Investors को बड़ा झटका! TCS-Infosys समेत टॉप 6 लिस्टेड कंपनियों को ₹3 लाख करोड़ का नुकसान


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Feb 18, 2026


भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते तेज गिरावट आई। ब्लू-चिप शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई। देश की छह वैल्यूएबल कंपनियों को ₹3 लाख करोड़ से अधिक का भारी नुकसान झेलना पड़ा। BSE का मुख्य शेयर इंडेक्स BSE Sensex 950 पॉइंट्स टूट गया। खासकर IT सेक्टर में आई मुश्किलों ने शेयरहोल्डर्स के सेंटिमेंट को काफी प्रभावित किया है।

IT सेक्टर को भारी झटका

शेयर मार्केट में इस गिरावट के चलते देश की टॉप  IT कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS) का मार्केट कैप ₹90,198.92 करोड़ गिरकर लगभग ₹9.74 लाख करोड़ हो गया। वही इंफोसिस के मार्केट कैप में ₹70,780.23 करोड़ की कमी आई। जिससे वैल्यूएशन लगभग ₹5.55 लाख करोड़ पर आ गया। 

दुनिया भर में चल रिसेशन और IT कंपनियों की हालत से निवेशक बहुत परेशान हैं। जिसका असर कंपनियों के वैल्यूएशन पर साफ दिख रहा है। 

SBI और L&T ने मार्केट में फिर से मारी एंट्री 

IT दिग्गजों के अलावा, कई अन्य कंपनियों को भी नुकसान हुआ। HDFC बैंक के मार्केट कैप में लगभग ₹54,627.71 करोड़ की गिरावट आई। जबकि भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की वैल्यूएशन में ₹41,883 करोड़ की गिरावट आई। इसके अलावा, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) और भारती एयरटेल को भी नुकसान हुआ।

हालांकि, मार्केट के इस खराब दौर में कुछ कंपनियों ने शानदार वापसी की है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टूब्रो (L&T) और ICICI बैंक जैसे फाइनेंशियल इस्टीटूशन्स ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए मार्केट वैल्यू में बढ़त दर्ज की। उदाहरण के लिए, SBI ने अपनी वैल्यू में ₹1.22 लाख करोड़ का इजाफा किया।

फाइनेंशियल और इंडस्ट्रियल सेक्टर में राहत

मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि मार्केट कैप में यह गिरावट भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव को दिखाती है। ग्लोबल प्रेशर और टेक स्टॉक्स ने इन्वेस्टर्स को काफी प्रभावित किया है। इसके बावजूद, बैंकिंग और इंडस्ट्रियल सेक्टर में हुई खरीदारी एक अच्छा संकेत है। यह दिखाता है कि मार्केट में भारी गिरावट के बीच भी कुछ सेक्टर्स अभी भी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।

60 Word Summary:

भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते तेज गिरावट आई। ब्लू-चिप और IT शेयर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। TCS और इंफोसिस के मार्केट कैप में भारी कमी आई। HDFC, रिलायंस, LIC और एयरटेल भी नुकसान में रहे। हालांकि, SBI, L&T और ICICI बैंक जैसी कंपनियों ने बढ़त देखने को मिली। बैंकिंग और इंडस्ट्रियल सेक्टर में खरीदारी ने मार्केट में थोड़ी राहत दी। यह लाखों इन्वेस्टर्स के लिए सकारात्मक संकेत है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 504 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online