UAE की यात्रा भारतीयों के लिए और भी आसान होने वाली है। भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) जल्द ही UAE के डिजिटल पेमेंट सिस्टम से इंटीग्रेट होने वाला है। ऐसे में अब भारतीय टूरिस्ट अपने स्मार्टफोन से सीधे ट्रांजेक्शनकर पाएंगे। कैब बुकिंग से लेकर रेस्टोरेंट में बिल चुकाने तक, अब हर चीज़ अब बहुत आसान और सुविधाजनक होगी।

स्मार्टफ़ोन बनेगा आपके UAE ट्रिप का साथी
UAE में अब भारतीयों की ट्रैवलिंग और शॉपिंग पहले से ज़्यादा आसान होने वाली है। दुबई स्थित भारतीय कॉन्सुलेट जनरल के मुताबिक, UPI सिस्टम को पूरी तरह इंटीग्रेट करने पर काम चल रहा है। इसके बाद भारतीय पर्यटकों और प्रवासियों को कैश या लोकल कार्ड रखने की ज़रूरत नहीं होगी। बस पासपोर्ट और एक UPI ऐप वाला स्मार्टफोन काफी होगा।
ऐसे में Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे UPI ऐप से ही पेमेंट किया जा सकेगा।
55 लाख भारतीयों के लिए बड़ी राहत
बता दें कि साल 2024 में करीब 55 लाख भारतीय टूरिस्ट UAE पहुंचे। यह आंकड़ा दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों को दिखाता है। अब UPI से पेमेंट की सुविधा उन सभी के लिए फायदेमंद होगी। स्मार्टफोन से सीधे पेमेंट करना आसान होगा। कैश या कार्ड की जरूरत नहीं होगी। इससे ट्रैवल एक्सपीरियंस ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनेगा।
भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम अब दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। इसे बढ़ावा दे रही है NPCI की इंटरनेशनल ब्रांच, NIPL। इस दिशा में UAE एक महत्वपूर्ण देश साबित हो रहा है
इसकी वजह है कि यहां बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक रहते हैं। पर्यटन क्षेत्र भी तेजी से बढ़ रहा है।
UPI और AANI से खुला नया फिनटेक युग
भारत का UPI अब UAE के AANI (नेशनल इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम) से जुड़ने जा रहा है। इससे बॉर्डर पार लेनदेन रियल-टाइम में संभव होगा। यात्रियों को तुरंत भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। प्रवासी भारतीय और बिजनेस ट्रैवलर भी सीधे लाभान्वित होंगे।
भारत-UAE डिजिटल साझेदारी दुनिया के लिए मिसाल बन सकती है। यह सिस्टम ट्रेडिशनल कार्ड पेमेंट की तुलना में तेज़, किफायती और ज्यादा सुरक्षित होगा। रियल-टाइम पेमेंट्स ट्रांजैक्शन को और आसान बनाएंगे। यह मॉडल भविष्य में ग्लोबल फिनटेक सहयोग की दिशा तय कर सकता है।
सहज और सुरक्षित भुगतान होगा अब आसान
दुबई के शॉपिंग मॉल हो या अबू धाबी के कैफे, भारतीय यात्री जल्द ही सीधे UPI से पेमेंट कर सकेंगे। अब फॉरेन एक्सचेंज के झंझट और ATM चार्ज का स्ट्रेस नहीं होगा।
इससे यात्रा और भी आसान और स्ट्रेस फ्री बन जाएगी। डिजिटल इंडिया अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है, इसके पीछे UPI का महत्वपूर्ण योगदान है।
Summary
UAE की यात्रा भारतीयों के लिए आसान होने वाली है। भारत का UPI जल्द ही UAE के डिजिटल पेमेंट सिस्टम से जुड़ जाएगा। इससे टूरिस्ट स्मार्टफोन से सीधे रुपये में भुगतान कर सकेंगे। कैश या कार्ड की जरूरत खत्म होगी। यह बदलाव यात्रा को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक बनाएगा। भारत-UAE डिजिटल साझेदारी फिनटेक क्षेत्र में एक नया युग शुरू कर रही है।
