अब UPI पेमेंट करने के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। हाल ही में PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI 123Pay लॉन्च किया है। जिसके जरिए बिना एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन के भी डिजिटल पेमेंट किया जा सकेगा।
यह सुविधा खासतौर पर ग्रामीण और सेमी-अर्बन एरिया में रहने वाले लोगों के लिए मददगार हो सकती है। कंपनी का लक्ष्य देश के 200 मिलियन से ज्यादा फीचर फोन यूजर्स तक डिजिटल पेमेंट की सुविधा पहुंचाना है।

SMS के जरिए होगा UPI पेमेंट
PhonePe UPI 123Pay मोबाइल डेटा की जगह SMS-बेस्ड सिस्टम पर काम करता है। इससे कम 2G कनेक्टिविटी वाले इलाकों में भी UPI ट्रांज़ैक्शन किए जा सकते हैं।
यूजर्स मोबाइल नंबर या UPI ID के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। UPI ID से मर्चेंट पेमेंट भी किया जा सकता है। वही कैमरा वाले फोन में QR कोड स्कैन करके भी पेमेंट की सुविधा मिलती है।
इसके अलावा, यूजर्स फीचर फोन से ही अपना बैंक बैलेंस और ट्रांज़ैक्शन हिस्ट्री चेक कर सकते हैं। इससे बिना स्मार्टफोन के भी कई जरूरी UPI सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।
PhonePe UPI 123Pay को कैसे एक्टिवेट करें?
UPI 123Pay की सुविधा Nokia, HMD, Lava और Itel के कुछ चुनिंदा फीचर फोन में पहले से मिलती है। सपोर्टेड फोन में यूजर्स PhonePe ऐप के जरिए इस सर्विस को एक्टिवेट कर सकते हैं।
इसके लिए पहले बैंक सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद डेबिट कार्ड के आखिरी छह अंक और एक्सपायरी डेट दर्ज करनी होगी। फिर यूजर्स अपना UPI PIN सेट कर सकते हैं। और UPI ID एक्टिवेट हो जाएगी।
इस पूरी प्रक्रिया को आसान तरीके से डिजाइन किया गया है। इसके लिए स्मार्टफोन या एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती।
AI हेल्पलाइन से 13 भाषाओं में मिलेगी मदद
PhonePe ने UPI 123Pay के लिए वॉइस-बेस्ड AI हेल्पलाइन शुरू की है। इससे यूजर्स को इस सर्विस का इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी। यूजर्स इस हेल्पलाइन के जरिए सर्विस को रजिस्टर और एक्टिवेट कर सकते हैं।
यह AI असिस्टेंट इंग्लिश के साथ 12 भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है। इतना ही नहीं, यह यूजर्स को स्टेप-बाय-स्टेप गाइड करता है। साथ ही, UPI से जुड़े बेसिक सवालों के जवाब भी देता है। इससे उन लोगों के लिए UPI 123Pay का इस्तेमाल आसान हो सकता है। जिन्हें स्मार्टफोन वाले पेमेंट ऐप्स चलाने में समस्या होती है।
UPI 123Pay में जल्द आएंगी नई सर्विसेज
PhonePe फीचर फोन सर्विस को सिर्फ बेसिक पेमेंट तक लिमिटेड नहीं रखना चाहता। कंपनी आने वाले समय में इसमें बिल पेमेंट और मोबाइल रिचार्ज जैसी सुविधाएं जोड़ सकती है। आधार-बेस्ड UPI ऑनबोर्डिंग का ऑप्शन भी शामिल किया जा सकता है।
इसके अलावा, इस प्रोग्राम में आगे कई और कंपनियों को ऐड करने की प्लानिंग है। इससे ज्यादा यूजर्स तक UPI 123Pay की सुविधा पहुंचाने में मदद मिल सकती है।
फीचर फोन यूजर्स तक पहुंचेगा UPI
अब तक UPI का इस्तेमाल मुख्य रूप से स्मार्टफोन और मोबाइल इंटरनेट के जरिए होता रहा है। UPI 123Pay को ऐसे यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। जिनके पास स्मार्टफोन या एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन नहीं है।
PhonePe की यह सर्विस NPCI के UPI 123Pay फ्रेमवर्क पर बेस्ड है। इसे खास तौर पर बेसिक फोन वाले यूजर्स के लिए बनाया गया है। इसकी मदद से बिना इंटरनेट के भी UPI ट्रांज़ैक्शन किए जा सकते हैं।
60-Words Summary:
PhonePe ने फीचर फोन यूज़र्स के लिए UPI 123Pay लॉन्च किया है। इससे बिना स्मार्टफोन और एक्टिव इंटरनेट के UPI पेमेंट किया जा सकेगा। यूज़र्स मोबाइल नंबर या UPI ID से पैसे भेज सकेंगे। QR कोड से भी पेमेंट की सुविधा मिलेगी। बैंक बैलेंस और ट्रांज़ैक्शन हिस्ट्री भी चेक की जा सकती है। सर्विस 13 भाषाओं में AI हेल्पलाइन सपोर्ट देती है। इस सुविधा का लक्ष्य 200 मिलियन से ज्यादा फीचर फोन यूजर्स तक पहुंचना है।
