Google अब Android 17 के साथ सेफ्टी फीचर्स में बड़ा सुधार करने जा रहा है। यह अब तक का सबसे बड़ा सुरक्षा अपडेट होने वाला है। इसमें AI बेस्ड कई फीचर्स जोड़े जाएंगे। इस अपडेट का फोकस ऑनलाइन स्कैम, चोरी, मैलवेयर, फिशिंग और वित्तीय धोखाधड़ी से यूज़र्स को बचाना है। अब बैंक फ्रॉड और नकली कॉल्स से बचना बहुत आसान होगा।

Android 17 में मिल सकते हैं कई सेफ्टी फीचर्स
गूगल ने ‘Android Show 2026’ में अपने नए फीचर्स की पहली झलक दिखाई है। गूगल अपने नए अपडेट ‘Android 17’ के साथ मोबाइल सुरक्षा को एक अलग लेवल पर ले जा रहा है। कंपनी ने इसे ‘इंटेलिजेंट सिक्योरिटी’ का नाम दिया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब AI खुद धोखेबाज कॉल्स और स्कैम को डिटेक्ट कर लेगा। डिवाइस रिकवरी टूल्स जैसे टूल्स के साथ फोन चोरी होने पर उसे ढूंढना अब और भी आसान होगा।
फर्जी बैंक कॉल्स पर लगेगी रोक
Android 17 में आने वाला वेरिफाइएड फाइनेंशियल कॉल (Verified Financial Call) फीचर ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड रोकने पर फोकस करेगा। यह खासतौर पर नकली बैंक कॉल्स और कॉलर-ID स्पूफिंग स्कैम से यूज़र्स को बचाएगा। दुनिया भर में ऑनलाइन ठगी का यह तरीका बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में नए फीचर के जरिए एंड्राइड फर्जी कॉल्स की पहचान करना आसान होगा।
कैसे काम करेगा यह नया फीचर?
अगर कोई व्यक्ति खुद को बैंक अधिकारी बताकर कॉल करता है,। तो Android 17 आपके फोन में मौजूद ऑफिशियल बैंकिंग ऐप से जानकारी चेक करेगा। अगर ऐप उस कॉल को असली नहीं मानता, तो Android कॉल को अपने-आप बंद कर सकता है।
इसके अलावा, बैंक कुछ नंबरों को ‘सिर्फ इनबाउंड’ के तौर पर भी मार्क कर सकेंगे। यानी उन नंबरों से आउटगोइंग कॉल नहीं होनी चाहिए। अगर कोई स्कैमर ऐसे नंबर की नकली पहचान इस्तेमाल करेगा। तो Android उसे तुरंत ब्लॉक कर सकता है।
Google के मुताबिक, नकली कॉल्स से होने वाला वित्तीय फ्रॉड हर साल दुनियाभर में ₹8,000 करोड़ ($980 मिलियन) का नुकसान होता है।
Google ला रहा है स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम
Android 17 में AI आधारित ‘लाइव थ्रेट डिटेक्शन’ सिस्टम को और मजबूत किया जा रहा है। यह फीचर फोन में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों को रियल-टाइम में पहचान सकेगा। सिस्टम SMS फॉरवर्ड करने की कोशिश, एक्सेसिबिलिटी फीचर्स के गलत इस्तेमाल और बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स पर नजर रखेगा।
इसके अलावा, बैकग्राउंड में खुद शुरू होने वाले ऐप्स और परमिशन मांगने वाले सॉफ्टवेयर भी अब बच नहीं पाएंगे। गूगल का ‘डायनेमिक सिग्नल मॉनिटरिंग’ सिस्टम लगातार ऐप को चेक करेगा।
इसके बाद Android 17 यूज़र्स को तुरंत अलर्ट भेजेगा। जरूरत पड़ने पर खतरनाक परमिशन अपने-आप ब्लॉक की जा सकती हैं। Google अब ‘Google Chrome’ में AI बेस्ड APK स्कैनिंग फीचर भी जोड़ रहा है। कुल मिलाकर, इसका उद्देश्य रिस्की ऐप्स को इंस्टॉल होने से पहले ही पहचानना और रोकना है।
Android 17 में मिलेंगे नए एंटी-थेफ्ट फीचर्स
Android 17 में नए एंटी-थेफ्ट फीचर्स स्मार्टफोन चोरी रोकने पर फोकस करेंगे। अगर फोन को ‘Lost’ मार्क किया जाता है, तो उसे इस्तेमाल करने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा।
इसके अलावा, चोरी होने पर फोन की क्विक सेटिंग्स अपने-आप छिप जाएंगी। ताकि कोई उसे यूज न कर सके। साथ ही, वाई-फाई और ब्लूटूथ पेयरिंग को भी ब्लॉक कर दिया जाएगा। बार-बार गलत PIN डालने पर फोन ज्यादा समय के लिए लॉक रहेगा।
Google ला रहा है एडवांस OTP प्रोटेक्शन
Android 17 में OTP सुरक्षा को और एडवांस बनाया जा रहा है। अब यह सिस्टम ज्यादातर थर्ड-पार्टी ऐप्स से आने वाले वन-टाइम पासवर्ड को तीन घंटे तक अपने-आप हाइड कर देगा। ऐसे में यूजर्स बैंकिंग फ्रॉड, SIM-स्वैप स्कैम और मैलवेयर जैसे खतरों से बच सकते है।
Google एक्सेसिबिलिटी सर्विसेज, ऐप परमिशन और स्क्रीन ओवरले जैसे फीचर्स पर भी सख्ती बढ़ा रहा है। स्कैमर्स अक्सर इन्हीं कमजोरियों का फायदा उठाकर लोगों के बैंक अकाउंट्स को हैक करते हैं।
Android 17 में आए नए लाइफस्टाइल फीचर्स
Android 17 में सेफ्टी के साथ-साथ लाइफस्टाइल और क्रिएटर फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इस अपडेट में 3D इमोजी और ‘Pause Point’ जैसे डिजिटल वेलबीइंग टूल शामिल हैं।
iPhone के साथ बेहतर फाइल-शेयरिंग सपोर्ट भी दिया गया है। क्रिएटर्स के लिए एक साथ सेल्फी और स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने का फीचर भी ऐड किया गया है।
इसके अलावा, इंस्टाग्राम पर वीडियो एडिटिंग और रील्स अपलोड करने की क्वालिटी पहले से काफी शानदार होगी।
Android 17 अपडेट क्यों है जरूरी?
Android 17 दुनिया भर में 3 अरब से ज्यादा एक्टिव डिवाइस को पावर देता है। यही इसे दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम बनाता है। देशभर में ज्यादातर लोग एंड्रॉइड फोन चलाते हैं। इसलिए चोर और ठग सबसे ज्यादा ऐसे यूजर्स को ही टारगेट करते हैं। वे फोन के जरिए लोगों के पैसे चुराते हैं। यही कारण है कि फोन में AI बेस्ड सिक्योरिटी की बहुत जरूरत है।
60-Words Summary:
Google जल्द ही Android 17 के साथ बड़ा सिक्योरिटी अपडेट ला सकता है। इसमें AI बेस्ड फीचर्स जोड़े जाएंगे। ये फर्जी बैंक कॉल्स, स्कैम, मैलवेयर और फोन चोरी जैसे खतरों को पहचानने में मदद करेंगे। नए अपडेट में स्मार्ट OTP प्रोटेक्शन और एंटी-थेफ्ट सिस्टम भी मिल सकते हैं। इसके अलावा, लाइफस्टाइल और क्रिएटर फीचर्स पर भी खास फोकस किया गया है।
