PM मोदी ने लॉन्च की वंदे भारत योजना! केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Nov 15, 2025


Ernakulam–KSR बेंगलुरु वंदे भारत ने नई शुरुआत की है। यह ट्रेन हाल ही में शुरू की गई चार वंदे भारत सेवाओं में से एक है। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई। यह दक्षिण रेलवे की पहली सेमी-हाई-स्पीड प्रीमियम ट्रेन है। 

खास बात यह है कि यह एक नहीं बल्कि तीन राज्यों को जोड़ती है। जिसमें केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल है। नई ट्रेन से इन राज्यों के बीच सफर और आसान होगा। 

दक्षिण रेलवे की पहली इंटर स्टेट सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन

एर्नाकुलम–केएसआर बेंगलुरु वंदे भारत (Ernakulam–KSR Bengaluru Vande Bharat) अब यात्रियों के लिए शुरू हो गई है। यह दक्षिण रेलवे की पहली इंटर स्टेट सेमी-हाई-स्पीड प्रीमियम ट्रेन है। ट्रेन में आठ कोच हैं। यह त्रिशूर, पलक्कड़, कोयंबटूर, तिरुप्पुर, इरोड, सलेम, कृष्णराजपुरम और केएसआर बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से होकर गुजरती है।

चेयर कार का किराया ₹1,095 रखा गया है। वही एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए किराया ₹2,289 है। अधिकारियों का मानना है कि यह नया रेल लिंक केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में बिजनेस और टूरिज्म को बढ़ावा देगा। इस ट्रेन के साथ केरल से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या अब तीन हो गई है।

केरल में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा

बताते चलें कि केरल में पहले से दो वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। एक कासरगोड से तिरुवनंतपुरम तक है, जो कोट्टायम से होकर गुजरती है। दूसरी तिरुवनंतपुरम से मंगलुरु सेंट्रल तक है, जो अलप्पुझा से होकर जाती है। ये ट्रेनें राज्य के नॉर्थेर्न और साउथर्न एन्ड को जोड़ती हैं।

फिलहाल बेंगलुरु-एर्नाकुलम इंटरसिटी ट्रेनें 583 किलोमीटर की दूरी तय करने में 11 घंटे से ज्यादा समय लेती हैं। वही नई वंदे भारत ट्रेन यह सफर केवल 8 घंटे 40 मिनट में पूरा करेगी। ट्रेन सुबह 5:10 बजे बेंगलुरु से चलेगी और दोपहर 1:50 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। यह ट्रेन 9 नवंबर 2025 से नियमित रूप से चल रही है।

देश में तेजी से बढ़ रहा है वंदे भारत नेटवर्क

ट्रेन सुबह 5:10 बजे बेंगलुरु से रवाना होती है। दोपहर 1:50 बजे यह एर्नाकुलम पहुचंती है। थोड़ी देर रुकने के बाद, वापसी ट्रेन दोपहर 2:20 बजे सफर शुरू करती है। दिन भर की यात्रा के बाद यह रात 11 बजे बेंगलुरु लौट आती है। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी।

दक्षिण रेलवे ने बताया कि यह ट्रेन इस व्यस्त कॉरिडोर पर सबसे तेज़ कनेक्टिविटी देती है। यह पलक्कड़ तक जाने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन है। पलक्कड़ को अक्सर ‘गेटवे ऑफ केरल ‘ कहा जाता है।

वंदे भारत ट्रेनें यात्रियों को प्रीमियम सुविधाएं देती हैं। इसमें GPS बेस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम, बायो-वैक्यूम टॉयलेट और कम्फर्टेबल एर्गोनॉमिक सीटें हैं। इतना ही नहीं, ट्रेन में  ऑटोमैटिक डोर, पढ़ने के लिए रीडिंग लाइट और वाई-फाई जैसे कई प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं। रेल मंत्रालय के अनुसार, देश में अब 164 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं।

Summary:

एर्नाकुलम–केएसआर बेंगलुरु वंदे भारत अब यात्रियों के लिए शुरू हो गई है। यह दक्षिण रेलवे की पहली इंटर स्टेट सेमी-हाई-स्पीड प्रीमियम ट्रेन है। ट्रेन केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक को जोड़ती है। 583 किलोमीटर का सफर यह केवल 8 घंटे 40 मिनट में तय करती है। इसमें कई प्रीमियम सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 419 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online