Samsung के नए Foldable Phones कितने महंगे होंगे? लॉन्च से पहले लीक हुईं Price 


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jul 08, 2026




Samsung के आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लेकर एक और बड़ा लीक सामने आया है। इस बार Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 की कीमतों का खुलासा हुआ है। 

उम्मीद है कि ये फोन 22 जुलाई को लंदन में होने वाले ‘Galaxy Unpacked’ इवेंट में लॉन्च किए जाएंगे। इस मेगा इवेंट में नए AI फीचर्स और वियरेबल डिवाइसेस भी देखने को मिलेंगे।

बढ़ती लागत से महंगे हो सकते हैं फोन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा सकता है। इसका मुख्य कारण मेमोरी चिप की बढ़ती लागत माना जा रहा है। साथ ही अन्य हार्डवेयर के खर्च भी काफी बढ़ गए हैं। यही वजह है कि कंपनी आगामी मॉडल्स को महंगा करने पर विचार कर रही है।


नए Galaxy Fold और Flip की कीमतें लीक

हाल ही में सैमसंग के नए फोल्डेबल फोन्स की प्राइस लीक हो गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy Z Flip 8 की शुरुआती कीमत करीब 1,683,000 KRW (लगभग 1,099 डॉलर) हो सकती है। वहीं, Galaxy Z Fold 8 की कीमत 2,278,000 KRW (लगभग 1,485 डॉलर) से शुरू होने की उम्मीद है।

इसके अलावा, सबसे महंगे मॉडल Galaxy Z Fold 8 Ultra की शुरुआती कीमत 2,577,000 KRW (लगभग 1,681 डॉलर) रखी जा सकती है।

हाई-स्टोरेज मॉडल होंगे महंगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादा स्टोरेज वाले वैरिएंट्स के लिए यूजर्स  को अधिक कीमत चुकानी होगी। 256GB से 512GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए करीब KRW 253,000 अतिरिक्त खर्च करना होगा। इसकी मुख्य वजह मेमोरी कंपोनेंट की बढ़ती कीमत बताई जा रही है।


सबसे महंगे फोल्डेबल की हो सकती है एंट्री

इस लीक में सबसे हैरान करने वाली बात ‘Galaxy Z Fold 8 Ultra’ की एंट्री है। उम्मीद है कि यह फोन Samsung के सबसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में से एक होगा। माना जा रहा है कि सैमसंग ने इस Ultra मॉडल को खास तौर पर चीनी कंपनियों के महंगे फोल्डेबल फोन्स को टक्कर देगा। 

साथ ही, इसे Apple के आने वाले फोल्डेबल iPhone के अल्टरनेटिव के तौर पर देखा जा सकता है।

Ultra मॉडल में मिलेंगे कई नए फीचर्स

लीक के मुताबिक, Galaxy Z Fold 8 Ultra में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। इसमें बेहतर कैमरा, बैटरी, एडवांस्ड AI फीचर्स और Samsung का अब तक का सबसे पावरफुल मोबाइल हार्डवेयर मिलने की उम्मीद है।  कुछ रिपोर्ट्स में तो 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और नए प्रोडक्टिविटी फीचर्स मिलने की भी बात कही गई है।

Galaxy Z Fold 8 में कई अपग्रेड संभव

सैमसंग अपने नए Galaxy Z Fold 8 के डिज़ाइन में बड़ा बदलाव कर सकता है। उम्मीद है कि इस बार फोन का डिस्प्ले पहले से ज़्यादा वाइड होगा। इससे एक्सटर्नल स्क्रीन इस्तेमाल करना बिल्कुल आम स्मार्टफोन जैसा होगा।

दरअसल, पुराने मॉडल्स की कवर स्क्रीन काफी नैरो और स्लिम थी। इस वजह से कई यूजर्स को इसे रोज इस्तेमाल करने में दिक्कत होती थी। ऐसे में यह नया डिजाइन यूजर्स की इस परेशानी को दूर कर सकता है।

सैमसंग के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में दमदार ‘Snapdragon 8 Elite Gen 5’ प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, फोन में Android 17 पर आधारित One UI 9 और बेहतर AI फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

कीमत और फीचर्स पर सस्पेंस जारी

फिलहाल Samsung ने प्राइस या फीचर्स को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अलग-अलग देशों में टैक्स और इंपोर्ट ड्यूटी की वजह से कीमतों में थोड़ा बदलाव हो सकता है।

कुल मिलाकर, इस फोन के लॉन्च में अब तीन हफ्ते से भी कम समय बचा है। ऐसे में माना जा रहा है कि Galaxy Z Fold 8 सीरीज सैमसंग की अब तक की सबसे शानदार और सबसे महंगी फोल्डेबल सीरीज हो सकती है।

60-Words Summary:

Samsung के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च से पहले ही चर्चा में हैं। ताजा लीक में Galaxy Z Fold 8 Ultra, Z Fold 8 और Z Flip 8 की संभावित कीमतें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बढ़ती कॉम्पोनेंट कॉस्ट के चलते इस बार कीमतें ज्यादा हो सकती हैं। वहीं, Ultra मॉडल में दमदार AI फीचर्स और बड़े अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद ही सभी डिटेल्स स्पष्ट  होंगी।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 648 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online