WhatsApp का नया अपडेट! अब नंबर नहीं, Username से होगी चैट, जानें कैसे करेगा काम फीचर


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Apr 10, 2026


WhatsApp जल्द ही एक खास फीचर लाने जा रहा है। अब बात करने के लिए आपको अपना फोन नंबर शेयर करने कि ज़रूरत नहीं होगी। कंपनी जल्द ही ‘यूजरनेम’ वाला सिस्टम शुरू करेगी। इससे आपकी प्राइवेसी पहले से ज़्यादा सुरक्षित हो जाएगी। फिलहाल यह नया फीचर कुछ ही लोगों के लिए अवेलेबल है। जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा।

आइए इस फीचर के बारे में विस्तारपूर्वक समझते है-

क्या है ‘WhatsApp’ का नया यूज़रनेम फीचर?

बता दें कि पहले आप सिर्फ अपने मोबाइल नंबर से WhatsApp लॉगिन कर सकते थे। हालांकि, इस नए फीचर की मदद से यूज़र्स अब अपना एक यूनिक यूज़रनेम बना सकेंगे। किसी को मैसेज करने के लिए नंबर की जरूरत नहीं पड़ेगी। चैट शुरू करने के लिए सिर्फ यूजरनेम काफी है। यह फीचर वॉट्सऐप को टेलीग्राम जैसा एडवांस बना देगा। इतना ही नहीं, अब अनजान लोगों के साथ नंबर शेयर करने का डर भी खत्म होगा।

WhatsApp पर ऐसे सेट करें अपना नया यूजरनेम

जैसे ही यह फीचर उपलब्ध होगा, आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें- 

1. WhatsApp की प्रोफाइल सेटिंग में जाएं।

2. वहां आपको एक नया ‘यूजरनेम’ ऑप्शन मिलेगा।

3. अपनी पसंद का एक यूनिक यूजरनेम चुनें।

4. चैट शुरू करने के लिए इसे दूसरों के साथ शेयर करें।

5. दूसरे लोग इस यूजरनेम से आपको सर्च कर पाएंगे। 

यूज़रनेम सेट करते समय इन बातों का रखें ध्यान

WhatsApp ने यूजरनेम को यूनिक बनाए रखने के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं। जैसे- 

• यूज़रनेम लेन्थ 03- 35 कैरेक्टर के बीच होनी चाहिए।

• इसमें कम से कम एक लेटर  शामिल होना जरूरी है।

• इसके अलावा, यूजर्स लोअरकेस लेटर, नंबर, अंडरस्कोर और डॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

• हालांकि, यूज़रनेम ‘www;से शुरू नहीं हो सकता।

• यह ‘.com’ जैसे किसी डोमेन पर खत्म भी नहीं होना चाहिए।

• यूजरनेम में केवल नंबर या स्पेशल कैरेक्टर का उपयोग नहीं किया जा सकता।

 प्राइवेसी पर होगा आपका पूरा कंट्रोल

WhatsApp के इस अपडेट से आपकी प्राइवेसी पहले से काफी बेहतर हो जाएगी। अब आपको किसी को भी अपना पर्सनल नंबर देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे स्पैम कॉल्स और मैसेज का खतरा भी कम हो जाएगा। यूज़र यह भी तय कर सकेंगे कि उनसे कौन कॉन्टैक्ट कर सकता है। यह फीचर नए लोगों, बिजनेस या ऑनलाइन ग्रुप्स से बात करने के लिए काफी मददगार है।

कब तक मिलेगा Username अपडेट?

फिलहाल यह फीचर लिमटेड बीटा यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। यह Android और iOS दोनों पर टेस्ट किया जा रहा है। इसे अलग-अलग फेज में रोलआउट किया जा रहा है। उम्मीद है कि 2026 के आखिर तक इसे बड़े पैमाने पर सभी यूज़र्स के लिए रिलीज किया जाएगा।

60-Words Summary:



WhatsApp जल्द ही यूज़रनेम फीचर लॉन्च करने वाला है। इसके जरिए यूजर्स बिना फोन नंबर शेयर किए चैट कर सकेंगे। हर यूजर एक यूनिक यूज़रनेम क्रिएट कर सकेगा। इससे प्राइवेसी और सिक्योरिटी बेहतर होगी। फिलहाल यह फीचर बीटा टेस्टिंग में है। आने वाले समय में यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 562 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online