Bajaj Auto अपनी मशहूर Pulsar रेंज में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। कंपनी दिवाली के आसपास पांच अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर सकती है। इन नए मॉडल्स के साथ Pulsar लाइनअप को और मॉडर्न बनाने की कोशिश होगी। खास बात यह है कि Bajaj Pulsar अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर कंपनी अपनी शानदार बाइक सीरीज लॉन्च करने जा रही है।
Bajaj Auto की जिन पांच बाइक को अपडेट मिलने की उम्मीद है। उनमें 2026 Pulsar NS160, NS200, N250, RS200 और NS125 शामिल हैं। इन मॉडल्स में नया डिस्प्ले, बेहतर इलेक्ट्रॉनिक्स और नई स्टाइलिंग देखने को मिल सकती है। हालांकि, मौजूदा इंजन में बड़े बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

1. Pulsar NS160 में मिल सकते हैं नए डिस्प्ले फीचर्स
Bajaj Pulsar NS160 के अपडेटेड मॉडल को बिना कवर के देखा गया है। इससे बाइक में होने वाले कुछ बदलाव सामने आए हैं। इस मॉडल में 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, हैंडलबार के स्विच में बदलाव और WP के USD फ्रंट फोर्क्स भी मिल सकते हैं।
नए डिस्प्ले में ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन कनेक्ट करने की सुविधा मिल सकती है। इसमें Google Maps देखने और व्हीकल डाक्यूमेंट्स डिजिटल रूप में रखने का फीचर भी दिया जा सकता है।
वहीं इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। बाइक में मौजूदा 160.3cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिल सकता है। यह इंजन 16.8 bhp की पावर और 14.6 Nm का टॉर्क देता है।
2. Pulsar NS200 में मिल सकते हैं चार राइडिंग मोड
Bajaj Pulsar NS200 के अपडेटेड मॉडल में भी कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें 5-इंच का TFT डिस्प्ले और क्विकशिफ्टर दिया जा सकता है। इसके अलावा, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल और चार राइडिंग मोड भी शामिल किया जाएगा। बाइक में हैजर्ड स्विच और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलने की भी चर्चा है।
इसके अलावा, नई Pulsar NS200 में Nardo Grey कलर ऑप्शन भी दिया जा सकता है।इससे बाइक का लुक और खास हो सकता है। इंजन की बात की जाए तो इसमें बदलाव की उम्मीद नहीं है। फिलहाल, मॉडल में 199.5cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिल सकता है। यह 24.2 bhp की पावर और 18.7 Nm का टॉर्क देता है।
प्राइस की बात करें तो Pulsar NS200 की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.38 लाख से शुरू होती है। नए फीचर्स के साथ अपडेटेड मॉडल की कीमत बढ़ सकती है।
3. Bajaj Pulsar N250 में मिल सकता है 6-स्पीड गियरबॉक्स
अपडेटेड Bajaj Pulsar N250 में बड़ा मैकेनिकल अपडेट देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें मौजूदा 5-स्पीड गियरबॉक्स की जगह 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है। इसके साथ क्विकशिफ्टर भी मिलने की उम्मीद है।
बाइक में मौजूदा 249cc का इंजन बरकरार रह सकता है। यह इंजन 24.6 bhp की पावर और 22 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें 5-इंच का कलर TFT डिस्प्ले और Google Maps मिररिंग मिल सकती है। इसके अलावा, लैप टाइमर, ट्रैक्शन कंट्रोल और 5 राइडिंग मोड भी दिए जा सकते हैं। बाइक में हैज़र्ड लैंप, एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर के साथ ABS मिलने की भी उम्मीद है।
नई रेंज में N250 के S और SS वेरिएंट्स शामिल हो सकते हैं। इनमें टॉप-स्पेक N250 SS को हाल ही में एक डीलरशिप पर देखा गया था। हालांकि, कंपनी ने की ओर से फिलहाल कन्फर्मेशन नहीं की है।
4.Pulsar RS200 में मिल सकते हैं USD फ्रंट फोर्क्स
Bajaj Pulsar RS200 के अपडेटेड मॉडल में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बाइक में मौजूदा टेलीस्कोपिक सस्पेंशन की जगह USD फ्रंट फोर्क्स दिए जा सकते हैं। इससे इसके हार्डवेयर में बदलाव की उम्मीद है।
फीचर्स की बात करें तो नई RS200 में TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नए स्विचगियर मिल सकते हैं। इसमें एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर के साथ USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया जा सकता है।
इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा । बाइक में मौजूदा 200cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिल सकता है। ऐसे में इसकी पावर और टॉर्क के आंकड़े पहले जैसे ही रह सकते हैं।
कुछ रिपोर्ट्स में इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और अतिरिक्त राइडिंग मोड्स मिलने की भी चर्चा है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इन फीचर्स को लेकर अभी कोई स्टेटमेंट रिलीज़ नहीं हुआ है।
5. Pulsar NS125 में जुड़ सकता है नया स्पोर्ट मोड
रिपोर्ट्स की मानें तो Bajaj Pulsar NS125 लॉन्च और प्राइस रिवील से पहले ही डीलरशिप्स पर पहुंचनी शुरू हो गई है। इस बार बाइक में कुछ नए फीचर्स और कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
नई NS125 में नए ग्राफिक्स और ब्लैक व फ्लोरोसेंट येलो का डुअल-टोन कलर ऑप्शन मिल सकता है। इसके अलावा, बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, LED टर्न इंडिकेटर्स, हैज़र्ड लाइट्स और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिए जा सकते हैं।
सबसे खास बात यह है कि बाइक में एक नया राइडिंग मोड भी जोड़ा जा सकता है। मौजूदा रोड, रेन और ऑफ-रोड मोड्स के साथ इसमें स्पोर्ट मोड मिलने की उम्मीद है।
Pulsar की 25वीं एनिवर्सरी पर नए अपडेट्स
Bajaj Auto अपनी Pulsar रेंज को लगातार नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। कंपनी का फोकस बाइक में नए फीचर्स जोड़ने और इसे एक दमदार परफॉर्मेंस ब्रांड बनाए रखने पर भी है।
अपकमिंग मॉडल्स में भी अलग-अलग प्राइस सेगमेंट के हिसाब से नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इनमें एंट्री-लेवल 125cc बाइक से लेकर 250cc तक के मॉडल शामिल हो सकते हैं।
हालांकि, नए मॉडल्स की कीमत, लॉन्च डेट और फीचर्स की पूरी जानकारी बजाज ऑटो के ऑफिशियल स्टेटमेंट के बाद ही सामने आएगी।
60-Words Summary:
Bajaj Auto दिवाली के आसपास Pulsar की पांच अपडेटेड बाइक्स लॉन्च कर सकती है। इनमें NS160, NS200, N250, RS200 और NS125 शामिल हैं। नए मॉडल्स में TFT डिस्प्ले, बेहतर इलेक्ट्रॉनिक्स और नई स्टाइलिंग मिल सकती है। कुछ बाइक्स में क्विकशिफ्टर और नए राइडिंग मोड भी दिए जा सकते हैं। बाइक्स की पूरी डिटेल्स जल्द सामने आ सकती हैं।
