इस US कंपनी ने 4000 कर्मचारियों को AI से किया Replace,4000 लोगों ने गंवाई Jobs


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Mar 04, 2026


टेक इंडस्ट्री से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में US बेस्ड फिनटेक कंपनी ‘Block, Inc’ ने 4,000 से अधिक कर्मचारियों के लेऑफ़ का ऐलान किया है। इससे कंपनी के करीब 40% कर्मचारी प्रभावित होंगे। स्क्वायर (Square) और कैश ऐप (Cash App) जैसे प्लेटफॉर्म्स चलाने वाली कंपनी ने इस फैसले के पीछे AI को मुख्य वजह बताया है। यह कदम बताता है कि AI, किस तरह अब कंपनियों के फैसलों को प्रभावित कर रहा है।

AI के कारण कंपनी ने वर्कफोर्स में की कटौती

Block, Inc. में बड़े स्तर पर बदलाव शुरू हो गए हैं। कंपनी के CEO जैक डोर्सी ने स्पष्ट किया है कि टेक्नोलॉजी ने काम का तरीका बदल दिया है। कई सॉफ्टवेयर टूल्स है। जो खुद काम करने में सक्षम हैं। ऐसे में कंपनी को अब बड़ी टीम की ज़रूरत नहीं है। इसी फैसले के तहत 10,000 में से 4,000 वर्कर्स को बताया गया है कि उनके जॉब रोल को खत्म किया जा रहा हैं।

प्रॉफिट के बावजूद कंपनी ने लिया कड़ा फैसला

हैरान करने वाली बात यह है कि कंपनी ने किसी भी आर्थिक तंगी के चलते यह फैसला नहीं लिया। हाल ही में जारी क्वार्टरली रिपोर्ट में कंपनी के ग्रॉस प्रॉफिट में 24% बढ़ोतरी देखी गई। इस प्रॉफिट के बावजूद कंपनी ने लेऑफ का यह कड़ा फैसला लिया। इस घोषणा के बाद, कंपनी के शेयर्स में  20-25% का उछाल आया। कुछ इन्वेस्टर्स का तो यह भी मानना है कि यह कदम कंपनी को ज्यादा एफिशिएंट बनाएगा।

क्या AI बना लेऑफ की असली वजह?

इस बार टेक सेक्टर में हुए लेऑफ़ की वजह कुछ अलग बताई जा रही है। आमतौर पर कंपनियां कॉस्ट कटिंग या खराब आर्थिक हालात के चलते छंटनी करती थीं। हालांकि इस फिनटेक कंपनी ने छंटनी का असली कारण AI को बताया है।

कंपनी का कहना है कि AI की मदद से काम करने का तरीका बदल रहा है। इस बारे में बार करते हुए CEO डोर्सी ने बताया कि नए AI टूल्स के जरिए छोटी टीम भी बड़ा काम कर सकती है। पहले जिन कामों के लिए ज्यादा लोगों की जरूरत होती थी। अब वही काम कम लोग कर रहे हैं। उनका मानना है कि आने वाले समय में कंपनियां इसी तरीके से काम करेंगी।

AI के कारण व्हाइट-कॉलर जॉब्स की बढ़ी चिंता 

कंपनी ने साफ कहा है कि इस लेऑफ्स में AI की भी भूमिका है। इस बयान के बाद टेक सेक्टर में नई बहस छिड़ गई है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या मशीनें लोगों की जगह ले रही हैं। यह चिंता खासतौर पर व्हाइट-कॉलर जॉब्स को लेकर है। कई एक्सपर्ट्स का मानना हैं कि फ्यूचर में बहुत सी IT कंपनियां ऐसा कदम उठा सकती हैं। 

कर्मचारियों ने शेयर किए अपने एक्सपीरियंस 

इस लेऑफ का असर कई डिपार्टमेंट के हजारों कर्मचारियों पर पड़ा है। अचानक नौकरी जाने से लोगों में चिंता बढ़ी है। कई कर्मचारियों ने सोशल और प्रोफेशनल नेटवर्क पर अपने एक्सपीरियंस शेयर किए। जहां कुछ ने टेक सेक्टर में जॉब्स को लेकर अनिश्चितता जताई। तो वही बाकी लोगों ने कहा कि समय के साथ नए स्कील्स सीखना जरूरी है। आजकल के दौर में AI तेजी से कामकाज का हिस्सा बन रहा है। ऐसे में अपस्किलिंग और अडैप्टेशन बेहद आवश्यक है।

AI और जॉब्स के बीच संतुलन बनाना ज़रूरी

फिलहाल दुनिया भर के टेक जॉब्स में कटौती का दौर जारी है। Block, Inc. का यह फैसला भी इसी का हिस्सा है। अब कंपनियां AI और ऑटोमेशन को प्राथमिकता दे रही हैं  एक्सपर्ट्स का मानना है कि बेहतर एफिशिएंसी के लिए कंपनियां आगे भी ऐसा कर सकती है। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि रीट्रेनिंग और अपस्किलिंग से नए तरह के जॉब्स क्रिएट होगी। 

अब देखना होगा कि AI के बढ़ते असर के बीच प्रोडक्टिविटी और नौकरियों का बैलेंस कैसे बैठता है।

60-Word Summary:

US बेस्ड फिनटेक कंपनी Block, Inc ने 4,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया। यह कंपनी के कुल स्टाफ का लगभग 40% है। कंपनी ने इसका मुख्य कारण AI और ऑटोमेशन बताया। CEO के अनुसार नए AI टूल्स से छोटी टीम भी ज्यादा काम करने में सक्षम है सकती है। प्रॉफिट बढ़ने के बावजूद कंपनी ने यह कदम उठाया। टेक सेक्टर में व्हाइट-कॉलर जॉब्स की चिंता बढ़ गई है। कई कर्मचारी सोशल नेटवर्क पर अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 518 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online