देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भविष्य के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना पेश की है। दरअसल बैंक अब दुनियाभर में अपनी उपस्थिति को नए स्तर पर ले जाना चाहता है। माना जा रहा है कि SBI का लक्ष्य है कि 2047 तक अपनी संपत्ति बढ़ाकर भारत की GDP के 25% तक पहुंचाए। फिलहाल ये GDP 20% है।
इस पहल से SBI न केवल ‘विकसित भारत’ (Viksit Bharat) का सपना पूरा करेगा बल्कि दुनिया के टॉप 10-20 बैंकों में भी अपनी पहचान बनाएगा।

देश की तरक्की में SBI की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी
SBI के अध्यक्ष सी.एस. शेट्टी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में बैंक अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि बैंक के पास देश के लोन का 20% और डिपाजिट का 23% हिस्सा है। पिछले 20 सालों से बैंक की संपत्ति देश की कुल आमदनी (GDP) का लगभग 20% रही है। ऐसे में अब SBI के अध्यक्ष शेट्टी चाहते हैं कि यह हिस्सा बढ़कर 25% हो जाए। ऐसे में बैंक देश की इकॉनमी में ज्यादा सपोर्ट कर पाएंगे।
नए क्षेत्रों में निवेश की तैयारी में SBI
SBI अब नए और उभरते हुए क्षेत्रों पर ध्यान दे रहा है। बैंक के चेयरमैन डी. शेठ्टी ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर और बैटरी स्टोरेज जैसे सेक्टर आने वाले समय में भारत के लिए बहुत ज़रूरी होंगे। इन्हें बढ़ावा देने के लिए SBI एक स्पेशल सेंटर (Centre of Excellence) शुरू कर रहा है। इस सेंटर में न सिर्फ इंडस्ट्री के साथ मिलकर काम होगा बल्कि नए और इनोवेटिव आइडिया को भी फंडिंग मिलेगी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर SBI का विस्तार
SBI अब अपनी अंतरराष्ट्रीय पहुंच को और मजबूत कर रहा है। फिलहाल, बैंक की कुल संपत्ति का करीब 10% हिस्सा फॉरेन ऑपरेशन से आता है। यह दिखाता है कि SBI देश के बाहर भी कितनी अच्छी पकड़ बना चुका है। बैंक 29 देशों में 240 से ज्यादा ब्रांच और ऑफिस रन करता है। अब उनका लक्ष्य इसे बढ़ाकर 12-13% तक ले जाना है। ऐसे में SBI की ये इंटरनेशनल ब्रांच भारतीय कंपनियों को विदेश में बिजनेस बढ़ाने और खासतौर पर बाहरी कर्ज लेने (ECB) में मदद करती हैं।
भारत की दुनिया में बढ़ती पहचान
भारत 2047 के बड़े लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस सफर में SBI भी तेजी से काम कर रहा है। यह बैंक न केवल अपनी संपत्ति बढ़ा रहा है बल्कि नई तकनीक और इंडस्ट्रीज को भी सपोर्ट कर रहा है। देखा जाए तो SBI अब सिर्फ एक बैंक नहीं बल्कि देश की ताकत बनकर सामने आ रहा है।
Summary:
भारत 2047 तक दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकत बनना चाहता है। इसके लिए देश तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। SBI इस लक्ष्य को पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बैंक लगातार अपनी संपत्ति को बढ़ा रहा है। इतना ही नहीं, नई तकनीक व इंडस्ट्री को सपोर्ट कर रहा है। साथ ही, SBI विदेशों में अपनी पहुंच भी बढ़ा रहा है। SBI अब सिर्फ एक सरकारी बैंक नहीं बल्कि भारत की ताकत बनकर सामने आ रहा है।
