हाल ही में भारत की डिजिटल पेमेंट सिस्टम में एक ज़रूरी अपडेट आया है। अब UPI ऐप्स से पेमेंट करने के लिए पिन डालने की जरूरत नहीं होगी। इस नई पहल के तहत RBI और NPCI ने 8 अक्टूबर से बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन शुरू किया है। ऐसे में अब यूजर्स फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से पेमेंट कर सकेंगे। यह फीचर फोनपे, पेटीएम और गूगल पे जैसे ऐप्स पर उपलब्ध होगा। ऐसे में अब पिन याद रखने की झंझट नहीं होगी और पेमेंट करना भी आसान होगा।

UPI में क्या बदला? जानिए नया अपडेट
अब तक UPI से पेमेंट करने के लिए पिन डालना ज़रूरी था। लेकिन नए बदलाव के बाद कुछ चीज़ें आसान हो गई हैं, जैसे-
• इस अपडेट से न सिर्फ पेमेंट तेज़ होंगे बल्कि ट्रांजेक्शन भी सिक्योर होंगे।
• अब पिन की जगह फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से पेमेंट किया जा सकता है।
• UPI ट्रांज़ैक्शन की जांच बैंकों के मजबूत सुरक्षा सिस्टम के जरिए की जाएगी।
• यह पहली बार है जब बायोमेट्रिक सिक्योरिटी को सीधे UPI सिस्टम में इंटीग्रेट किया गया है।
• UPI पिन बदलने के लिए OTP की जगह अब आधार बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल किया जाएगा।
UPI में बायोमेट्रिक जांच से मिलेगा फायदा
इस नए बदलाव से यूजर और बैंक दोनों को कई फायदे होंगे। जैसे-
1. फ़ास्ट पेमेंट
अब बिना पिन यूज करें पेमेंट बहुत जल्दी हो जाएगा।
2. बेहतर सुरक्षा
फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से पिन चोरी और फ्रॉड का रिस्क कम होगा।
3. पिन बदलना हुआ आसान
अब पिन चेंज करने के लिए OTP की जरूरत नहीं होगी। ऐसे में UPI पिन बदलना या रीसेट करना अब आसान है।
डिजिटल भुगतान का नया युग
बताते चलें किबायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन भारत की फिनटेक दुनिया में नई शुरुआत कर रहा है। UPI हर महीने अरबों ट्रांजेक्शन संभालता है। इसलिए सिक्योरिटी और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना जरूरी है। बताया जा रहा है कि मुंबई में होने वाले ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल (Global Fintech Festival) में यह नया फीचर लॉन्च किया जाएगा।
यह बताता है कि भारत डिजिटल पेमेंट में सबसे आगे रहना चाहता है। ऐसे में अब जल्द ही, UPI पेमेंट के लिए बस फेस आईडी या फिंगरप्रिंट से काम हो जाएगा।
Summary:
भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव आया है। अब UPI ऐप्स में पिन की जगह फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से पेमेंट होगा। RBI और NPCI ने 8 अक्टूबर से बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन शुरू किया है। इससे पेमेंट तेज़, आसान और सुरक्षित होंगे। पिन बदलने के लिए अब OTP की जरूरत नहीं होगी। यह नया फीचर फोनपे, पेटीएम और गूगल पे जैसे ऐप्स पर उपलब्ध होगा।
