भारत की EV रेस में वियतनाम की विनफास्ट (VinFast) ने भी कदम रख दिया है। कंपनी ने गुजरात के सूरत शहर में अपना पहला शोरूम खोला है। लगभग 3,000 वर्ग फुट में फैला यह शोरूम पिपलोद इलाके में स्थित है। विनफास्ट भारत में तेजी से अपने नेटवर्क का विस्तार करना चाहती है। 2025 के अंत तक कंपनी देश के 27 शहरों में 35 डीलरशिप खोलने की योजना बना रही है।

VinFast के पहले शोरूम का शुभारंभ
खास बात यह है कि विनफास्ट ने तमिलनाडु के थूथुकुडी प्लांट के ऑपरेशन से पहले ही भारत में अपना पहला शोरूम लॉन्च कर दिया है। यह प्लांट भविष्य में लोकल स्तर पर वाहन असेंबल करेगा। इस बीच, कंपनी VF6 और VF7 मॉडल को पूरी तरह तैयार (CKD) यूनिट्स के रूप में लॉन्च कर रही है।
VinFast VF6: ₹25 लाख से कम में स्टाइलिश कॉम्पैक्ट SUV
VinFast VF6 एक आकर्षक कॉम्पैक्ट SUV है। इसकी कीमत ₹25 लाख से कम रखी गई है। गाड़ी में LED लाइटिंग और क्रोम एक्सेंट्स हैं, जो इसे मॉडर्न लुक देते हैं। यह छह कलर वैरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनमें अर्बन मिंट और क्रिमसन रेड शामिल हैं।
इस मॉडल के खास फीचर्स की बात करे तो इसके इंटीरियर स्पोर्टी और प्रीमियम है। सॉफ्ट-टच मटीरियल से तैयार केबिन आरामदायक है। पैनोरमिक ग्लास रूफ, 12.9 इंच की टचस्क्रीन और हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा फ्रंट सीटें हीटेड और वेंटिलेटेड हैं।
VinFast VF6 में मिलेंगे बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स
इन सभी फीचर्स के अलावा वैश्विक स्तर पर, VF6 में एडवांस्ड ADAS सिस्टम दिया गया है। साथ ही कई एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा भी मौजूद है। भारत के लिए अभी तक स्पेसिफिकेशन लॉन्च नहीं हुए हैं। लेकिन, इसकी एक्स-शोरूम प्राइस ₹25 लाख के करीब रहने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि VF6 Tata Curv EV, Hyundai Creta EV और MG ZS EV जैसे मॉडल्स से सीधे मुकाबला करेगी।
VinFast VF7: पावर और एलिगेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन
बता दें कि VF7 को ड्राइवर-बेस्ड डिज़ाइन पर तैयार किया गया है। इसमें डुअल-टोन केबिन है, जो लग्ज़री फील देता है। गाड़ी की ड्राइविंग पोजीशन आरामदायक है। वही मुख्य फीचर्स में 12.9 इंच की टचस्क्रीन शामिल है। 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग और पैनोरमिक ग्लास रूफ भी है।
सुरक्षा के लिहाज से, VF7 लेवल-2 ADAS से लैस है। इतना ही नहीं, 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
VinFast VF7 के पावरट्रेन विकल्प और कीमत
VF7 में दो पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इको फ्रंट-व्हील ड्राइव में 201 PS पावर और 310 न्यूटन मीटर टॉर्क है। यह कार 9.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ती है।
वही प्लस ऑल-व्हील ड्राइव विकल्प में 204 PS पावर और 310 न्यूटन मीटर टॉर्क है। यह महज 5.8 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंच जाती है। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत एक्स-शोरूम लगभग ₹50 लाख हो सकती है। यह मॉडल Hyundai Ioniq 5, BYD Sealion 7 और BMW iX1 जैसी प्रमुख EV को चुनौती दे सकता है।
क्या है VinFast की आगे की रणनीति?
देखा जाए तो VinFast अपनी आकर्षक डिजाइन और नई तकनीक के साथ भारत में पहचान बना रहा है। कंपनी के पास भविष्य में विस्तार को लेकर एक स्पष्ट योजना है। यह सब मिलकर इसे एक मजबूत EV कॉम्पटीटर बनाता है। भारत के लिए कीमत और पावरट्रेन की जानकारी जल्द आएगी। इससे खरीदारों को मॉडल के बारे में बेहतर जानकारी मिलेगी।
Summary
वियतनाम की EV कंपनी VinFast ने भारत में अपना पहला शोरूम का उद्घाटन किया है। कंपनी 2025 तक 27 शहरों में 35 डीलरशिप खोलने की योजना बना रही है। VinFast ने VF6 और VF7 मॉडल लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत लगभग ₹25 लाख और ₹50 लाख हो सकती हैं। ये मॉडल Creta EV, Tata Curvv और BMW iX1 जैसी गाड़ियों को टक्कर देंगे। कंपनी का लक्ष्य भारतीय EV बाजार में तेजी से विस्तार करना है।
