अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को TikTok के अमेरिकी ऑपरेशन्स खरीदने का फैसला किया है। उन्होंने हाल ही में इस एक्विजिशन प्लान को मंजूरी दी हैं। इस योजना के तहत US इन्वेस्टर्स ‘TikTok’ के अमेरिकी संचालन को खरीदेंगे। फिलहाल इस कंपनी का ऑपरेशन चीनी कंपनी ByteDance Ltd. के पास है। दरअसल, सरकार का मकसद अमेरिकी यूज़र्स का डेटा सुरक्षित रखना है। इस बीच, Oracle कंपनी TikTok के ऑपरेशन्स को अमेरिकी कंट्रोल में लाने में मदद करेगी।

TikTok के अमेरिकी कर्मचारियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
इस फैसले के बाद TikTok के अमेरिकी कर्मचारी थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। लंबे समय से कंपनी के भविष्य को लेकर तनाव था। दरअसल पॉलिटिकल प्रेशर और कंपनी एक्विजिशन की खबरों से वह काफी चिंतित थे। हालांकि, एक्विजिशन से कुछ को उम्मीद जगी है। वहीं, कई कर्मचारी अपनी नौकरी और नए सिस्टम के तहत काम करने को लेकर चिंतित हैं। खासकर, बाइटडांस के स्टॉक और अमेरिका के कंट्रोल वाले एल्गोरिदम पर लोगों को उतना भरोसा नहीं है।
चीनी राष्ट्रपति ने TikTok Deal को दी मंजूरी
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से TikTok के डील पर चर्चा की है और शी ने इसे मंजूरी भी दे दी है। हालांकि, चीन के विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने साफ किया है कि किसी भी तरह की डील चीन के नियम और कानून के अनुसार ही साइन की जाएगी । इस वजह से डील के भविष्य को लेकर फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है।
TikTok डील का वैल्यूएशन करीब $14 बिलियन
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि अमेरिका में बनने वाली नई TikTok कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 14 अरब डॉलर हो सकती है। हालांकि, अभी भी कुछ बातें साफ नहीं हैं। इसके बावजूद, यह डील एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का कंट्रोल बदलने का महत्वपूर्ण मौका हो सकती है।
Summary:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने TikTok के अमेरिकी ऑपरेशन्स को खरीदने की योजना को मंजूरी दी है। यह डील अमेरिकी इन्वेस्टर्स और Oracle की मदद से पूरा किया जाए। इसका उद्देश्य अमेरिकी यूज़र्स का डेटा सुरक्षित रखना है। इस पर कर्मचारियों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। ट्रंप ने दावा किया कि चीन ने डील को मंजूरी दी है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई। इस डील कि वैल्यूएशन करीब $14 बिलियन बताई जा रही है।
