LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला! हर घर में पाइप गैस कनेक्शन होगा जरूरी, जानें अपडेट!


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Mar 29, 2026


सरकार ने गैस सप्लाई के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब जिन घरों में पाइप वाली प्राकृतिक गैस (PNG) की सुविधा है। उन्हें केवल उसी का इस्तेमाल करना होगा। ऐसे घरों में रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की सप्लाई बंद की जा सकती है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य एलपीजी की कमी को दूर करना है। साथ ही, इससे देश में ईंधन की बचत होगी और सप्लाई सिस्टम बेहतर बनेगा।

1. हर घर में PNG अनिवार्य

नई गाइडलाइन में कहा गया है कि अगर आपके इलाके में PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) उपलब्ध है, तो इसे इस्तेमाल करना अब जरूरी है। जो घर अभी LPG का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें पाइप वाली गैस पर स्विच करना होगा। यह कदम ‘नेचुरल गैस डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर, 2026’ के तहत उठाया गया है। 

2. 3 महीने बाद LPG की सप्लाई बंद

नए नियम के अनुसार घरों को PNG पर स्विच करने के लिए नोटिफिकेशन मिलने के बाद 3 महीने का समय मिलेगा। अगर इस दौरान अप्लाई नहीं किया गया, तो LPG की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। यह नियम उन लोगों के लिए भी है। जो PNG होने के बाद भी सिलेंडर ही इस्तेमाल करना चाहते हैं।

3. ग्राहकों को पहले से दी जाएगी सूचना 

बता दें कि LPG सप्लाई अचानक बंद नहीं होगी। ग्राहकों को SMS, कॉल या रिकॉर्डेड मैसेज के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन मिलेगा। तीन महीने का समय भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं, PNG के लिए अप्लाई करने का तरीका भी बताया जाएगा। इससे घरों को आसानी से PNG पर स्विच करने का समय मिल जाएगा।

4. कुछ घरों में लागू नहीं होंगे बदलाव 

बताया जा रहा है कि यह नियम हर जगह लागू नहीं होता। यह LPG तब भी मिलेगा, जहां PNG लगाना संभव न हो। या डिस्ट्रीब्यूटर गैस डिस्ट्रीब्यूटर ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) जारी करें।  हालांकि गांव के ऐसे एरिया जहां पाइपलाइन का इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। इस बदलाव का कोई असर नहीं होगा।

5. PNG को क्यों बढ़ावा दे रही है सरकार?

सरकार PNG को बढ़ावा देने के पीछे कई वजहें हैं। भारत अपनी ज़रूरत का लगभग 60% LPG इम्पोर्ट करता है। ऐसे में वैश्विक रुकावट का असर पड़ सकता है। वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव ने सप्लाई चेन को बहुत प्रभावित किया है। PNG इस स्थिति में बेहतर ऑप्शन माना जा रहा है। यह गैस सुरक्षित और साफ़ है। साथ ही, इसके लिए हमें दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 

6. इंस्टॉलेशन से जुड़े जरूरी चार्ज

इस बदलाव के बाद ग्राहकों को अब सिलेंडर बुक करने की टेंशन नहीं रहेगी। पाइप के जरिए गैस की सप्लाई लगातार जारी रहेगी। यह लंबे समय तक एक किफायती विकल्प साबित होगा। साथ ही काम भी आसान हो जाएगा। हालांकि, शुरू में कनेक्शन लगवाने के लिए इंस्टॉलेशन चार्जेज देने होंगे।

60-Words Summary-

सरकार ने गैस सप्लाई नियमों में बड़ा बदलाव किया है। जिन घरों में PNG उपलब्ध है, वहां LPG बंद हो सकती है। लोगों को 3 महीने में PNG पर स्विच करना होगा। पहले नोटिफिकेशन दिया जाएगा। यह नियम हर जगह लागू नहीं होगा। जहां पाइपलाइन नहीं है, वहां LPG जारी रहेगी। इस फैसले से ईंधन बचत होगी। सप्लाई सिस्टम मजबूत होगा। फिलहाल PNG को किफायती और सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 559 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online