वोडाफोन आइडिया ने शाहरुख खान को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने अपनी पहचान में बड़ा बदलाव किया है। वोडाफोन आइडिया अब खुद को ज्यादा एनर्जेटिक ब्रांड के रूप में पेश करना चाहती है। इसके लिए नया कैंपेन शुरू किया गया है। इसका टाइटल “Vi बदल रहा है… तैयार रहिए” है। यह कैंपेन कंपनी के विजन और बदलते अंदाज को दिखाता है।

नए लुक में नजर आया Vi का लोगो
शाहरुख खान को नए ब्रांड फेस के तौर पर पेश करने के साथ Vi ने अपना नया लोगो भी लॉन्च किया है। नए लोगो में पुराने येलो पार्ट को अलग अंदाज में दिखाया गया है। इसे ‘i’ के नीचे से हटाकर ऊपर रखा गया है। अब यह एक 3Dसर्कल जैसा नजर आता है।
कंपनी ने इस बारे में बताया की यह अपग्रेड सिर्फ लोगो तक सीमित नहीं है। Vi यूजर्स के साथ अपना कनेक्शन और मजबूत करना चाहती है। टेलीकॉम कंपनी आने वाले हफ्तों में कई और नए कैंपेन लॉन्च कर सकती है।
Vi की नई पहचान में SRK की एंट्री
देश-विदेश में किंग खान की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। वह फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक है। उनकी करोड़ों की संख्या में फैन फॉलोइंग भी है। यही वजह है कि Vi ने उन्हें अपने नए कैंपेन के लिए चुना है। कंपनी शाहरुख की एनर्जी और पॉजिटिविटी को अपनी ब्रांड इमेज का हिस्सा बना रही है।
यह पार्टनरशिप Vi को अपनी नई योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में भी मदद कर सकती है। टेलीकॉम मार्केट में बढ़ते मुकाबले के बीच Vi ने यह स्ट्रैटेजी काफी अहम साबित हो सकती है।
नए लुक के साथ पुरानी आर्थिक मुश्किलें
Vi ने अपनी ब्रांड को नया रूप ज़रूर दिया है। लेकिन कंपनी के सामने आर्थिक मुश्किलें अभी भी बनी हुई हैं। एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू’ (AGR) के बकाये की दोबारा समीक्षा से कंपनी को कुछ राहत मिली है। इसके बावजूद Vi पर बड़े कानूनी भुगतान बाकी हैं।
फिलहाल सरकार Vi की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर है। उसके पास कंपनी की करीब 49% हिस्सेदारी है। 30 जून 2026 तक Vi पर करीब ₹1.56 लाख करोड़ के लीगल लायबिलिटी बाकी थे। कंपनी को जून 2027 तक टेलीकॉम विभाग को करीब ₹9,259 करोड़ का भुगतान भी करना है।
ब्रांडिंग से आगे अब परफॉर्मेंस की बारी
Vi ग्राहकों के साथ अपने कनेक्शन में सुधार करना चाहती है। कंपनी बड़े कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए फंड भी जुटा रही है।
लेकिन आगे की राह आसान नहीं है। नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए बड़े निवेश की जरूरत होगी। यूजर एक्सपीरियंस सुधारना भी जरूरी होगा। साथ ही, बड़ी टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबला करना होगा।
शाहरुख खान ब्रांड की तरफ लोगों का ध्यान जरूर खींच सकते हैं। लेकिन असली चुनौती ग्राहकों को लंबे समय तक जोड़े रखने की होगी। इसके लिए Vi का फोकस बेहतर सर्विस पर होगा । साथ ही, कंपनी को लंबे समय तक अपनी फाइनेंशियल परफॉर्मेंस भी मजबूत रखनी होगी।
60-Words Summary-
Vodafone Idea (Vi) ने शाहरुख खान को नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने नया लोगो और कैंपेन लॉन्च किया है। Vi अपनी ब्रांड इमेज को ज्यादा एनर्जेटिक बनाना चाहती है। कंपनी के सामने आर्थिक चुनौतियां अभी भी हैं। 30 जून 2026 तक Vi पर करीब ₹1.56 लाख करोड़ की लीगल लायबिलिटी थी। टेलीकॉम कंपनी का फोकस अब बेहतर सर्विस और नेटवर्क पर होगा।
