भारतीय रेलवे ने मुंबई और बेंगलुरु के बीच नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Mumbai-Bengaluru Vande Bharat) को मंजूरी दी है। यह दोनों व्यस्त शहरों के बीच रात की यात्रा को बेहतर बनाएगी। एडवांस्ड फीचर्स से लैस इस ट्रेन से ओवरनाइट ट्रेवल एक्सपीरियंस में सुधार आएगा। रिपोर्ट्स की माने तो यह वंदे भारत की पहली ऐसी लग्जरी ट्रेन होगी जो रात के लंबे सफर के लिए डिज़ाइन कि गई है।

राजधानी से भी बेहतर और प्रीमियम ऑप्शन
ओवरनाइट ट्रेवल को बेहतर बनाने की दिशा में रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है। यह मौजूदा ट्रेनों के मुकाबले यात्रियों को कहीं ज्यादा बेहतर सुविधाएं देगी। यह ट्रेन विशेष रूप से रात भर के सफर के लिए होगी। इससे यात्रा के समय में भी काफी बचत होगी। इसे राजधानी और उद्यान एक्सप्रेस जैसे ट्रेनों के मुकाबले एक प्रीमियम ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
अब कम समय में तय होगी घंटों की दूरी
बता दें, कि फिलहाल उद्यान एक्सप्रेस इस रूट पर 21 घंटे से ज्यादा का समय लेती है। वही, नई वंदे भारत स्लीपर आने से यह सफर 16 से 17 घंटे का रह जाएगा। इसमें बेहतर सस्पेंशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जिससे यात्रियों को झटकों का अहसास नहीं होगा। जिससे ट्रेन का माहौल काफी शांत और स्थिर रहेगा। यह ट्रेन बिजनेसमैन और लगातार सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है।
सफर में मिलेगी लग्जरी होटल जैसी सुविधाएं
यात्रियों को इस ट्रेन में कई नए और बेहतर फीचर्स मिलेंगे। इसमें 16 आधुनिक कोच होंगे। इन कोच में करीब 800 से ज्यादा यात्रियों की क्षमता होगी। सभी कोच पूरी तरह एयर कंडीशन्ड स्लीपर होंगे। ट्रेन में ऑटोमैटिक दरवाजे और मॉडर्न इंटीरियर दिए जाएंगे। साफ-सफाई और सुरक्षा पर खास ध्यान रहेगा। साथ ही आरामदायक स्लीपिंग की बेहतर व्यवस्था होगी।
स्पीड और टेक्नोलॉजी पर खास फोकस
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में स्पीड और टेक्नोलॉजी में भी मेजर अपग्रेड देखने को मिलेंगे। इसकी स्पीड 160-180 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की उम्मीद है। इस स्पीड के साथ यह देश की सबसे फास्ट स्लीपर ट्रेनों में शामिल होगी। इसमें एडवांस्ड ट्रेनसेट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। बेहतर एक्सेलरेशन और ब्रेकिंग सिस्टम दिए जाएंगे। साथ ही एनर्जी एफिशिएंसी में भी बदलाव किया गया है।
इंटरसिटी सफर में बड़ा अपग्रेड
भारतीय रेलवे अपने नेटवर्क को तेजी से नया रूप दे रहा है। यह अकेला प्रोजेक्ट नहीं है। भारतीय रेलवे का लक्ष्य 2026 तक 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू करना है। ये ट्रेनें 1,000 से 1,500 किलोमीटर तक की दूरी तय करेंगी।
मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर (Mumbai-Bengaluru Vande Bharat Sleeper) एक सामान्य ट्रेन से कई ज्यादा है। यह आधुनिक ट्रेन देश के रेल नेटवर्क में हो रहे बड़े बदलाव का एक हिस्सा है। ट्रेन की तेज रफ्तार और आधुनिक सुविधाएं इसे और भी खास बनाती हैं।
60-Word Summary:
भारतीय रेलवे ने मुंबई और बेंगलुरु के बीच नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दे दी है। यह ओवरनाइट सफर को तेज और आरामदायक बनाएगी। यात्रा का समय 16–17 घंटे रह सकता है। ट्रेन में आधुनिक कोच और बेहतर सस्पेंशन मिलेंगे। इसकी स्पीड 160–180 किमी/घंटा तक हो सकती है। इससे यात्रियों को कम समय में ज्यादा आरामदायक सफर और बेहतर ओवरनाइट ट्रेवल एक्सपीरियंस मिलेगा।
