क्या सितंबर में आएगा Apple का पहला Foldable Phone? Leak ने बढ़ाई उत्सुकता


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jun 26, 2026


Apple का मच अवेटेड फोल्डेबल आईफोन इस साल के आखिर तक लॉन्च हो सकता है। इस फ़ोन का नाम ‘आईफोन अल्ट्रा’ (iPhone Ultra) बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम के चलते इसे टाल दिया जाएगा। हालांकि, नई सप्लाई चेन रिपोर्ट कुछ और संकेत देती है। 

इसके अनुसार, Apple अपने पुराने प्लान के तहत इस डिवाइस पर काम कर रहा है। कंपनी इसे सितंबर में अपने नए प्रीमियम iPhone लाइनअप के साथ पेश कर सकती है।

फोल्डेबल iPhone को लेकर राहत भरी खबर

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Apple के फोल्डेबल iPhone के काम में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। इसमें हिंज की मजबूती और प्रोडक्शन से जुड़ी दिक्कतें शामिल थीं। 

इन खबरों के बाद लॉन्च में देरी की चर्चा तेज हो गई थी। ऐसे में यह डिवाइस अगले साल या फिर उसके बाद ही लॉन्च हो पाएगा।

नई रिपोर्ट के अनुसार, फोन के लॉन्च में कोई देरी नहीं होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोडक्शन का काम तय समय पर चल रहा है। 

इस काम से जुड़े लोगों का कहना है कि Apple ने लॉन्च टालने की कोई बात नहीं कही है। कंपनी अपनी योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है। साथ ही, इस साल के आखिर में लॉन्च की तैयारी जारी है।

‘iPhone Ultra’ के नाम से होगी एंट्री

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक Apple अपने इस नए फोल्डेबल डिवाइस को ‘iPhone Ultra’ नाम से लॉन्च कर सकता है। कंपनी इसे रेगुलर ‘iPhone’ से अलग रखना चाहती है। 

‘Ultra’ नाम से ‘Apple Pro’ और ‘Pro Max’ मॉडल से ऊपर एक नया प्रीमियम सेगमेंट बनाएगा। Apple पहले भी अपनी सबसे बेहतरीन और एडवांस टेक्नोलॉजी वाले प्रोडक्ट्स के लिए इसी नाम का इस्तेमाल करता रहा है।

Apple अपने दूसरे डिवाइसेस के लिए भी इसी स्ट्रेटेजी का इस्तेमाल करती है। कंपनी ज्यादातर ‘Ultra’ नाम का इस्तेमाल अपने सबसे नए और बेहतर फीचर्स फ्लैगशिप डिवाइस के लिए करती है।

सितंबर में लॉन्च हो सकता है नया डिवाइस

अगर यह रिपोर्ट सही साबित हुई, तो Apple अपने हर साल होने वाले सितंबर इवेंट में नया सरप्राइज दे सकता है। उम्मीद है कि इस फोल्डेबल  iPhone Ultra को बिल्कुल नई iPhone 18 सीरीज़ के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह डिवाइस iPhone 18 Pro और प्रो मैक्स मॉडल के साथ ही मंच पर एंट्री मारेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple भविष्य में iPhone लॉन्चिंग के लिए एक बिल्कुल नई रणनीति अपना सकता है। स्टैंडर्ड और प्रीमियम मॉडल अलग-अलग समय पर लॉन्च किए जा सकते हैं। इससे दोनों सेगमेंट को अलग पहचान मिलेगी। 

फोल्डेबल फोन सेगमेंट में Apple की एंट्री

Samsung और Huawei जैसी बड़ी कंपनियां कई सालों से फोल्डेबल फोन मार्केट में दबदबा बनाए हुए हैं। चीनी ब्रांड्स जैसे Honor भी इस नए सेगमेंट में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, पिछले कई सालों से Apple इस रेस से बिल्कुल दूर रहा है। 

Apple ने फोल्डेबल iPhone के लिए सोच-समझकर रणनीति बनाई है। इसमें ड्यूरेबिलिटी यानी मजबूती पर खास ध्यान दिया गया है। साथ ही डिस्प्ले क्वालिटी, हिंज रिलायबिलिटी और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन पर भी फोकस किया गया है। 

Apple अक्सर नया फोन या गैजेट लॉन्च करने में थोड़ा समय लेता है। लेकिन इसका पूरा फोकस यूजर्स को सबसे बेस्ट और आसान एक्सपीरियंस देने पर होता है।

कितना महंगा होगा फोल्डेबल iphone?

Apple के नए फोल्डेबल आईफोन की कीमत नया रिकॉर्ड बना सकता है। कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत लगभग $2,000 (करीब 1.65 लाख रुपये) हो सकती है। 

इस प्राइस टैग के साथ Apple सीधे अल्ट्रा-प्रीमियम कैटेगरी में एंट्री करेगा। मार्केट में इसका सीधा मुकाबला सैमसंग और अन्य बड़ी कंपनियों के महंगे फोल्डेबल स्मार्टफोन से होगा।

iPhone लवर्स के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज

फोल्डेबल आईफोन अल्ट्रा एप्पल कंपनी के मोबाइल बिजनेस को पूरी तरह बदल सकता है। यह कंपनी के काम करने के तरीके में एक बहुत बड़ा बदलाव साबित होगा। दरअसल, 

पिछले कुछ सालों से स्मार्टफोन मार्केट में नए एक्सपेरिमेंट्स कम हुए हैं। इनोवेशन की रफ्तार भी काफी धीमी रही है। ऐसे में यह फोल्डेबल डिवाइस  iPhone के पूरे एक्सपीरियंस को बदल देगा।

अगर सब कुछ मौजूदा टाइमलाइन के हिसाब से हुआ, तो Apple फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे जल्द ही कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन के विज़न को हकीकत बनते देख सकते हैं।

60-Words Summary:

Apple जल्द अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे ‘iPhone Ultra’ नाम दिया जा सकता है। कंपनी इसे सितंबर में नई iPhone 18 सीरीज़ के साथ लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत करीब 1.65 लाख रुपये हो सकती है। Apple इस डिवाइस के जरिए प्रीमियम फोल्डेबल मार्केट में एंट्री करेगा। यह iPhone यूजर्स के लिए अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 634 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online