Amazon Great Summer Sale 2026: AI डिवाइस, स्मार्टफोन और अप्लायंसेज़ पर 70% तक डिस्काउंट


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

May 05, 2026


अमेजन ने हाल ही में अपनी मच अवेटेड ‘Great Summer Sale 2026’ की तारीख का ऐलान कर दिया है। भारत में यह सेल 8 मई से शुरू होने जा रही है। बता दें की प्राइम मेंबर्स को इसमें पहले एक्सेस मिलेगा। इस सीजन की शॉपिंग के लिए यह सबसे बेहतरीन डील साबित होगी। सेल के दौरान भारी डिस्काउंट मिलने की पूरी उम्मीद है।

गैजेट्स और होम अप्लायंसेज पर जबरदस्त डील्स

सेल के दौरान सभी कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जाएगी। इसमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और लैपटॉप जैसे मुख्य केटेगरी शामिल हैं। इसके अलावा टीवी और होम अप्लायंसेज की कीमतों में भी बड़ी कमी देखी जाएगी। अमेज़न इसे खास तौर पर मेगा समर सेल के तौर पर लॉन्च कर रहा है। सीजन की डिमांड को देखते हुए AC और कूलर पर भो स्पेशल डील्स मिलेंगी। 

कार्ड पेमेंट पर पाएं शानदार डिस्काउंट

इस सेल में बैंक ऑफर्स का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड या EMI पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। महंगे प्रोडक्ट्स के लिए नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी रहेगा। इसके अलावा कूपन और एक्सचेंज डील के जरिए एडिशनल डिस्काउंट मिल सकती है। इन ऑफर्स की वजह से एक्सपेंसिव और प्रीमियम प्रोडक्ट्स की कीमत काफी कम हो जाएगी। 

प्राइम मेंबरशिप को मिलेंगे खास फायदे

प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल और भी शानदार होने वाली है। उन्हें सेल की हर डील का एक्सेस सबसे पहले मिलेगा। खास बात यह है कि 2 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स पर एक्स्ट्रा 3% डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। साथ ही सुपरफास्ट डिलीवरी और एक्सक्लूसिव ऑफर्स का लाभ भी मिलेगा। ऐसे में स्टॉक खत्म होने से पहले ही प्राइम मेंबर्स आसानी से आर्डर कर पाएंगे।

AI से शॉपिंग होगी और भी आसान

शॉपिंग को मजेदार बनाने के लिए अमेज़न नया AI असिस्टेंट ‘रूफस’ लेकर आया है। यह टूल आपको बताएगा कि कौन सा प्रोडक्ट आपके लिए बेस्ट है। इतना ही नहीं, इस टूल की मदद से आप पिछले 30 से 90 दिनों की प्राइस हिस्ट्री भी देख पाएंगे। यह आपके बजट के हिसाब से बेस्ट डील्स ढूंढने में मदद करेगा। इन टूल्स की वजह से आप बिना किसी फ्रॉड के सोच-समझकर खरीदारी कर सकेंगे।

एक्सचेंज और कैशबैक से डबल फायदा

डिस्काउंट के अलावा अमेज़न अपने मेंबर्स को सेविंग्स के कई और मौके दे रहा है। आप अपने पुराने डिवाइस को बदलकर एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही ‘PromoCode Hunt’ जैसे इंटरैक्टिव डील्स फीचर भी मिलेंगे। इसके साथ ही कैश बैक और रिवॉर्ड्स जीतने का भी मौका है। खास बात यह है कि आप इन ऑफर्स को बैंक डिस्काउंट के साथ भी यूज कर सकते हैं। 

कम बजट में शॉपिंग करने का अच्छा अवसर

अमेज़न की इस सेल में ग्राहकों को शानदार डील्स मिलेंगी। बैंक ऑफर्स से आपको और भी ज्यादा फायदा होगा। प्राइम मेंबर्स के लिए कुछ खास डिस्काउंट भी दिए गए हैं। फेस्टिव सेल आने से पहले सेविंग करने का यह अच्छा मौका है। सही प्लानिंग के साथ शॉपिंग करने वालों के लिए यह सेल काफी फायदेमंद साबित होगी।

60-Words Summary:

अमेज़न की ‘Great Summer Sale 2026’ 8 मई से शुरू होगी। प्राइम मेंबर्स को पहले एक्सेस मिलेगा। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और होम अप्लायंसेज पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। HDFC कार्ड पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन मिलेगा। AI टूल ‘Rufus’ से शॉपिंग आसान होगी। एक्सचेंज, कूपन और कैशबैक से अतिरिक्त बचत का मौका मिलेगा।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 590 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online