Vande Bharat Trains From Pune: पुणे से वंदे भारत ट्रेनों ने बढ़ाए किराए, अब 300% तक महंगी हुई ट्रेन यात्रा!


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Aug 10, 2025


पुणे-बेलगावी (Pune-Belagavi), पुणे-मुंबई (Pune-Mumbai) और पुणे-कोल्हापुर ( Pune-Kolhapur) जैसे प्रमुख रेल रुट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरूआत से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। यह ट्रेनें सुपरफास्ट एक्सप्रेस की तुलना में यात्रा का समय काफी कम करने में सक्षम हैं। हालांकि, इस सुविधा का एक बड़ा पहलू यह है कि किराए में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यात्रा ज़्यादा महंगी जरूर हुई है, लेकिन समय की बचत इसके लिए एक बड़ा फायदा है।

वंदे भारत से करें तेज़ और सुविधाजनक सफर

इन रूट्स पर किए गए विश्लेषण से एक दिलचस्प ट्रेंड सामने आया है। इस समय यात्री औसतन 60% ज़्यादा किराया दे रहे हैं। लेकिन बदले में उनका 1.5 से 2 घंटे तक का समय बच रहा है। उदाहरण के लिए, वंदे भारत (20670) ट्रेन पुणे से बेलगावी का सफर 6 घंटे में पूरा करती है। इसका किराया ₹1,250 है।

वहीं, गोवा एक्सप्रेस (12780) और एनजेडएम मैसूर सुपरफास्ट (12782) को यही दूरी तय करने में करीब 7 घंटे 40 मिनट से 7 घंटे 50 मिनट लगते हैं। अगर हम इन ट्रेनों के स्लीपर क्लास किराए की तुलना करें, तो वो सिर्फ ₹290 है। 3AC का किराया लगभग ₹750 होता है। वंदे भारत के मुकाबले इन ट्रेनों का किराया 66% से 300% तक कम है। यह इस पर निर्भर करता है कि आप कौन सी क्लास चुनते हैं।

पुणे-मुंबई रूट पर वंदे भारत का किराया ज्यादा

पुणे से मुंबई के बीच वंदे भारत (22226) ट्रेन 3 घंटे 15 मिनट में दूरी तय कर रही है। इसका किराया ₹720 है। वहीं, डेक्कन क्वीन (12124) इस सफर को सिर्फ 3 घंटे 10 मिनट में पूरा करती है। डेक्कन क्वीन में 2S क्लास का किराया ₹110 और चेयर कार का ₹390 है।

वहीं मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22731) की बाते करें तो यह भी एक अच्छा विकल्प है। इसमें स्लीपर क्लास का किराया ₹180 और 3AC का ₹560 है। हालांकि, यह ट्रेन 4 घंटे 5 मिनट लेती है।

वंदे भारत ट्रैन का किराया लगभग दोगुना दें रहें है यात्री 

वंदे भारत का किराया मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस से करीब दोगुना है। लेकिन इसमें 50 मिनट से 1 घंटे तक का समय बच रहा है। पुणे-कोल्हापुर रूट पर वंदे भारत ₹890 में सफर करवा रही है। यह ट्रेन 5 घंटे 25 मिनट में दूरी तय करती है। वहीं, कोयना एक्सप्रेस (11029) यही दूरी 7 घंटे 45 मिनट में तय करती है।

इसमें 2S का किराया ₹135 है। स्लीपर क्लास की टिकट ₹220 और 3AC ₹595 में उपलब्ध है।

महालक्ष्मी एक्सप्रेस (17411) पुणे-कोल्हापुर रूट पर चलने वाली एक और ट्रेन है। इसमें स्लीपर क्लास का किराया ₹220 और 3E क्लास का ₹545 है। यह ट्रेन यह दूरी करीब 7 घंटे 5 मिनट में पूरी करती है। 

अगर सभी ट्रेनों की तुलना करें, तो साफ दिखता है कि वंदे भारत का किराया सबसे ज्यादा है। फेयर केटेगरी के अनुसार 50% से 300% तक अधिक है। हालांकि, 1.5 से 2 घंटे तक का समय जरूर बचता है।

वंदे भारत की डिमांड फिलहाल सीमित

वंदे भारत ट्रेनों से सभी रूटों पर सफर का समय कम हुआ है। सुपरफास्ट ट्रेनों के मुकाबले इनका किराया 60% से 300% तक ज़्यादा है। हालांकि आधिकारिक आंकड़े कुछ और ही तस्वीर बयां करते हैं। पिछले छह महीनों में पुणे से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की औसत ऑक्यूपेंसी 60% से 65% रही है। देखा जाए तो तेज़ सफर और बेहतर सुविधा के बावजूद इन ट्रेनों की मांग फिलहाल सीमित है।

स्पेशल फीचर्स से लैस है वंदे भारत ट्रैन

वंदे भारत ट्रेनों को खास बनाते हैं उनके स्पेशल फीचर्स है। हालांकि समय बचाने तक ही सीमित नहीं हैं। इनमें यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं हैं। जैसे ऑन-बोर्ड वाई-फ़ाई, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट वाली आरामदायक सीटें। बायो-वैक्यूम टॉयलेट भी मौजूद हैं। बेहतर सस्पेंशन तकनीक से सफर और आरामदायक हो जाता है।

इतना ही सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। ट्रेनों में ऑटोमैटिक डोर है, CCTV कैमरे और फायर डिटेक्शन सिस्टम भी शामिल हैं। 

Summary

पुणे से वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत से यात्रा का समय काफी कम हुआ है। हालांकि, किराया पारंपरिक सुपरफास्ट ट्रेनों से 60% से 300% तक ज्यादा है। यात्री तेज सफर के लिए ज्यादा भुगतान कर रहे हैं। इन ट्रेनों में आधुनिक सुविधाएं जैसे ऑन-बोर्ड वाई-फ़ाई, मोबाइल चार्जिंग, बायो-वैक्यूम टॉयलेट और सुरक्षा सिस्टम मौजूद हैं। इसके बावजूद , इनकी मांग फिलहाल सीमित है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 419 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online