Telangana में छात्राओं को बड़ा तोहफा! कॉलेज जाने वाली महिलाओं को वितरित किए जाएंगे Free E-Scooters


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Mar 09, 2026


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तेलंगाना के CM ए. रेवंत रेड्डी ने छात्राओं को खास तोहफा दिया है। राज्य सरकार जल्द ही कॉलेज जाने वाली छात्राओं को फ्री इलेक्ट्रिक स्कूटर वितरित करेगी। हैदराबाद में आयोजित एक इवेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने इस स्कीम की घोषणा की। सरकार का मानना है कि  इस पहल से कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को राहत मिलेगी। साथ ही, कॉलेज आने-जाने में होने वाली समस्याएं भी दूर होंगी।

बता दें कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने जनता से यह वादा किया था। ऐसे में तेलंगाना सरकार चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

स्कूटर स्कीम के लिए फिलहाल करना होगा इंतजार

ई-स्कूटर स्कीम को लेकर छात्राएं काफी उत्साहित हैं। हालांकि इस स्कीम को शुरू होने में अभी कुछ समय लग सकता है। सरकार का कहना है कि बजट की कमी के चलते, इस योजना को लागू करना मुश्किल है। फिलहाल सरकार इस स्कीम पर बारीकी से विचार कर रही है। 

अधिकारियों ने सुनिश्चित किया है कि इसे जल्द लागू किया जा सकता है। इस बीच, सरकार बजट, एलिजिबिलिटी और जरूरी फ्रेमवर्क तय करेगी।

महिलाओं की एजुकेशन और सुविधाओं पर जोर

तेलंगाना सरकार की इस अनूठी पहल का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना है। कई महिलाओं को कॉलेज जाने के लिए बसों या अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट में पर निर्भर रहना पड़ता है। जिसमें कॉलेज पहुंचने में बहुत समय लग होता जाता है। ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर मिलने से इन स्टूडेंट्स का आना-जाना काफी आसान हो जाएगा। 

दरअसल सरकार चाहती है कि छात्राएं बिना किसी रुकावट के अपनी शिक्षा पूरी करें। इससे ज्यादा युवा महिलाएं बिना रुकवाट के पढ़ाई कर सकेंगी।

डीजल की जगह जल्द आएंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल

ई-स्कूटर स्कीम की बात करें तो यह सरकार के क्लीन मोबिलिटी प्लान का हिस्सा है। ई-व्हीकल को प्रमोट कर, सरकार का उद्देश्य शहर में प्रदूषण कम करना है। यही कारण है कि सरकार EV खरीदने पर टैक्स में भारी छूट दे रही है। भविष्य में डीजल बसों की जगह शहर में इलेक्ट्रिक बसें भी देखने को मिलेगी। 

इतना ही नहीं, ऑटो-रिक्शा व अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी इलेक्ट्रिक बनाया जाएगा। यह पहल हैदराबाद को साफ और पॉल्यूशन फ्री शहर बनाने में मदद करेगी।

मॉडर्न हैदराबाद का विज़न

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी चाहते हैं कि हैदराबाद को दुनिया के बेहतरीन शहरों में शामिल करना है। ऐसे में सरकार प्रदूषण कम करने के लिए सख्त कदम उठा रही है। इसके तहत ज्यादा पॉल्यूशन फैलाने वाली इंडस्ट्रीज़ को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बेहतर बनाया जा रहा है। 

कुछ अधिकारियों का कहना है कि इन योजनाओं से राज्य को काफी फायदा मिलेगा। उनके मुताबिक, इससे विकास की रफ्तार तेज होगी। साथ ही, यह पहल आने वाले समय में तेलंगाना की प्रगति को और मजबूती देगी।

60-Words Summary:

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तेलंगाना सरकार ने छात्राओं के लिए अहम घोषणा की है। मुख्यमंत्री  ए. रेवंत रेड्डी ने कॉलेज जाने वाली महिलाओं को फ्री इलेक्ट्रिक स्कूटर देने की योजना का ऐलान किया। इसका उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना है। हालांकि बजट और नियमों के चलते स्कीम शुरू होने में समय लग सकता है। यह पहल शिक्षा के साथ-साथ ग्रीन मोबिलिटी को भी बढ़ावा देगी। इन सभी योजनाओं से राज्य की तरक्की को नई दिशा मिलेगी।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 520 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online