Bengaluru-Chennai Expressway पर शुरू हुआ टोल कलेक्शन, ये होगी मासिक पास की कीमत!


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jul 30, 2025


बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे (Bengaluru-Chennai Expressway) पर अब जल्द ही टोल कलेक्शन का प्रोसेस शुरू होने जा रहा है। करीब सात महीने फ्री ऑपरेशन के बाद, अब इस रूट के 71 किलोमीटर हिस्सेपर टोल कलेक्शन शुरू हो रहा है। यह हिस्सा होसकोटे के पास हेडिगेनाबेले से शुरू होकर KGF के पास सुंदरपाल्या तक फैला हुआ है। बता दें कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल रेट तय कर दी हैं। 

ऐसे में अब ज़िला प्रशासन के साथ मिलकर टोल सिस्टम को पूरी तरह से लागू करने की करने की तैयारी चल रही है। 

कार और भारी वाहनों के लिए क्या है नए टोल रेट्स?

कारों और जीपों के लिए तय कि गई टोल फीस इस प्रकार हैं-

हेडिगेनाबेले से सुंदरपाल्या तक एक तरफ का टोल ₹185 रखा गया है। अगर आप रिटर्न टिकट लेते हैं, तो कुल शुल्क ₹275 होगा।

वहीं, सुंदरपाल्या से हेडिगेनाबेले तक एक तरफ का टोल ₹190 है। रिटर्न टिकट का शुल्क ₹275 है। मासिक पास की कीमत 50 यात्राओं के लिए ₹6,105 से ₹6,260 के बीच तय की गई है।

लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCVs), लाइट गुड व्हीकल (LGV) और मिनी बसों के लिए टोल फीस इस प्रकार हैं-

हेडिगेनाबेले से सुंदरपाल्या तक

₹295 (एक तरफ)

₹445 (आने-जाने का)

सुंदरपाल्या से हेडिगेनाबेले तक

₹305 (एक तरफ)

₹455 (आने-जाने का)

ट्रकों और बसों के लिए क्या होंगी नई टोल रेट्स?

ट्रक और बस जैसे भारी वाहनों के लिए टोल रेट तय हो चुकी हैं। हेडिगेनाबेले से सुंदरपाल्या के बीच एक तरफ का टोल ₹620 होगा। वही दोनों तरफ की यात्रा के लिए टोल ₹930 रहेगा। वही अगर सुंदरपाल्या से हेडिगेनाबेले की बात करें तो एक तरफ का टोल ₹635 होगा। अगर आप आने-जाने दोनों का सफर तय करते हैं, तो टोल ₹955 लगेगा। बता दें कि टोल वसूली के लिए चार जगहों पर प्लाज़ा बनाए गए हैं। 

इसमें हेडिगेनाबेले, अग्रहारा, कृष्णराजपुरा और सुंदरपाल्या प्लाज़ा शामिल है। यह टोल दूरी के आधार पर लिया जाएगा।

तेज़ रफ्तार के बावजूद सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

बताते चलें यह एक्सप्रेसवे 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा के लिए बनाया गया है। कोलार गोल्ड फील्ड्स और पूर्वी कर्नाटक के यात्रियों में यह पहले से ही लोकप्रिय है। लेकिन आधिकारिक उद्घाटन में हुई देरी ने कई समस्याएं बढ़ा दी हैं।खासतौर पर बिना परमिट के टू व्हीलर का यहां आना चिंता का विषय बना हुआ है।

हालांकि कई दोपहिया वाहन ड्राइवर अधूरी चारदीवारी वाले रास्तों से एक्सप्रेसवे में प्रवेश कर रहे हैं। यह सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गया है। इस स्थिति को देखते हुए, NHAI ने टोल बूथ और संवेदनशील चेक पॉइंट्स पर होमगार्ड तैनात करने की अनुमति मांगी है।

Summary

बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे के 71 किलोमीटर हिस्से पर सात महीने फ्री ऑपरेशन के बाद जल्द ही टोल वसूली शुरू होगी। टोल रेट्स कार, लाइट कमर्शियल व्हीकल और भारी वाहनों के लिए तय कर दिए गए हैं। टोल वसूली के लिए हेडिगेनाबेले, अग्रहारा, कृष्णराजपुरा और सुंदरपाल्या में चार प्लाजा बनाए गए हैं। तेज गति के बावजूद, बिना अनुमति दोपहिया वाहनों का प्रवेश सुरक्षा चिंता का विषय बना है। NHAI ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए होमगार्ड तैनाती का प्रस्ताव दिया है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 419 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online