पुणे ने 2024 में गुरुग्राम को पीछे छोड़कर देश का तीसरा सबसे बड़ा IT एक्सपोर्टर शहर बनने का मुकाम हासिल किया है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि पुणे के टेक्नोलॉजी क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास और इस क्षेत्र में बढ़ती हुई मांग को दर्शाती है। पुणे की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान, यहां के उत्कृष्ट एजुकेशनल इंस्टीटूशन्स और टेक इनोवेशन, इस शहर को अब IT सेक्टर का एक महत्वपूर्ण केंद्र बना रहे हैं।

भारत का उभरता हुआ IT पावरहाउस
आपको बता दें की पुणे ने साल 2023-24 में ₹1,05,818 करोड़ का योगदान किया है। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले पांच सालों में शहर के निर्यात में लगातार वृद्धि की सराहना की है। बेंगलुरु और हैदराबाद के बाद पुणे आईटी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शहर बन चुका है। पुणे की IT जर्नी 1990 के दशक में हिंजवडी में राजीव गांधी इन्फोटेक पार्क की स्थापना से शुरू हुई थी।
पिछले पांच सालों में शानदार वृद्धि
पिछले पांच वर्षों में पुणे के निर्यात में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है, आइए एक नज़र डालते है-
साल 2019-20
₹50,157 करोड़
साल 2020-21
₹56,938 करोड़
साल 2021-22
₹70,487 करोड़
साल 2022-23
₹94.106 करोड़
तकनीकी बदलाव से सफलता में वृद्धि
बताते चलें की पुणे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाकर IT क्षेत्रमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इतना ही नहीं, पुणे ने IT क्षेत्र के नए इनोवेशन पर ध्यान केंद्रित करके इस इंडस्ट्री में अपनी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त को और भी मजबूत किया है।
हिंजवडी क्षेत्र बन रहा है मुख्य चुनौती
अपनी सफलता के बावजूद, IT इंडस्ट्री का एक प्रमुख केंद्र पुणे में हिंजवडी को कई बुनियादी ढांचे की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बता दें की यहां ट्रैफिक, वेस्ट मैनेजमेंट और अन्य आवश्यक सुविधाओं की कमी, जैसी कई चुनौतियां शामिल हैं।
हाल ही में, इडस्ट्री मिनिस्टर उदय सामंत ने हिंजवडी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने वैकल्पिक सड़कों, फ्लाईओवर और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसी 17 प्रमुख समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। मंत्री सामंत ने इन मुद्दों को मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाने का वादा किया, ताकि जल्द ही इनका समाधान किया जा सके।
____________________________________________________________
SUMMARY
पुणे ने 2024 में गुरुग्राम को पीछे छोड़कर भारत का तीसरा सबसे बड़ा IT एक्सपोर्टर शहर बनने का रिकॉर्ड हासिल किया है। इसका श्रेय पुणे के निरंतर विकास, तकनीकी नवाचार और उत्कृष्ट एजुकेशनल इंस्टीटूशन्स को जाता है। हालांकि हिंजवडी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे में फिलहाल कुछ चुनौतियां मौजूद हैं, जिनके समाधान पर काम चल रहा है। आने वाले समय में पुणे IT इंडस्ट्री में प्रगति कर, वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बढ़ा सकता है।
