Pune Metro Line 3: हिंजेवाड़ी से शिवाजीनगर का सफर अब सिर्फ 30 मिनट में! जानें कैसे?


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Feb 03, 2026


पुणे के यात्रियों को जल्द ही राहत मिलने जा रही है। शहर के व्यस्त कॉरिडोर से बचने के लिए जल्द ही हिंजवाड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन (लाइन 3) शुरू होने जा रही है। यह 23 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रूट पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर बेस्ड है। यह मेट्रो प्रोजेक्ट ,मार्च 2026 तक शुरू हो जाएगा। जिसके बाद दो घंटे का सफर मात्र 30 मिनट में पूरा होगा। यह नई मेट्रो लाइन शहर की ट्रैफिक समस्या के लिए एक अच्छा सोल्यूशन साबित होगी।

IT कर्मचारियों को मिलेगी राहत

बता दें कि हिंजेवाड़ी का राजीव गांधी इन्फोटेक पार्क शहर का प्रमुख IT हब है। यहां 800 से ज़्यादा कंपनियों में 2.2 लाख से अधिक IT प्रोफेशनल्स  काम करते हैं। लेकिन हर दिन हिंजेवाड़ी और सेंट्रल पुणे तक ट्रेवल करना आसान नहीं है। सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम की वजह से कर्मचारियों को लंबा सफ़र करना पड़ता था। ऐसे में इस प्रोजेक्ट से काफी राहत मिलेगी। मेट्रो शुरू होने से ट्रैवेलिंग का समय कम होगा। IT कर्मचारियों को भारी ट्रैफिक से राहत मिलेगी । जिससे वह समय पर ऑफिस पहुंच सकेंगे।

यूनिवर्सिटी चौक पर भारत का पहला डबल-डेकर ब्रिज

हिंजेवाड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यूनिवर्सिटी चौक पर इसका डबल-डेकर ब्रिज है। यहां फ्लाईओवर के ऊपर मेट्रो ट्रैक बनाया जाएगा। ऐसी डिज़ाइन देश में पहली बार देखने को मिलेगी। इस स्ट्रक्चर से ट्रैफिक के फ्लो में सुधार आएगा। यह दिखाता है कि पुणे का ट्रांसपोर्ट सिस्टम कितनी तेजी से बढ़ रहा है।

बता दें कि नई मेट्रो लाइन हिंजेवाड़ी को वाकड, बालेवाड़ी, औंध और यूनिवर्सिटी चौक जैसे प्रमुख इलाकों से जोड़ेगी। अंत में यह शिवाजीनगर में मौजूदा मेट्रो लाइनों से कनेक्ट होगी। यह नेटवर्क शहर के अन्य हिस्सों के साथ कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। जिससे प्राइवेट टैक्सी और बसों पर निर्भरता कम होगी।

ट्रैफिक जाम और प्रदूषण में कमी

मेट्रो लाइन 3 शुरू होने के बाद आने-जाने का समय कम होगा। साथ ही, पुणे शहर में ट्रैफिक जाम और पॉल्यूशन से भी राहत मिलेगी। प्रोफेशनल्स का वर्क-लाइफ बैलेंस बेहतर होगा। खासतौर पर ऐसी IT कंपनी के लिए जो ट्रैफिक की वजह से जगह बदलने पर विचार कर रहे है। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि मेट्रो स्टेशनों के पास प्रॉपर्टी मार्केट को भी फायदा होगा। हिंजेवाड़ी, बालेवाड़ी और औंध और आस-पास के क्षेत्रों में रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी की डिमांड बढ़ेगी।

कब से शुरू होगी ये मेट्रो लाइन?

बताते चलें की इस मेट्रो लाइन के लिए ट्रायल रन हो चुका हैं। माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में रेगुलर सर्विस शुरू होगी। मेट्रो शुरू होते ही, हिंजेवाड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो पुणे के ट्रैफिक में गेम-चेंजर बनेगी। यह विशेषतौर पर रोजाना ट्रेवल करने वाले पैसेंजर्स के लिए एक बेहतरीन विक्लप साबित होगी।

Summary:

पुणे के यात्रियों के लिए राहत की खबर सामने आई है। हिंजेवाड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन (लाइन 3) जल्द शुरू होगी। यह 23 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रूट है। मेट्रो शुरू होने के बाद दो घंटे का सफर सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा। IT कर्मचारियों को भारी ट्रैफिक से राहत मिलेगी। यूनिवर्सिटी चौक पर डबल-डेकर ब्रिज बनेगा। ट्रैफिक जाम और प्रदूषण कम होंगे। शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 482 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online