SUV खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है! Renault की नई Duster Strong Hybrid दमदार माइलेज के साथ मार्केट में दस्तक देने वाली है। कंपनी के मुताबिक, यह SUV ARAI-सर्टिफाइड 29 km/l का माइलेज देगी। इसके ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही बुकिंग शुरू हो गई है। यह हाइब्रिड मॉडल 17 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगा।
नया हाइब्रिड इंजन डस्टर के मौजूदा टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट के साथ उपलब्ध होगा। इस तरह, नई डस्टर में ग्राहकों को इंजन के तीन ऑप्शन मिलेंगे।

₹21,000 में बुक करें नई Duster Hybrid
Renault Duster Hybrid की बुकिंग शुरू हो गई है। इंटरेस्टेड बायर्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या ऑथोराइज़्ड डीलरशिप पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं। इसके लिए ₹21,000 की बुकिंग राशि देनी होगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाइब्रिड मॉडल को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। साल 2026 के लिए प्लान की गई सभी यूनिट्स पहले ही बिक चुकी हैं। कंपनी 17 अक्टूबर को इसकी प्राइस का भी ऐलान कर सकती है।
इस मॉडल की डिमांड को देखते हुए लगता है कि बायर्स अब बेहतर माइलेज वाली SUVs में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। पेट्रोल खर्च और ड्राइविंग कॉस्ट भी इसके पीछे अहम वजह हो सकते हैं।
दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन
Renault Duster Strong Hybrid E-Tech 160 में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh का बैटरी पैक मिलता है।
यह सिस्टम 160hp की पावर और 172Nm का टॉर्क देता है। इसे बेहतर माइलेज के लिए तैयार किया गया है। खासकर शहर में गाड़ी चलाते समय पेट्रोल कंसम्पशन कम करने में इलेक्ट्रिक मोटर मदद करती हैं।
इस हाइब्रिड SUV को बाहरी चार्जर से चार्ज करने की जरूरत नहीं होती। इसकी बैटरी गाड़ी चलने के दौरान हाइब्रिड सिस्टम से चार्ज होती रहती है।
Renault के मुताबिक, उसकी E-Tech टेक्नोलॉजी मोटरस्पोर्ट और इंटरनेशनल हाइब्रिड व्हीकल प्रोग्राम के एक्सपीरियंस पर आधारित है।
Duster Hybrid के सामने होंगी ये लोकप्रिय SUVs
Renault Duster Hybrid का दावा है कि यह 29 km/l तक का माइलेज दे सकती है। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो SUV को सेगमेंट में बढ़त मिल सकती है।
फिलहाल, इस मॉडल का कम्पटीशन ‘Maruti Suzuki Grand Vitara Strong Hybrid’ और ‘Toyota Urban Cruiser Hyryder’ जैसी SUVs से होगा। ये मॉडल पहले से ही अपने माइलेज के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, असल माइलेज कई बातों पर निर्भर करेगा। ट्रैफिक, रोड कंडीशंस और ड्राइविंग का तरीका इसमें अहम भूमिका निभाएंगे।
कीमत और फीचर्स को लेकर सस्पेंस बरकरार
बता दें कि Renault ने Duster Hybrid की प्राइस अब तक रिवील नहीं की है। माना जा रहा है कि कंपनी 17 अक्टूबर को प्राइस और बाकी डिटेल्स शेयर कर सकती है।
यह मॉडल मौजूदा Duster रेंज का हिस्सा बनेगा। फिलहाल इस रेंज में 1.0-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शंस मिलते हैं। इनके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया गया है।
Duster Hybrid उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है। जो SUV के साथ बेहतर माइलेज चाहते हैं। ऐसे में हाइब्रिड तकनीक से पेट्रोल कंसम्पशन कम रखने में मदद मिल सकती है।
माइलेज और कीमत से बनेगी Duster Hybrid की पहचान
बताते चलें की Duster भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट को पहचान दिलाने वाले शुरुआती मॉडल्स में से एक रही है। अब स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ इसकी वापसी Renault को नए खरीदारों तक पहुंचने में मदद कर सकती है। खासकर वे बायर्स जो परफॉर्मेंस और माइलेज के साथ बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी चाहते हैं।
हालांकि, इसकी कीमत अहम भूमिका निभाएगी। अगर हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत टर्बो-पेट्रोल मॉडल्स से काफी ज्यादा रहती है। तो खरीदारों को आकर्षित करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में इसकी कीमत और फीचर्स का मुकाबला Maruti Suzuki और Toyota की SUVs से होगा।
60-Words Summary:
Renault Duster Strong Hybrid 17 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगी। कंपनी के मुताबिक, SUV 29 km/l का माइलेज देगी। बुकिंग ₹21,000 में शुरू हो गई है। नए मॉडल में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh का बैटरी पैक मिलेगा। इसेगमेंट में Duster Hybrid को Grand Vitara और Hyryder जैसी SUVs से कड़ी टक्कर मिल सकती है। 17 अक्टूबर को कीमत और फीचर्स समेत अन्य डिटेल्स सामने आएंगी।
