अमेरिका में नागरिकता पाना अब और मुश्किल होने वाला है। दरअसल अक्टूबर 2025 से एक नया और सख्त सिटीजनशिप टेस्ट लागू किया जाएगा। इस बदलाव के बाद H-1B वीज़ा होल्डर्स के लिए ग्रीन कार्ड और नागरिकता तक पहुंचना और भी चैलेंजिंग हो सकता है। नए सिस्टम में 128 सवालों में से 20 पूछे जाएंगे। एप्लीकेंट्स को इनमें से कम से कम 12 सवालों के सही जवाब देने होंगे। इतना ही नहीं, पुलिस वेरिफिकेशन भी पहले से ज्यादा सख्त होगी।

भारतीयों पर क्या होगा असर?
बता दें कि H-1B वीज़ा लेने वालों में सबसे ज़्यादा संख्या भारतीयों की है। साल 2020 से 2023 के बीच भारत के करीब 2.32 लाख H-1B वीज़ा अप्प्रूव किए गए । मेक्सिको के बाद भारत अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा इमिग्रेंट ग्रुप है। इनमें से कई भारतीय अमेरिका की कंपनियों में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में US सिटीजनशिप मिलने से इन सभी इंडियंस को स्थायी सुरक्षा, वोट डालने का अधिकार और अपने परिवार के सदस्यों को अमेरिका बुलाने की सुविधा मिलती है।
US सिटीजनशिप टेस्ट में क्या बदलाव किए गए हैं?
अक्टूबर 2025 से अमेरिका में नया सिटीजनशिप टेस्ट शुरू होगा। माना जा रहा कि यह टेस्ट पहले से ज़्यादा टफ होगा। अब इसमें 100 की जगह 128 सवाल होंगे, जो अमेरिका के इतिहास और राजनीति से जुड़े होंगे। उम्मीदवारों से 20 सवाल पूछे जाएंगे और उन्हें कम से कम 12 सवालों के सही जवाब देने होंगे। टेस्ट ज़बानी होगा, यानी सवाल पूछे जाएंगे और जवाब बोलकर देने होंगे। अगर कोई व्यक्ति 65 साल से ज्यादा उम्र का है और पिछले 20 साल से अमेरिका में रह रहा है, तो उसे थोड़े आसान और कम सवाल दिए जाएंगे।
अमरीकी सिटीजनशिप अब और भी चुनौतीपूर्ण
अब नागरिकता सिर्फ परीक्षा पास करने से नहीं मिलेगी। सरकार ने पड़ोस की जांच (neighbourhood verification) को दोबारा शुरू किया है। साथ ही, अच्छे नैतिक व्यवहार (good moral character) को जांचने के नियम भी पहले से ज्यादा सख्त कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इससे यह तय होगा कि सिर्फ वही लोग नागरिक बनें, जो US स्टैंडर्ड को समझते और अपनाते हैं। हालांकि, इमिग्रेशन रिलेटेड आर्गेनाइजेशन मानती हैं कि इस वजह से कई योग्य लोगों की सिटीजनशिप मिलने में देरी हो सकती है।
क्या होना चाहिए भारतीयों का अगला कदम?
भारतीय H-1B वीज़ा होल्डर्स के लिए ये बदलाव बेहद अहम हैं। ऐसे में US सिटीजनशिप चाहिए, तो तैयारी पूरी रखनी होगी। अब 128 सवालों का सिलेबस ध्यान से पढ़ना होगा। साथ ही, समय-समय पर आने वाले नियमों में बदलाव पर नज़र रखना भी ज़रूरी है। बैकग्राउंड चेक भी अब ज्यादा स्ट्रिक्ट होंगे। इसलिए पहले से तैयारी करना बेहद जरूरी है।
Summary:
अक्टूबर 2025 से अमेरिका में नागरिकता पाने के लिए नया, सख्त सिटीजनशिप टेस्ट लागू होगा। जिसमें 128 सवालों में से 20 पूछे जाएंगे और कम से कम 12 का सही जवाब देना होगा। H-1B वीज़ा होल्डर्स, खासकर भारतीयों के लिए यह प्रक्रिया और भी चुनौतीपूर्ण होगी। पुलिस वेरिफिकेशन और करैक्टर जांच भी स्ट्रिक्ट होगी। इसलिए इन अपडेट्स को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।
