देश के प्रमुख पब्लिक सेक्टर बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भर्ती का ऐलान किया है। बैंक देशभर में 5,783 जूनियर एसोसिएट्स की नियुक्ति करेगा। यह हायरिंग देश के अलग-अलग राज्यों और यूनियन टेरिटरी में होंगी। इस रिक्रूटमेंट के पीछे बैंक का लक्ष्य ब्रांच-लेवल के कामकाज को मज़बूत करना है। साथ ही कस्टमर सर्विस को बेहतर बनाना है। यह भर्ती बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है।

रिक्रूटमेंट ड्राइव को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
इस बता दें कि इस रिक्रूटमेंट प्रोसेस में कुल 9,00,771 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया। यह डेटा बताता है की कैसे बैंकिंग सेक्टर्स में नौकरियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। रिक्रूटमेंट के लिए सिलेक्शन प्रोसेस कई स्टेप्स में पूरा हुआ। जैसे-
प्रीलिमिनरी एग्जाम (Preliminary)
सितंबर 2025 में आयोजित हुआ।
मेन एग्जाम (Mains)
नवंबर 2025 में आयोजित हुआ।
फाइनल सिलेक्शन (Final)
5,783 कैंडिडेट्स को जूनियर एसोसिएट के पद पर चुना गया।
FY26 में 18,000 से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने इस साल भर्ती का नया रिकॉर्ड बनाया है। FY 2025-26 में अब तक 18,000 से ज्यादा लोगों को नौकरी दी गई है। ये भर्तियां अलग-अलग डिपार्टमेंट और ग्रेड में की गई हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी रिक्रूटमेंट ड्राइव मानी जा रही है। गौरतलब है कि देशभर में बढ़ती बैंकिंग गतिविधियों को देखते हुए बैंक वर्कफोर्स बढ़ा रहा है।
इस कदम से न केवल देशभर में बैंकिंग सर्विस बेहतर होंगी। बल्कि ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं भी मिलगी।
ब्रांच बैंकिंग में क्लर्क की अहम भूमिका
बैंकिंग सर्विस को मजबूत करने में बैंक क्लर्क की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन्हें आमतौर पर जूनियर एसोसिएट भी कहा जाता है। ये बैंक के सामान्य कामकाज में मदद करते हैं। क्लर्क की मुख्य जिम्मेदारियों में शामिल हैं-
• डिपॉज़िट और विड्रॉल संभालना
• डिजिटल बैंकिंग में सपोर्ट प्रदान करना
• कस्टमर सर्विस और अकाउंट मैनेज करना
• ट्रांज़ैक्शन और डॉक्यूमेंटेशन प्रोसेस करना
SBI हर साल करेगी 16000 नई भर्तियां
SBI के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने बैंक की लॉन्ग टर्म स्ट्रेटेजी को साझा किया है। उन्होंने बताया कि इस रिक्रूटमेंट से बैंक अपनी टीम को और भी मजबूत बनाना चाहता है। बैंक अगले सालों में हर साल करीब 16,000 कर्मचारियों को हायर करने का प्लान बना रहा है। SBI का लक्ष्य, बैंक टर्नओवर को ₹200 लाख करोड़ तक पहुंचाना है। यह स्ट्रेटेजी बैंक के फ्यूचर ग्रोथ के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।
बैंकिंग सेक्टर में रोज़गार के नए अवसर
आज के समय में SBI की भारत में सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक है। फिलहाल, बैंक में 2.48 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। जैसे-जैसे डिजिटल बैंकिंग बढ़ रही है। SBI युवा प्रोफेशनल्स को हायर करने पर फोकस कर रहा है। ऐसे में बैंक का उद्देश्य एक ऐसी टीम तैयार करना है, जो पुरानी और नई बैंकिंग तकनीक दोनों में एक्सपर्ट्स हो।
60-Words Summary:
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने देशभर में 5,783 जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती की है। इस रिक्रूटमेंट के लिए करीब 9 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। FY26 में बैंक ने 18,000 से ज्यादा लोगों को नौकरियां दी हैं। बैंक का लक्ष्य अपनी सर्विस सुधारना और बिजनेस को ₹200 लाख करोड़ तक पहुंचाना है। आने वाले 5-6 सालों में हर साल 16,000 नई भर्तियां की जाएंगी। बैंकिंग सेक्टर्स में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए यह बेहतरीन अवसर है।
