साल 2024 में, बहुत सी टॉप IT कंपनी में एम्प्लाइज की संख्या में कमी देखने को मिली हैं। कभी छंटनी तो कभी अन्य समस्याओं के चलते, हजारों की संख्या में लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी हैं। हालांकि अब यह छंटनी केवल IT इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं है। आपको बता दें, हाल ही में भारत के पब्लिक सेक्टर यूनिट्स (PSUs) में काम करने वाले कर्मचारियों को भी इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ रहा हैं।

12 PSUs में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट
दरअसल CNBC-TV18 द्वारा की एक रिसर्च के दौरान यह खुलासा हुआ की मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से टॉप 16 सरकारी कंपनियों में से केवल चार में ही पिछले वित्तीय वर्ष के समय कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली हैं।
इन कंपनियों की बात करें तो इसमें मुख्य रूप से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) व हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) समेत 12 PSUs शामिल हैं। साल 2023 के वित्त वर्ष को देखते हुए , 2024 वित्त वर्ष में भी इन PSUs में लगभग 23,306 कर्मचारियों की छंटनी की गई हैं।
Coal India में कर्मचारियों की संख्या में बड़ी गिरावट
बताते चलें की उपरोक्त दी गई PSUs में से कोल इंडिया में एम्प्लाइज की संख्या में बड़ी संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। माना जा रहा है की इस कंपनी में हर साल लगभग 4 से 5 प्रतिशत कर्मचारी रिटायर हो जाते हैं। देश के सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी में वित्त वर्ष 2024 के दौरान कर्मचारियों की संख्या में 10,349 की नेट कटौती दर्ज की गई ,जबकि वित्त वर्ष 2023 में यह संख्या 9,340 थी।
कोल इंडिया के लिए, वेतन बिल उसके कुल व्यय का 48% है, और कर्मचारियों की संख्या में इस कमी के कारण वित्त वर्ष 2024 में यह खर्च 1% घटकर ₹48,783 करोड़ रह गया। कंपनी के वित्त निदेशक मुकेश अग्रवाल ने Q3FY24 आय के बाद कहा, चूंकि कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति और छंटनी हो रही है, इसलिए इसमें कमी आना तय है।”
यह प्रवृत्ति न केवल कोयला क्षेत्र तक सीमित है बल्कि बैंकिंग, विनिर्माण, ऊर्जा और खनिज जैसे अन्य क्षेत्रों में भी दिखाई दे रही है। उदाहरण के लिए, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में भी कर्मचारियों की संख्या में गिरावट देखी गई है। वित्त वर्ष 2023 में SBI के कर्मचारियों की संख्या में 8,392 की कमी हुई थी, और वित्त वर्ष 2024 में यह संख्या 3,562 तक और घट गई है।
____________________________________________________________
SUMMARY
साल 2024 में, छंटनी IT इंडस्ट्री से आगे बढ़कर अब पब्लिक सेक्टर यूनिट्स (PSUs) तक पहुंच गई है। CNBC-TV18 की रिसर्च के अनुसार, मार्केट कैप के हिसाब से 16 प्रमुख PSUs में से 12 में लगभग 23,306 कर्मचारियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। कोल इंडिया और SBI जैसे संस्थानों में भारी कमी आई है। बता दें, कोल इंडिया में अकेले 2024 में 10,349 कर्मचारियों की कटौती हुई है।
