Purandar Airport के पास बनेगा मेगा IT Park! नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदें


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Mar 18, 2026


महाराष्ट्र सरकार ने पुणे के पास एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की घोषणा की है। इसके तहत पुरंदर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक विशाल IT पार्क विकसित किया जाएगा। इस मेगा प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य पुणे के टेक इकोसिस्टम का विस्तार करना है। इतना ही नहीं, इससे हिंजेवाड़ी जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों पर दबाव कम होगा। सरकार की इस पहल से पूरे क्षेत्र का विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, हजारों युवाओं को नौकरियों के नए अवसर मिलेंगे।

पुणे के लिए क्यों ज़रूरी है IT पार्क?

पुणे आज देश के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी हब में से एक है। हिंजेवाड़ी, मगरपट्टा और खराड़ी जैसे क्षेत्रों में कई टेक कंपनियां काम कर रही हैं। लेकिन अब इन क्षेत्रों पर दबाव बढ़ गया है। यहां ट्रैफिक जाम की समस्या आम हो गई है। यही कारण है कि सरकार नए IT पार्क पर जोर दे रही है। 

पुरंदर में बनने वाला IT पार्क शहर के बाहर एक नया टेक कॉरिडोर तैयार करने पर फोकस करेगा। इससे IT सेक्टर को अलग-अलग हिस्सों में फैलाने में मदद मिलेगी। यहां ज्यादा जगह और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सरकार को उम्मीद है कि इससे नई कंपनियां आएंगी। इसके अलावा पुरानी और बड़ी कंपनियां भी भीड़भाड़ वाले इलाकों से यहां शिफ्ट हो पाएंगी।

एयरपोर्ट के पास बनेगा हाई-टेक IT पार्क

इस IT पार्क की सबसे बड़ी खासियत इसकी लोकेशन है। यह प्रोजेक्ट पुरंदर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बिल्कुल करीब होगा। गौरतलब है कि लोहेगांव हवाई अड्डे पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए नया एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। 

उम्मीद है कि IT पार्क और एयरपोर्ट के बीच की दूरी महज कुछ किलोमीटर होगी। इससे दुनिया भर की कंपनियों और इंटरनेशनल पैसेंजर्स को आने-जाने में बहुत आसानी होगी। इतना ही नहीं,  कार्गो लॉजिस्टिक्स के लिए भी बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी।

1,500 एकड़ में बनेगा नया IT हब

इस IT पार्क के लिए बड़ी जमीन तय की गई है। इसे पुरंदर के डिवे, चंबाली और कोडित जैसे गांवों में विकसित किया जा सकता है। यह करीब 1,500 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा। सरकारी जमीन होने से काम आसान होगा। जमीन खरीदने में कम समय और खर्च लगेगा। 

एक बार अप्रूवल मिलते ही प्रोजेक्ट का काम बहुत तेजी से शुरू हो सकेगा। फिलहाल रेवेन्यू डिपार्टमेंट इस जमीन को MIDC के नाम करने की तैयारी में जुटा है। MIDC ही इस IT पार्क का पूरा काम संभालेगा।

एक लाख नौकरियों का सुनहरा अवसर

IT पार्क के शुरू होते ही जॉब्स के नए अवसर खुलेंगे। डस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस प्रोजेक्ट से लगभग एक लाख नई नौकरियां मिलेगी। यह क्षेत्र भविष्य में हिंजेवाड़ी जैसा बड़ा टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब बनेगा। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट को बेहतर प्लानिंग और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ तैयार किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट से रियल एस्टेट, लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर से जुड़े बिजनेस को नई रफ्तार मिलेगी।

IT पार्क को लेकर एक्सपर्ट्स की राय 

इंडस्ट्री के बड़े लोग इस आइडिया का खुलकर स्वागत कर रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार को यहांवर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर औरनागरिक सुविधाओं पर ध्यान देना होगा। अगर पुराने IT पार्क के दौरान हुई गलतियों से सबक लिया गया, तो यहां दुनिया भर से निवेश आएगा।  इतना ही नहीं, इससे पुणे का नाम टेक्नोलॉजी हब के तौर पर और भी मजबूत होगा।

60-Words Summary:

महाराष्ट्र सरकार पुणे के पास नया हाई-टेक IT पार्क बनाने जा रही है। यह प्रोजेक्ट पुरंदर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के करीब होगा। इसे करीब 1,500 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा। इससे हिंजेवाड़ी जैसे इलाकों का दबाव कम होगा। एयरपोर्ट के करीब होने से ग्लोबल कंपनियों को बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी। हजारों युवाओं को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। इससे पूरे क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 531 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online