SBI Investment Plan: इस स्कीम के तहत ₹10 लाख जमा पर हर महीने ₹11,000 इनकम, जानें कैसे?


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Apr 02, 2026


आज के महंगाई के दौर में लोग सिर्फ पैसे बचाने से संतुष्ट नहीं हैं। वे चाहते हैं कि उनका पैसा बढ़े और लगातार रिटर्न दे। इसी वजह से लोग अब बैंक अकाउंट  से हटकर नए इन्वेस्टमेंट ऑप्शन तलाश रहे हैं। हर कोई चाहता है कि उनकी एसेट पूरी तरह सुरक्षित रहे। साथ ही उन्हें हर महीने एक फिक्स्ड इनकम भी मिलती रहे। 

Annuity Deposit Scheme से हर महीने फायदा

जो लोग एक बार निवेश करके रेगुलर इनकम पाना चाहते हैं, उनके लिए कुछ बैंकिंग स्कीम फायदेमंद हो सकती हैं। खासकर रिटायर लोग और ऐसे इन्वेस्टर जो ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहते। उनके लिए यह काफी अच्छे ऑप्शन है। इसी जरूरत को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ऐसी ही एक स्कीम शुरू की है। इसका नाम है ‘Annuity Deposit Scheme’। इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है। जो बिना किसी रिस्क के गारंटीड मंथली रिटर्न चाहते हैं। 

कैसे काम करती है यह स्कीम?

इस SBI स्कीम में आपको शुरुआत में एक बार में पैसे जमा करने होते हैं। इसके बदले बैंक हर महीने एक फिक्स्ड अमाउंट आपके अकाउंट में जमा करता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि सब पहले से तय होता है।आपको पता होता है कि हर महीने कितने पैसे मिलेंगे। इससे भविष्य की प्लानिंग करना आसान हो जाता है। उन लोगों के लिए यह सबसे भरोसेमंद तरीका है। जो अपनी सेविंग से हर महीने इनकम चाहते हैं।

रिटायरमेंट के बाद गारंटीड मंथली रिटर्न

इस स्कीम की खास बात यह है कि आपकी मंथली इन्सटॉलमेंट में प्रिंसिपल और इंटरेस्ट दोनों शामिल होते हैं। बैंक आपकी पूरी रकम को किस्तों में बांट देता है। इससे आपका इन्वेस्टमेंट पूरी तरह सुरक्षित रहता है। उदाहरण के लिए अगर आप ₹10 लाख जमा करते हैं। तो आपको हर महीने करीब ₹25,000 मिल सकते हैं। हालांकि एक्ज़ैक्ट इनकम उस समय की इंटरेस्ट रेट और समय पर निर्भर करती है।

FD जैसा इंटरेस्ट और आसान नियम

इस  एनुअल स्कीम में इंटरेस्ट का कैलकुलेशन FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) की तरह होता है। इंटरेस्ट हर तीन महीने में जुड़ता है। इससे कुल कमाई बढ़ जाती है। इसमें इन्वेस्टमेंट शुरू करना आसान है। आप सिर्फ ₹1,000 से शुरुआत कर सकते हैं। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। आप 3 से 10 साल तक का समय चुन सकते हैं। सबसे बढ़िया बात यह है कि अगले महीने से ही पैसे मिलना शुरू हो जाते हैं।

इस स्कीम का एक खास एडवांटेज यह है कि आपका पैसा कहीं फंसता नहीं है। किसी भी इमरजेंसी के समय आप अपनी जमा राशि का 75% तक लोन के रूप में ले सकते हैं। इससे आपको मुश्किल समय में तुरंत कैश मिल जाता है।

₹10 लाख निवेश पर संभावित इनकम

SBI की इस स्कीम में आप ₹10 लाख इन्वेस्ट कर 3 से 10 साल तक फिक्स्ड मंथली इनकम पा सकते हैं। इसमें इंटरेस्ट (लगभग 7% से 7.5%) और आपका प्रिंसिपल अमाउंट दोनों शामिल होते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप 10 साल के लिए 7.25% की इंटरेस्ट रेट पर निवेश करते हैं, तो आपको हर महीने करीब ₹11,740 मिलेंगे। इन्वेस्टमेंट के ठीक अगले महीने से पैसा मिलना शुरू हो जाता है। टेन्योर पूरा होने पर अकाउंट ज़ीरो बैलेंस पर मैच्योर हो जाता है। 

नोट:- अधिक जानकारी के लिए अपनी नजदीकी SBI ब्रांच में जरूर संपर्क करें।

₹10 लाख निवेश और संभावित रिटर्न (@7.25%)

माहब्याज (₹)मुख्य राशि (₹)बकाया (₹)कुल भुगतान (₹)
16041.675,698.449,94,301.5611,740.10
26007.245,732.879,88,568.7011,740.10
35972.65,767.509,82,801.2011,740.10
45937.765,802.359,76,998.8511,740.10
55902.75,837.409,71,161.4511,740.10
65867.435,872.679,65,288.7811,740.10
75831.955,908.159,59,380.6211,740.10
85796.265,943.859,53,436.7811,740.10
95760.355,979.769,47,457.0211,740.10
105724.226,015.889,41,441.1411,740.10
115687.876,052.239,35,388.9111,740.10
125651.316,088.809,29,300.1111,740.10

60-Words Summary-

SBI की Annuity Deposit Scheme निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प बन रही है। एक बार इन्वेस्ट करने पर, हर महीने फिक्स्ड इनकम का मौका है। यह स्कीम कम जोखिम के साथ भरोसेमंद रिटर्न देती है। खासकर रिटायर लोगों के लिए यह बेहतर विकल्प है। स्कीम के तहत FD जैसा इंटरेस्ट भी मिलता है। जरूरत पड़ने पर लोन की सुविधा उपलब्ध है। इससे हर महीने फिक्स्ड इनकम मिलती है।आपका पैसा भी सुरक्षित रहता है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 556 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online