडई इंडिया अपने वैश्विक मॉडल्स के साथ-साथ अपनी मौजूदा एसयूवी लाइनअप को भी अपग्रेड करने जा रही है।
जनवरी में Creta EV की लॉन्च के साथ कंपनी ने 2025 की शुरुआत की और अब यह आने वाले समय में भारतीय बाजार में कुछ और नई एसयूवी मॉडल पेश करने की योजना बना रही है।
तो आइए एक नजर डालते है कि भारत में कौन सी नई हुंडई एसयूवी EV सीरीज जल्द ही लॉन्च होने वाली हैं।
1. थर्ड जनरेशन हुंडई वेन्यू (Third-Generation Hyundai Venue)
- पहले जैसे ही होंगे ट्रांसमिशन ऑप्शन।
- 2026 के 2nd हाफ में लॉन्च होने की उम्मीद है।
- टॉप वेरिएंट में लेवल 2 ADAS का फीचर भी शामिल हो सकता है।
- इंजन ऑप्शन पुराने रहेंगे:1.2L MPI पेट्रोल, 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल।
- स्पाई शॉट्स से पता चला है कि नए डिज़ाइन के साथ कुछ शानदार फीचर्स और सिक्योरिटी अपग्रेड्स आ सकते हैं।
2. अफोर्डेबल स्मॉल फ़ैमिली EV (Affordable Small Family EV, HE1i)
- यह मॉडल हुंडई इंस्टर स्मॉल SUV पर बेस्ड है।
- इस SUV को चेन्नई में ही लोकली डेवलप किया जाएगा।
- 2026 के सेकंड हाफ में मॉडल के लॉन्च होने के की उम्मीद है।
- दो बैटरी ऑप्शन्स के साथ, एक बार चार्ज करने पर 300+ KM की रेंज प्रदान करने की संभावना है।
- यह E-GMP (K) प्लैटफ़ॉर्म पर बनेगा और टाटा पंच EV और सिट्रोएन eC3 जैसे कॉम्पिटिटर्स को टक्कर देगा।
3. थर्ड जनरेशन हुंडई क्रेटा (Third-Generation Hyundai Creta, SX3)
- साल 2027 में इसका शानदार लॉन्च हो सकता है।
- चेन्नई में ही इस मॉडल की लोकल मैन्युफैक्चरिंग जारी रहेगी।
- मॉडल के टॉप वेरिएंट में एक मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन आने की उम्मीद है।
- माना जा रहा है की पेट्रोल और डीजल इंजन या ट्रांसमिशन में कुछ खास बदलाव नहीं किए जाएंगे।
4. नई 7-सीटर हाइब्रिड एसयूवी (New 7-Seater Hybrid SUV, Ni1i)
- यह EV 2027 के फर्स्ट हाफ में लॉन्च होने की संभावना है।
- यह Tucson और Alcazar के बीच एक बेहतरीन ऑप्शन होगी।
- यह मॉडल महाराष्ट्र के तालेगांव प्लांट में मैन्युफैक्चर किया जाएगा।
- माना जा रहा है की यह हुंडई की पहली 7-सीटर पेट्रोल-हाइब्रिड SUV होगी।
- यह मॉडल टाटा सफारी और महिंद्रा XUV700 को कड़ी टक्कर देगा।
5. 2025 हुंडई आयोनिक 5 फेसलिफ्ट (2025 Hyundai Ioniq 5 Facelift)
- आयोनिक 5 फेसलिफ्ट का ग्लोबल डेब्यू मार्च 2024 में हुआ था।
- इस मॉडल के जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
- यह 515 किलोमीटर (WLTP) की ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है।
- भारत में इसकी कीमत ₹50 लाख (एक्स-शोरूम) के आस-पास होने की संभावना है।
- इस मॉडल में अपडेटेड स्टीयरिंग व्हील, नए फिजिकल स्विच और एक बड़ी 84 kWh बैटरी शामिल है।
____________________________________________________________
SUMMARY
हुंडई भारतीय बाजार में नई एसयूवी मॉडल्स लॉन्च करने जा रही है, जिसमें थर्ड जनरेशन वेन्यू, अफोर्डेबल स्मॉल फैमिली EV, थर्ड जनरेशन क्रेटा, नई 7-सीटर हाइब्रिड एसयूवी, और आयोनिक 5 फेसलिफ्ट शामिल हैं। इन मॉडल्स में नई तकनीक, सुरक्षा अपग्रेड्स और कुछ बेहतरीन फीचर्स शामिल किए जाएंगे। भारत में इन मॉडल के 2026-2027 के बीच लॉन्च होने की उम्मीद है।
