अमेरिकी टेक कंपनी ‘Oracle’ ने नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है। हिलरी मैक्ससन को CFO पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, कंपनी ने यह फैसला 30,000 कर्मचारियों के लेऑफ के ठीक बाद लिया। इतनी बड़ी छंटनी के तुरंत बाद हुई इस नियुक्ति ने सबको चौंका दिया है। जिसके बाद पूरी टेक इंडस्ट्री में एक नई बहस छिड़ गई है।

$29.7 मिलियन के भारी पैकेज ने सबको किया हैरान
हिलरी मैक्ससन के CFO पद पर नियुक्ति के अलावा, उनका सैलरी पैकेज सबका ध्यान खींच रहा है। उन्हें कुल $29.7 मिलियन का एनुअल पैकेज दिया गया है। इसी वजह से यह नियुक्ति चर्चा में है। पैकेज में कई हिस्से शामिल हैं। बेस सैलरी 9.5 लाख डॉलर रखी गई है। इसके अलावा 2.5 मिलियन डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस भी है। सबसे बड़ा हिस्सा इक्विटी ग्रांट्स का है, जिसकी कीमत करीब 26 मिलियन डॉलर है।
इतना ही नहीं, 2.5 लाख डॉलर का रिलोकेशन अलाउंस भी दिया जाएगा। इक्विटी का एक शेयर समय के आधार पर मिलेगा। वही बाकी शेयर परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा।
कंपनी के मैनेजमेंट पर उठे सवाल
ओरेकल में हुई इस रिक्रूटमेंट के समय को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। यह फैसला 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के तुरंत बाद लिया गया है। इस छंटनी से हजारों कर्मचारी प्रभावित हुए है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को सुबह-सुबह ईमेल भेजकर नौकरी से निकाल दिया गया। जहां एक तरफ जॉब्स में कटौती की जा रही है। वही दूसरी तरफ CFO को इतने हाई पैकेज देने पर कंपनी की आलोचना की जा रही है।
कौन हैं ओरेकल की नई CFO?
बता दें कि ओरेकल में शामिल होने से पहले हिलरी मैक्ससन कई अहम पदों पर काम किया हैं। वह Schneider Electric में ग्रुप CFO रह चुकी हैं। इसके अलावा AES Corporation में भी उन्होंने वरिष्ठ जिम्मेदारियां संभाली हैं। इतना ही नही, उन्हें इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर का काफी अनुभव है। साथ ही, वित्तीय रणनीति और बड़े निवेश प्रबंधन में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
गौरतलब है कि Oracle में वह कंपनी के ग्लोबल फाइनेंस ऑपरेशंस को लीड करेंगी। साथ ही, वह कंपनी कि ग्रोथ स्ट्रैटेजी में भी अहम भूमिका निभाएंगी।
टेक कंपनियों के फैसलों पर बढ़ता विवाद
बताते चलें की ओरेकल के इस कदम ने टेक सेक्टर में नई बहस छेड़ दी है। कई लोग सवाल उठा रहे कि लेऑफ के बीच करोड़ों का पैकेज देना कितना सही है। इस पर भी चर्चा है कि क्या कंपनियां कर्मचारियों से ज्यादा AI को अहमियत दे रही हैं। कुल मिलाकर, कॉस्ट कटिंग और नए रिक्रूटमेंट के बीच बैलेंस करना अब बड़ी चुनौती बन गया है।
60-Words Summary:
ओरेकल ने हिलरी मैक्ससन को नया CFO बनाया है। यह फैसला 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के तुरंत बाद लिया गया। उनका $29.7 मिलियन का पैकेज चर्चा में है। एक तरफ हजारों की संख्या में लोग नौकरी गंवा रहे हैं। दूसरी तरफ अधिकारियों को इतना हाई सैलरी पैकेज दिया जा रहा है। इस कदम से कंपनी के फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं। इससे टेक इंडस्ट्री में नई बहस और चिंता दोनों बढ़ गई हैं।
