अब सिर्फ ₹1200 में AI-पावर्ड Windows OS! इतना सस्ता कैसे? जानें पूरी डिटेल


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Mar 27, 2026


कभी-कभी एक छोटा सा अपग्रेड भी बड़ा बदलाव ला सकता है। खासकर तब, जब कीमत इतनी कम हो। आमतौर पर ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड को लेकर ज्यादा एक्ससिटेमेंट नहीं होता। यूज़र्स सिस्टम तब ही अपग्रेड करते हैं, जब पुराना वर्जन स्लो होने लगता है। हालांकि इस बार एक जबरदस्त ऑफर ने सबका ध्यान खींचा है। ‘Microsoft Windows 11 Pro’ अब स्पेशल डिस्काउंट के साथ आया है। 

बता दें कि आमतौर पर $199 में मिलने वाला यह सॉफ्टवेयर फिलहाल सिर्फ़ $12.97 (लगभग ₹1,223) में उपलब्ध है। ऐसे में यूजर्स के लिए डिवाइस अपडेट करना आसान हो सकता है।

स्मार्ट डिजाइन, स्मूद नेविगेशन

‘Microsoft Windows 11 Pro’ एक ज्यादा साफ और मॉडर्न इंटरफेस के साथ आता है। इसका फोकस रोज़मर्रा के काम को आसान बनाना है। कंपनी ने इस बार टास्कबार को बीच में जगह दी है। मेनू का डिजाइन भी पूरी तरह बदल गया है। बेहतर सर्च फीचर्स से नेविगेशन आसान और सहज हो जाता है। यह बदलाव साधारण लग सकता है, लेकिन असरदार है। इस अपडेट से यूज़र्स का अपने PC के साथ डेली इंटरैक्शन बेहतर होगा।

प्रोडक्टिविटी और सिक्योरिटी पर फोकस

‘Microsoft Windows 11 Pro’ का फोकस केवल शानदार डिज़ाइन तक ही सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य वर्कफ़्लो और सिक्योरिटी को भी बेहतर बनाना है।  इसका ‘Snap Layouts’ फीचर काम को बहुत आसान बना देता है। यूजर्स अब एक साथ कई फाइल्स और ब्राउजर टैब्स को स्क्रीन पर अरेंज कर सकते हैं।  यह फीचर खासतौर पर मल्टीटास्किंग के लिए डिजाइन किया गया है।

सिक्योरिटी के मामले में ‘Windows 11 Pro’ अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है। इसमें BitLocker एन्क्रिप्शन, TPM 2.0 और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जैसे मॉडर्न टूल्स दिए गए हैं। ये सभी टूल्स मिलकर डिवाइस को डिजिटल थ्रेट से सेक्योर रखते हैं।

AI असिस्टेंट से स्मार्ट कंप्यूटिंग

‘Microsoft Windows 11 Pro’  की सबसे दमदार फीचर इसमें मौजूद Microsoft Copilot है। यह माइक्रोसॉफ्ट का अपना इन-बिल्ट AI असिस्टेंट है। ‘Copilot’ का काम वेबपेज को समराइज़ करना होता है। यह आपके कठिन सवालों के जवाब भी दे सकता है।इसके अलावा, यह लिखने और कोडिंग में मदद करता है। ‘Copilot’ के आने से अब हर रोज कंप्यूटर चलाना और भी स्मार्ट और आसान हो गया है।

कम खर्च में मिलेगा स्मार्ट अपग्रेड

जिन यूजर्स के पास पुराना सिस्टम है, उनके लिए यह डिस्काउंट किसी शानदार मौके से कम नहीं है। अब बिना ज्यादा पैसे खर्च किए, आप अपने PC को पूरी तरह नया और स्मार्ट बना सकते हैं। एक खास प्रोमो कोड से साइट पर आप एडिशनल डिस्काउंट का भी लाभ उठा सकते है। इस लिमिटेड पीरियड ऑफर के साथ अपग्रेड और भी आकर्षक और किफायती बन जाता है।

60 Words Summary:

‘Microsoft Windows 11 Pro’ अब भारी छूट के साथ उपलब्ध है। $199 वाला यह सॉफ्टवेयर मात्र $12.97 में मिल रहा है। इसमें नए इंटरफेस, टास्कबार और बेहतर सर्च फीचर्स दिए गए हैं। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें ‘Snap Layouts’ दिए गए हैं। वही सिक्योरिटी के लिए ‘BitLocker’ जैसे एडवांस्ड टूल्स मौजूद हैं। Copilot AI काम को और स्मार्ट बनाता है। कम खर्च में PC अपग्रेड का यह शानदार मौका है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 555 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online