टोक्यो में आयोजित न्यू ईयर फिश ऑक्शन (New Year Fish Auction) में इस बार इतिहास बन गया। मशहूर जापानी सुशी चेन ‘कियोमुरा कॉर्प’ ने एक विशाल ब्लूफ़िन टूना के लिए $3.24 मिलियन (लगभग 510 मिलियन येन) की रिकॉर्ड बोली लगाई। यह ऑक्शन कियोमुरा कॉर्प (Kiyomura Corp) ने जीती। यह कंपनी लोकप्रिय सुशी ज़ानमाई चेन चलाती है। इस ऑक्शन के साथ कंपनी ने 2019 का अपना पुराना रिकॉर्ड ( $2.1 मिलियन) भी तोड़ दिया।
कंपनी के मालिक ‘कियोशी किमुरा’ भी इस ऑक्शन वैल्यू से हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि उन्हें इतनी हाई वैल्यूएशन की उम्मीद नहीं थी। उनका अनुमान 300-400 मिलियन येन का था। लेकिन यह कीमत देखते ही देखते 500 मिलियन येन के पार पहुंच गई।

रिकॉर्ड-तोड़ Bluefin अब रेगुलर कीमतों पर उपलब्ध
जापान के ओमा तट से पकड़ी गई 536 पाउंड की विशाल ब्लूफ़िन टूना (Bluefin Tuna) ने सबको चौंका दिया। यह एरिया अपनी बेहतरीन क्वालिटी वाली फिश के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। ऑक्शन में इस मछली की कीमत $6,060 प्रति पाउंड तक पहुंच गई। कियोशी किमुरा ने कहा कि यह खरीदारी परंपरा और अच्छी किस्मत से जुड़ी है। किमुरा ने कहा कि अच्छी टूना फिश देखकर वे खुद को रोक नहीं पाते। उन्हें भरोसा है कि यह बहुत स्वादिष्ट होगी।
Sushi Zanmai मेन्यू में ब्लूफिन की एंट्री
ऑक्शन के बाद, बेशकीमती टूना फिश को सुशी ज़ानमाई के फ्लैगशिप रेस्टोरेंट लाया गया। फिर इसे देश भर के आउटलेट्स में भेजा गया। किमुरा ने बताया कि यह फिश (Bluefin Tuna Fish) रेगुलर मेन्यू प्राइस पर सर्व कि जाएगी। दरअसल वे चाहते हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इस खास एक्सपीरियंस का हिस्सा बनें। किमुरा ने कहा कि यह देश में पॉजिटिविटी फैलाने का एक तरीका है। साथ ही, उन्होंने पहली महिला प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के नेतृत्व में आर्थिक सुधार की उम्मीद जताई।
Summary:
टोक्यो के ‘न्यू ईयर फिश ऑक्शन’ में कियोमुरा कॉर्प ने 3.24 मिलियन डॉलर में विशाल ब्लूफिन टूना खरीदी। यह कंपनी का नया रिकॉर्ड है। 536 पाउंड की यह टूना ओमा तट की बेहतरीन क्वालिटी वाली मछली है। ऑक्शन के बाद इसे Sushi Zanmai के मेन्यू में रेगुलर कीमत पर शामिल किया गया। किमुरा ने कहा कि यह अनुभव लोगों में पॉजिटिविटी लाएगा।
