Pune-Mumbai Expressway: ₹14,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट जल्द होगा तैयार, जानें पूरा प्लान


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Apr 05, 2026


मुंबई और पुणे के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। भारी ट्रैफिक को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है। अब मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को 10-लेन वाले ‘सुपरहाईवे’ में बदला जाएगा। पहले इसे सिर्फ 8-लेन का बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। इस मेगा प्रोजेक्ट पर करीब ₹14,260 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। इसमें से ₹8,440 करोड़ कंस्ट्रक्शन वर्क पर खर्च होंगे।

वीकेंड पर एक लाख पार ट्रैफिक ने बढ़ाई टेंशन

बता दें कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) आज देश के सबसे बिजी रुट्स में शामिल है। व्हीकल की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके साथ बैलेंस बैठाना अब चुनौती बन गया है। वीकडेज में यहां रोज़ 65,000 से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। वहीं, वीकेंड पर यह संख्या एक लाख के पार पहुंच जाती है। बढ़ते भारी ट्रैफिक को देखते हुए एक्सप्रेसवे का एक्सपेंशन अब जरूरी हो गया है। 

अधिकारियों के मुताबिक, ‘डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट’ (DPR) लगभग तैयार है। इसे जल्द ही मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा।

टोल फंडिंग से सरकार को बड़ी राहत 

इस विस्तार का मुख्य लक्ष्य सफर को तेज और आसान बनाना है। खासकर वीकेंड पर लगने वाले जाम से अब राहत मिलेगी। इससे साल भर का सफर बहुत आसान और आरामदायक हो जाएगा। प्रोजेक्ट की फंडिंग भी खास तरीके से की जाएगी। इस पर सीधा सरकारी खर्च नहीं होगा। खर्च टोल से होने वाली कमाई से पूरा किया जाएगा। 

फिलहाल 2045 तक ही टोल वसूलने की अनुमति है। लेकिन MSRDC इसे बढ़ाने की डिमांड कर सकता है। इससे प्रोजेक्ट को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।

MSRDC के पास जल्द शुरू होगा कंस्ट्रक्शन 

इस 94.6 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के करीब 67 km हिस्से का विस्तार किया जाएगा। इसमें खंडाला वैली पर चल रहा 13 किलोमीटर का ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट शामिल नहीं है। इस बीच एक अच्छी बात यह है कि इस काम के लिए जमीन की कमी नहीं होगी। MSRDC के पास इस रूट के लिए ज्यादातर जमीन पहले से ही उपलब्ध है। इससे काम समय रहते पूरा हो सकेगा।

दो बड़े शहरों को जोड़ने वाली सुपरहाईवे

इस प्रोजेक्ट को यात्रियों के साथ ही पॉलिटिशियन का भरपूर समर्थन मिल रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दो बड़े शहरों को जोड़ने वाली इस लाइफलाइन के लिए यह बदलाव बहुत जरूरी था। जैसे-जैसे लेन बढ़ेंगी और रुट्स का विस्तार होगा। हाईवे फिर से सांस लेने लगेगा। यह प्रोजेक्ट ट्रैफिक की अफरा-तफरी को खत्म कर सफर को काफी आसान बनाएगा।

60-Words Summary:

मुंबई-पुणे के बीच सफर जल्द आसान होने वाला है। एक्सप्रेसवे को 10-लेन सुपरहाईवे बनाने की तैयारी है। बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। वीकेंड पर यहां एक लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। प्रोजेक्ट से भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। इससे सफर भी तेज होगा। टोल से फंडिंग होगी। कंस्ट्रक्शन के लिए जमीन भी उपलब्ध है। काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 555 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online