भारतीय रेलवे जल्द ही एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ( Amrit Bharat Express) शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन हैदराबाद के पास चेरलापल्ली को तमिलनाडु के नागरकोइल कनेक्ट करेगी। यह ट्रेन न केवल दक्षिण भारत के तीन राज्यों के बीच महत्वपूर्ण रेल कनेक्शन बनाएगी। यह ट्रेन मुख्य रूप से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी
अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन लंबी दूरी के सफर और आसान बनाएगी। जिससे पैसेंजर्स को सफर के दौरान कम परेशानी होगी। इतना ही नहीं, इस ट्रेन से बड़े शहरों और छोटे कस्बों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

कौन-कौन से स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन?
बता दें कि यह नई ट्रेन चेरलापल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होगी। हैदराबाद के पास स्थित यह स्टेशन अब एक मुख्य रेल हब के रूप में उभर रहा है। यहां से चलकर ट्रेन दक्षिण भारत के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ेगी। इसका अंतिम रूट तमिलनाडु के दक्षिणी छोर पर स्थित नागरकोइल शहर होगा। यह नया रूट तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई स्टेशनों से होकर गुजरेगा।
इससे अलग-अलग क्षेत्रों के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। उम्मीद है कि नौकरी, पढ़ाई और पर्यटन के लिए जाने वालों को इससे बड़ा फायदा होगा। इतना ही नहीं, धार्मिक यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस डायरेक्ट ट्रेन से यात्रियों को बार-बार गाड़ी बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अब बजट में मिलेगा आरामदायक सफर
अमृत भारत एक्सप्रेस से अब ट्रेन का सफर बेहद किफायती होने वाला है। वंदे भारत जैसी महंगी ट्रेनों के मुकाबले, इनका किराया काफी कम होगा। इन ट्रेनों का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बेहतर सुविधाएं देना है।
इन ट्रेनों में मुख्य रूप से जनरल और स्लीपर क्लास के कोच होंगे। इससे अधिकतर यात्रियों के लिए सफर आसान हो जाएगा। एमेनिटीज के मामले में भी ये ट्रेनें पीछे नहीं हैं। इनमें मॉडर्न कोच और बायो-वैक्यूम टॉयलेट जैसे स्पेशल फीचर्स दिए गए हैं। वही सेफ्टी के लिए CCTV कैमरा और एडवांस सेफ्टी सिस्टम भी लगाए गए हैं।
पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार
यह नया रेल लिंक तीनों राज्यों में पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देगा। इस रूट पर कई प्रमुख धार्मिक स्थल, स्कूल, कॉलेज और औद्योगिक हब मौजूद हैं। यहां साल भर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में बेहतर रेल सर्विस से अब सफर का समय काफी कम हो जाएगा। लोगों की आवाजाही आसान होगी। साथ ही, स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
रेल नेटवर्क को नई दिशा देने की तैयारी
अमृत भारत एक्सप्रेस रेलवे की विकास योजना का एक हिस्सा है। इसका उद्देश्य लंबी दूरी के सफर को आसान और किफायती बनाना है। हाल ही में देशभर के प्रमुख रूटों पर कई ऐसी नई ट्रेनें शुरू की गई हैं। ताकि पूरे भारत के प्रमुख क्षेत्रों को आपस में जोड़ा जा सके।
अमृत भारत एक्सप्रेस सेवाओं के जरिए रेलवे का लक्ष्य लाखों यात्रियों को मॉडर्न सुविधाएं देना है। आने वाले समय में यह ट्रेन चेरलापल्ली-नागरकोइल के बीच एक अहम कड़ी साबित होगी। यह ट्रेन तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को आपस में जोड़ेगी। जिससे निश्चित तौर पर दक्षिण भारत के राज्यों के बीच की कनेक्टिविटी काफी मजबूत हो जाएगी।
60-Words Summary:
भारतीय रेलवे जल्द नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन चेरलापल्ली (हैदराबाद) से तमिलनाडु के नागरकोइल तक चलेगी। ट्रेन तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई शहरों को जोड़ेगी। इससे लंबी दूरी का सफर आसानी से तय किया जा सकेगा। किराया भी किफायती रहेगा। ट्रेन में जनरल और स्लीपर कोच होंगे। बेहतर कनेक्टिविटी से बिजनेस और टूरिज्म को भी बड़ा फायदा मिलेगा।
