WhatsApp New Update: अब बिना फोन नंबर शेयर किए कर सकेंगे Chat, जानें कब आएगा फीचर?


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Apr 01, 2026


WhatsApp में जल्द ही बड़ा अपडेट आने वाला है। Meta के ओनरशिप वाला यह प्लेटफॉर्म जल्द ही नया फीचर ला सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 के मिड तक ‘यूजरनेम’ की सुविधा शुरू हो जाएगी। इस फीचर से यूज़र्स बिना फोन नंबर शेयर किए भी चैट कर सकेंगे। यह अपडेट WhatsApp के काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल देगा।

अब बिना फोन नंबर शेयर किए कर सकेंगे मैसेज

फिलहाल, WhatsApp पर कनेक्ट होने के लिए फोन नंबर जरूरी होता है। हालांकि नए अपडेट के बाद यह बदल सकता है। सभी यूज़र्स को यूनिक यूज़रनेम बनाने का ऑप्शन मिलेगा। उदाहरण के तौर पर @yourname जैसे यूज़रनेम बनाए जा सकेंगे। आप इसी यूजरनेम की मदद से मैसेज, वॉइस और वीडियो कॉल कर सकेंगे।  

इस अपडेट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको अनजान लोगों के साथ मोबाइल नंबर शेयर नहीं करना पड़ेगा। 

कब लॉन्च होगा WhatsApp का यूज़रनेम फीचर?

WhatsApp का यह नया फीचर 2026 के बीच तक आ सकता है। उम्मीद है कि इसे जून के महीने में लॉन्च कर दिया जाएगा। अभी इस पर काम चल रहा है। कंपनी इसे अलग-अलग देशों में धीरे-धीरे लॉन्च करेगी। खास बात यह है कि शुरुआत में यह फीचर ऑप्शनल रहेगा। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से यूज़र नेम चुन सकेंगे।

नया फीचर कैसे बढ़ाएगा प्राइवेसी?

WhatsApp के इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा प्राइवेसी है। यूज़र्स को अपना पर्सनल फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। इससे स्पैम और गलत इस्तेमाल का खतरा कम होगा। यूज़र्स को ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। वे तय कर सकेंगे कि कौन उनसे संपर्क कर सकता है और कैसे। यह नया फीचर व्हाट्सएप यूजर्स की उस पुरानी परेशानी को दूर कर देगा । 

फोन नंबर अभी पूरी तरह नहीं होंगे खत्म

यूजरनेम आने के बाद भी, फोन नंबर का सिस्टम चलता रहेगा। अकाउंट क्रिएट और वेरीफाई करने के लिए अभी भी नंबर की ज़रूरत होगी। जो लोग पहले से आपसे कनेक्टेड हैं, वे अपने नंबर का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप खुद चुन सकेंगे कि आपको अपना यूजर नेम दिखाना है या फोन नंबर। यह फीचर एक नई सुविधा है। इसे किसी भी पुराने फीचर से रिप्लेस नहीं किया जाएगा।

WhatsApp अपडेट से बिजनेस और यूज़र्स को फायदा

WhatsApp का यह अपडेट लोगों और बिजनेस के काम करने का तरीका बदल देगा। अब कंपनियां अपने ब्रांड के नाम से अपना खुद का यूजरनेम बना सकेंगे। नंबर सेव किए बिना किसी को ढूंढना और चैट करना आसान होगा।

कस्टमर्स से जुड़ने के लिए बिजनेस को अब और भी बेहतर ऑप्शंस मिलेंगे। यूजर्स के लिए अब व्हाट्सएप सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं रह जाएगा। अब WhatsApp भी एक सोशल और मैसेजिंग हाइब्रिड प्लेटफ़ॉर्म जैसा एक्सपीरियंस देगा।

नया अपडेट और उससे जुड़ी चुनौतियां

यह नया फीचर जितना शानदार है। इसके साथ उतनी ही चुनौतियां हैं। सबसे पहले तो हर यूजर के लिए एक यूनिक और सुरक्षित यूजरनेम तय करना होगा। किसी दूसरे के नाम का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए कड़े नियम बनाने होंगे। फ्रॉड से बचना भी एक बड़ी चुनौती होगा। लोगों को इस नए सिस्टम को समझने और अपनाने में समय लगेगा।

60-WordsSummary:

WhatsApp में बड़ा बदलाव आने वाला है। कंपनी जल्द यूज़रनेम फीचर ला सकती है। इससे बिना फोन नंबर शेयर किए चैट संभव होगी। यूजर्स @name से कनेक्ट कर सकेंगे। यह फीचर 2026 के मिड जून तक लॉन्च हो सकता है। इससे प्राइवेसी बेहतर होगी। बिजनेस को भी फायदा मिलेगा। हालांकि यूनिक यूज़रनेम और फ्रॉड रोकना बड़ी चुनौती रहेगा।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 556 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online