TCS अपने योग्य कर्मचारियों को Offer करेगा 4-8% Salary Hike, यहां पढ़े पूरी खबर! 


Mohul Ghosh

Mohul Ghosh

Mar 30, 2025


भारत की प्रमुख IT कंपनी जैसे TCS और इंफोसिस अपने एम्प्लाइज के लिए एनुअल सैलरी इन्क्रीमेंट की तैयारी कर रही हैं। हालांकि इस बार ये सैलरी इन्क्रीमेंट कर्मचारियों की अपेक्षा से मध्यम रहने की संभावना है, जो 4-8 प्रतिशत के बीच हो सकती है। ऐसे में कंपनी का यह कदम IT इंडस्ट्री में महामारी के बाद से चल रही वेतन वृद्धि की धीमी रफ्तार को दर्शाता है।

वेतन वृद्धि जुड़ी कुछ मुख्य अपडेट

बता दें की जल्द ही टॉप IT  कंपनी TCS अपने कर्मचारियों के लिए सैलरी इन्क्रीमेंट लेटर जारी करने जा रही है, जिसमें लगभग 4-8 प्रतिशत तक की इन्क्रीमेंट  की संभावना जताई जा रही है। वहीं, इंफोसिस मार्च तक पे रिवीजन लेटर जारी करने के लिए तैयार है, जिसमें 5-8% प्रतिशत तक की वृद्धि की उम्मीद है। 

माना जा रहा है की शीर्ष IT कंपनियों में सालाना वेतन वृद्धि COVID-19 महामारी के बाद पहले से कम हो गई है। इससे पहले ये इन्क्रीमेंट डबल डिजिट में हुआ करती थी, हालांकि अब यह घटकर सिंगल डिजिट तक सीमित हो गई है। इसके अलावा, TCS ने अपने कर्मचारियों के ऑफिस लौटने के नियमों (RTO) का पालन करने को वेतन वृद्धि और अन्य अलाउंस से जोड़ा है।

2024 में TCS की सैलरी वृद्धि में बदलाव

इसके साथ फाइनेंशियल ईयर 2024 में, TCS वेतन वृद्धि औसतन 7-9 प्रतिशत के बीच रही, जबकि वित्तीय वर्ष 2022 में यह 10.5 प्रतिशत थी। TCS के 70% कर्मचारियों को उनके वेरिएबल पे का 100 प्रतिशत प्राप्त हुआ, मुख्य रूप से C3 स्तर और उससे नीचे के कर्मचारियों को। कुछ TCS कर्मचारियों ने, खासकर पूर्व CEO एन चंद्रशेखरन के जाने के बाद, पिछले तीन से पांच साल में सैलरी वृद्धि में कमी को लेकर चिंता जताई है।

IT सेक्टर में सैलरी वृद्धि में गिरावट

बताते चलें की IT सेक्टर में सैलरी वृद्धि धीमी होने का कारण कंपनियों द्वारा अपने कंपनसेशन बजट में बदलाव किया है। इस बीच, ऑफिस  लौटने के साथ वेतन वृद्धि और इंसेंटिव सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। वेरिएबल पे परफॉरमेंस पर आधारित है, जिसमें जूनियर लेवल के कर्मचारियों को सबसे अधिक फायदा होता है। ऐसे में इन बदलावों को देखते हुए, IT प्रोफशनल को 2024 के लिए अपनी सैलरी उम्मीदों में संशोधन करने की आवश्यकता हो सकती है।

____________________________________________________________

                                       SUMMARY

भारत की प्रमुख आईटी कंपनियाँ TCS और इंफोसिस अपने कर्मचारियों के लिए 4-8 % तक सैलरी वृद्धि की योजना बना रही हैं। कोविड-19 के बाद वेतन वृद्धि की रफ्तार धीमी हुई है। TCS ने कर्मचारियों के ऑफिस लौटने से सैलरी इन्क्रीमेंट  को जोड़ा है, जबकि इंफोसिस मार्च तक पे रिवीजन लेटर जारी करेगी। IT प्रोफेशनल को 2024 के लिए अपनी सैलरी एक्सपेक्टेशन में संशोधन करना पड़ सकता है।


Mohul Ghosh
Mohul Ghosh
  • 155 Posts

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online